Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Nov 2021 · 3 min read

गरीब आदमी नहीं दिखने की मजबूरी

गरीब आदमी नहीं दिखने की मजबूरी का दर्द सब नहीं समझ सकता है। क्योंकि यह लौकिक नहीं है। गरीब, मजदूर, ऐसा संवेदनशील शब्द है जिसको बोलकर मानो हर कोई संवेदनशीलता की कक्षा में सबसे अग्रिम पंक्ति में बैठकर बिना प्रश्न पूछे ही उत्तर देने की होर में शामिल हो धारा प्रवाह बोलने के अपने हुनर को इस तरह से प्रदर्शित करता है कि यदि ओ आज चूक गया तो फिर ये मौका उसे मिलने वाले मेडल से वंचित ना कर दे।

मैं आज ऐसे वर्ग की तरफ ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं जो गरीब तो है, लेकिन मजबूरी में, न अपने को गरीब बोल पता है और ना ही ओ अपने फटे कपड़ो को दिखा ही सकता है। ऐसा नहीं की उसका कपड़ा फटा नहीं है, लेकिन ढक कर जाहिर नहीं करना चाहता है। उसका अंतः वस्त्र फटा होता है लेकिन एक शर्ट और एक पैंट के अंदर ढका होता है। इत्तेफाक से तार पर उसके सूख रहे चड्डी या बनियान पर यदि आपकी नजर पड़े और उसमें उपजे सहस्त्र छिद्र मानो चीख चीख कर कह रहे हों कि गरीबी की युद्ध में ओ भी सबसे आगे रहकर सारी गोलियों को अकेले ही झेला है और कभी उफ तक नहीं बोला, तब जाके आपको कुछ एहसास हो। रो तो वो भी रहा है, लेकिन आप देख नहीं पाएंगे। दर्द तो उसको भी है लेकिन आप महसूस नहीं पाएंगे और यदि आप महसूस कर भी ले तो आप लिख या बोल नही पाएंगे क्योंकि आपको संवेदनशीलता वाला सर्टिफिकेट को खोने का डर रहेगा।

जरा उसके बारे में सोचिए: जो सेल्स मैन है; लेकिन एरिया मैनेजर बोलके घूमता है। बंदे को भले आठ हजार मिलता हो लेकिन गरीबी का प्रदर्शन नहीं करता है।

सेल्स एजेंट के बारे में सोचिए: जो मुस्कुराते हुए, आप कार की एजेंसी पहुंचे नहीं कि कार के लोन दिलाने से लेकर कार की डिलीवरी तक, मुस्कुराते हुए, साफ़ सुथरे कपड़ो में आपके सामने हाजिर रहता है। मैंने संघर्ष करते, वकील, पत्रकार, एजेंट, सेल्स मैन, छोट मझौले दुकानदार, प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले क्लार्क, बाबू, धोबी, सैलून वाले आदि देखे हैं।

ये लोग भले ही चड्डी-बनियान फटे हो मगर अपनी गरीबी को प्रदर्शित नहीं करते हैं और ना ही इनके पास मुफ्त में चावल पाने वाला राशन कार्ड है ना ही जनधन का खाता। यहां तक कि गैस की सब्सिडी भी छोड़ चुके हैं। ऊपर से मोटर साईकिल की किस्त या घर का किस्त ब्याज सहित देना है। बेटा बेटी की एक माह का फीस बिना स्कूल भेजे ही इतनी देना है, जितने में दो लोगो का परिवार आराम से एक महीना खा सकता है, परंतु गरीबी का प्रदर्शन न करने की उसकी आदत ने उन्हें सरकारी स्कूल से लेकर सरकारी अस्पताल तक से दूर कर दिया है।

ऐसे ही टाईपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट, आफिस ब्वॉय जैसे लोगों का वर्ग है।

ऐसे ही एक वर्ग घर-घर जा कर पूजा पाठ करके आजीविका चलाने वाले ब्राम्हणों का है। लॉक डाउन के कारण आे वर्ग भी बुरी तरह से प्रभावित है जो कभी दुनियां को वैभव का आशीर्वाद देता था आज सामान्य जीवन भी नहीं जीने को मजबूर है। इन लोगो का दर्द किसी की दृष्टि में नहीं है।

ये वर्ग या लोग फेसबुक पर बैठ कर अपना दर्द भी नहीं लिख सकते। गरीब आदमी नहीं दिखने की मजबूरी जो ठहरी। हालांकि सुनेगा भी कौन…✍️

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 4 Comments · 198 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बेशक हम गरीब हैं लेकिन दिल बड़ा अमीर है कभी आना हमारे छोटा स
बेशक हम गरीब हैं लेकिन दिल बड़ा अमीर है कभी आना हमारे छोटा स
Ranjeet kumar patre
अब किसका है तुमको इंतजार
अब किसका है तुमको इंतजार
gurudeenverma198
Neet aspirant suicide in Kota.....
Neet aspirant suicide in Kota.....
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
तेरी चेहरा जब याद आती है तो मन ही मन मैं मुस्कुराने लगता।🥀🌹
तेरी चेहरा जब याद आती है तो मन ही मन मैं मुस्कुराने लगता।🥀🌹
जय लगन कुमार हैप्पी
"बताओ"
Dr. Kishan tandon kranti
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
Sakhawat Jisan
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा
हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा
Sanjay ' शून्य'
वजह ऐसी बन जाऊ
वजह ऐसी बन जाऊ
Basant Bhagawan Roy
हिन्दी दोहा बिषय-ठसक
हिन्दी दोहा बिषय-ठसक
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
गांव का दृश्य
गांव का दृश्य
Mukesh Kumar Sonkar
गरिमामय प्रतिफल
गरिमामय प्रतिफल
Shyam Sundar Subramanian
कलेजा फटता भी है
कलेजा फटता भी है
Paras Nath Jha
चन्द्रयान 3
चन्द्रयान 3
Jatashankar Prajapati
ना जाने कैसी मोहब्बत कर बैठे है?
ना जाने कैसी मोहब्बत कर बैठे है?
Kanchan Alok Malu
16)”अनेक रूप माँ स्वरूप”
16)”अनेक रूप माँ स्वरूप”
Sapna Arora
आरुष का गिटार
आरुष का गिटार
shivanshi2011
चली ⛈️सावन की डोर➰
चली ⛈️सावन की डोर➰
डॉ० रोहित कौशिक
#शीर्षक- 55 वर्ष, बचपन का पंखा
#शीर्षक- 55 वर्ष, बचपन का पंखा
Anil chobisa
आप हँसते हैं तो हँसते क्यूँ है
आप हँसते हैं तो हँसते क्यूँ है
Shweta Soni
दोहा-
दोहा-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
*मंत्री जी भी कभी किसी दिन, ई-रिक्शा पर बैठें तो (हिंदी गजल-
*मंत्री जी भी कभी किसी दिन, ई-रिक्शा पर बैठें तो (हिंदी गजल-
Ravi Prakash
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Pratibha Pandey
होटल में......
होटल में......
A🇨🇭maanush
2601.पूर्णिका
2601.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
भाग्य पर अपने
भाग्य पर अपने
Dr fauzia Naseem shad
!! कोई आप सा !!
!! कोई आप सा !!
Chunnu Lal Gupta
सेहत बढ़ी चीज़ है (तंदरुस्ती हज़ार नेमत )
सेहत बढ़ी चीज़ है (तंदरुस्ती हज़ार नेमत )
shabina. Naaz
निरन्तरता ही जीवन है चलते रहिए
निरन्तरता ही जीवन है चलते रहिए
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
Loading...