Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Jan 2017 · 4 min read

हिन्दू धर्म और अवतारवाद

हम जब बात करते है भारतीय संस्कृति और विशेषकर हिन्दू धर्म की तो इसमें “अवतारवाद” ये शब्द ज्यादातर सुनने को मिलता है भगवान् कभी राम बनकर आ जाते है कभी कृष्ण बनकर कभी गोतम बुद्ध हो जाते है तो कभी महावीर तो इसके पीछे भगवान् का उद्देश्य क्या है ? ये प्रश्न एक बार अकबर ने बीरबल से पूछा था |
अकबर ने कहा की बीरबल आपके धर्म में भगवान् कभी कृष्ण बन जाते है; कभी राम तो आप के भगवान् के पास इतना समय होता है की वो धरती पर आते रहते है | बीरबल ने कहा की महाराज इसका उत्तर में आपको प्रमाण सहित दूंगा | कुछ दिन बीते तो बीरबल और अकबर नौका विहार करने के लिए गये; अकबर नौका-विहार आनन्द ले ही रहे थे की इतने में ही अकबर ने देखा की सामने से एक नौका आ रही है और उसमे कई सारी महिलाएं बैठी है; और उनके हाथ में अकबर का सबसे प्रिय पुत्र है अचानक वो बालक नदी में गिरता है ये देखकर अकबर उसे बचाने के लिए कुऐ में कूद पडते है और जब वो उसे निकाल कर बाहर लाते है तो देखते है की वो उनका पुत्र नही है बल्कि पत्थर का बना एकपुतला था |
ये देखकर अकबर को आश्चर्य होता है वो सभा बुलाते है और उन महिलाओं से पूछते की ये किस व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य है उसे मेरे सामने प्रस्तुत करो में उसे दण्डित करूंगा| ये सुनकर बीरबल सामने आते है और बोलते है महाराज ये आपका उपहास नही है बल्कि आपके प्रश्न का उत्तर है जो आपने मुझसे पूछा था अब आप मुझे बताइए की महाराज आप स्वयं नदी में क्यों कूदे जबकि आपके पास तो एक बढ़ी सेना थी आप उसे आदेश देते वो पानी में कूदते और आपके पुत्र को बचा लाते|
अकबर बोले अरे बीरबल जब मेरा प्रिय पुत्र पानी में डूब रहा था तो मुझे कुछ नही सुझा और में उसकी जान बचाने के लिए कूद पढ़ा |बीरबल बोले ये ही आपके प्रश्न का उत्तर है महाराज जिस प्रकार आप अपने प्रिय पुत्र को संकट में देख कर स्वयं को रोक नही पाए और उसे बचाने के लिए स्वयं कूद पड़े| उसी प्रकार ईश्वर भी जब देखते है की मानव अपने जीवन के उद्देश्य और लक्ष्य से भटक गया है और जीवन जीने का ठंग भूल गया है तो भगवान् स्वयं अपने प्रिय पुत्र हम मानवो के बीच हमारे जैसे ही है बनकर आते है और इस दुनिया रूपी रंगमंच पर हमे जीवन रूपी अभिनय करना सिखाते है इसलिए स्वयं भगवान् अपने किसी पीर पैगम्बर को नही भेजते आते है |
ये ही उद्देश्य छिपा हुआ है ईश्वरीय अवतार के पीछे इसके अतिरिक्त यदि हम देखें तो शरीर को साधने से मन में दृढ़ता आती है व ईश्वर के प्रति आस्था के भाव दृढ होते हैं | मंदिरों में जाकर भजन कीर्तन में सम्मिलित होने से मन बुद्धि में पवित्रता आती हैकृष्ण वो किताब हैं । श्री कृष्ण की संर्पूण जीवन कथा कई रूपों में दिखाई पङती है। योगेश्वर श्री कृष्ण उस संर्पूणता के परिचायक हैं जिसमें मनुष्य, देवता, योगीराज तथा संत आदि सभी के गुणं समाहित है। समस्त शक्तियों के अधिपति युवा कृष्ण महाभारत में कर्म पर ही विश्वास करते हैं। कृष्ण का मानवीय रूप महाभारत काल में स्पष्ट दिखाई देता है। गोकुल का ग्वाला, बृज का कान्हा धर्म की रक्षा के लिए रिश्तों के मायाजाल से दूर मोह-माया के बंधनों से अलग है| कंस हो या कौरवपांडव,दोनो ही निकट के रिश्ते फिर भी कृष्ण ने इस बात का उदाहरण प्रस्तुत किया कि धर्म की रक्षा के लिए रिश्तों की बजाय कर्तव्य को महत्व देना आवश्यक है।
कृष्ण का जीवन दो छोरों में बंधा है। एक ओर बांसुरी है, जिसमें सृजन का संगीत है,आनंद है,और रास है। तो दूसरी ओर शंख है, जिसमें युद्ध की वेदना है, गरल है तथा निरसता है।
ये विरोधाभास ये समझाते हैं कि सुख है तो दुःख भी है। यशोदा नंदन की कथा किसी द्वापर की कथा नही है, किसी ईश्वर का आख्यान नही है और ना ही किसी अवतार की लीला। ये तो वास्तव में भगवान् का अनुग्रह है, हम मानवों पर की वो हमारे बीच आकर हमारे ही जैसा जीवन जीकर हमे जीवन जीने का ठंग सिखाते है | ईश्वरअवतार के माध्यम से ये बताना चाहते है की मानव जीवन का उद्देश्य केवल जीवन को सुविधामय बनाना नही है अपितु धर्म की रक्षा करना और अपनी कंस रुपी बुराइयों का संहार करना है |
श्री कृष्ण जहां एक और यशोदा के नटखट लाल है तो कहीं द्रोपदी के रक्षक, गोपियों के मनमोहन तो कहीं सुदामा के मित्र। हर रिश्ते में रंगे कृष्ण का जीवन नवरस में समाया हुआ है। नटवर नागर नंदकिशोर के जन्म दिवस पर मटकी फोङ प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य खेल के द्वारा यह समझाना हैं, की किस तरह स्वयं को संतुलित रखते हुए लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है; क्योंकि “संतुलन और एकाग्रता” का अभ्यास ही सुखमय जीवन का आधार है। सृजन के अधिपति, चक्रधारी मधुसूदन का जन्मदिवस उत्सव के रूप में मनाकर हम सभी में उत्साह का संचार होता है और जीवन के प्रति सृजन का नजरिया जीवन को खुशनुमा बना देता है और हमारा जीवन कृष्णमय होने लगता है |

पंकज कुमार शर्मा “प्रखर”
कोटा ,राजस्थान
|| जय श्री कृष्ण ||

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 1259 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मुकेश का दीवाने
मुकेश का दीवाने
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि
Ram Babu Mandal
Pollution & Mental Health
Pollution & Mental Health
Tushar Jagawat
Ishq ke panne par naam tera likh dia,
Ishq ke panne par naam tera likh dia,
Chinkey Jain
दोनों हाथों से दुआएं दीजिए
दोनों हाथों से दुआएं दीजिए
Harminder Kaur
आँखों से नींदे
आँखों से नींदे
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
मां के हाथ में थामी है अपने जिंदगी की कलम मैंने
मां के हाथ में थामी है अपने जिंदगी की कलम मैंने
कवि दीपक बवेजा
#justareminderdrarunkumarshastri
#justareminderdrarunkumarshastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आंखे, बाते, जुल्फे, मुस्कुराहटे एक साथ में ही वार कर रही हो।
आंखे, बाते, जुल्फे, मुस्कुराहटे एक साथ में ही वार कर रही हो।
Vishal babu (vishu)
खूब उड़ रही तितलियां
खूब उड़ रही तितलियां
surenderpal vaidya
मुझे मेरी फितरत को बदलना है
मुझे मेरी फितरत को बदलना है
Basant Bhagawan Roy
NeelPadam
NeelPadam
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
कुछ रातों के घने अँधेरे, सुबह से कहाँ मिल पाते हैं।
कुछ रातों के घने अँधेरे, सुबह से कहाँ मिल पाते हैं।
Manisha Manjari
कहां गए तुम
कहां गए तुम
Satish Srijan
संसार का स्वरूप(3)
संसार का स्वरूप(3)
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
"सुन रहा है न तू"
Pushpraj Anant
" बोलती आँखें सदा "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
..सुप्रभात
..सुप्रभात
आर.एस. 'प्रीतम'
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
टूटने का मर्म
टूटने का मर्म
Surinder blackpen
ग़ज़ल/नज़्म - उसका प्यार जब से कुछ-कुछ गहरा हुआ है
ग़ज़ल/नज़्म - उसका प्यार जब से कुछ-कुछ गहरा हुआ है
अनिल कुमार
क्रांतिवीर नारायण सिंह
क्रांतिवीर नारायण सिंह
Dr. Pradeep Kumar Sharma
योग और नीरोग
योग और नीरोग
Dr Parveen Thakur
संस्कारों और वीरों की धरा...!!!!
संस्कारों और वीरों की धरा...!!!!
Jyoti Khari
"इमली"
Dr. Kishan tandon kranti
बुढ़ापे में हड्डियाँ सूखा पतला
बुढ़ापे में हड्डियाँ सूखा पतला
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
याद आती है
याद आती है
Er. Sanjay Shrivastava
(8) मैं और तुम (शून्य- सृष्टि )
(8) मैं और तुम (शून्य- सृष्टि )
Kishore Nigam
🙅POK🙅
🙅POK🙅
*Author प्रणय प्रभात*
ईद आ गई है
ईद आ गई है
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
Loading...