2530.पूर्णिका
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/00a72c8522f9d951487065abf6dbb674_43ef3fa6d047f7f639e1f52a392ab578_600.jpg)
2530.पूर्णिका
🌹हमको अपना प्यार मिला 🌹
22 22 22 2
हमको अपना प्यार मिला।
साथ सच्चा अब यार मिला।।
खिलती कलियां बगियां में ।
प्यारा सा संसार मिला ।।
भटके ना राहों पर हम ।
जो चाहा तैयार मिला ।।
बिकते ईमां बिकने दो ।
माया का बाजार मिला ।।
बदले किस्मत जहाँ खेदू ।
हर सपना साकार मिला।।
……✍डॉ .खेदू भारती”सत्येश”
30-9-2023शनिवार