Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Oct 2017 · 3 min read

?कच्ची है माटी जैसी चाहे गढ़िए?

प्रायः यह देखा गया है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से लेकर अभी तक भारतवासियों के ऊपर से अंग्रेज़ी भाषा व पाश्चात्य तौर तरीकों का भूत उतरा नहीं बल्कि सर चढ़ कर बोल रहा है। आज तक हमारे देश में अधिकांशतः भारतीय परिवारों में अंग्रेजी भाषा, पाश्चात्य संस्कृति व सभ्यता और पश्चिमी तरीके के रहन-सहन का अनुसरण करने की प्रवृत्ति बहुत अधिक पाई जाती है।

बच्चा जब शैशवावस्था में होता है तब से ही उसे अंग्रेज़ी शब्द, सामान्य शिष्टाचार के विभिन्न तौर तरीके, अंग्रेजी राइम्स आदि सिखाने और उसे औरों के समक्ष प्रदर्शित करने को अधिकतर दम्पत्ति बड़े गर्व की बात समझते हैं। यही पाश्चात्य सभ्यता से लगाव कालांतर में हमारे बालकों को एक अंग्रेजी रंगरूट के रूप में परिवर्तित कर देता है।

परिवार जनों का विदेशी सभ्यता एवं पश्चिमी तरीके के खानपान, रहन-सहन का अपनी दिनचर्या में शामिल करना तथा दैनंदिनी वार्तालाप अंग्रेजी में करना यह सब बच्चे पर
प्रतिकूल प्रभाव डालता है।बच्चा यदि अपनी मातृभाषा में कुछ बोलना चाहता भी है तो उसे तुरंत टोक कर उसे उसका अंग्रेजी अनुवाद बताया जाता है कि बेटा ऐसे नहीं ऐसे बोलते हैं।

कालांतर में यही बालक एक ऐसे भारतीय युवा नागरिक के रूप में हमारे सम्मुख खड़ा हो जाता है जो कि न तो भारतीय संस्कृति व परम्पराओं से भिज्ञ होता है और न ही अपनी मातृभाषा से पूर्णतः परिचित होता है। इसके साथ ही साथ वह भारतीय संस्कृति और इसमें स्थापित प्रथाओं, परम्पराओं, रीति रिवाजों को हेय दृष्टि से देखता है व इनमें तनिक भी आस्था नहीं रखता। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद ही उनके अभिभावकों गहरा धक्का लगता है और अपनी त्रुटि का एहसास होता है किन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

हमारी गौरवशाली सर्वोत्कृष्ट भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। इस महान संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्राचीन काल से संसार भर से विद्यार्थी यहां आते रहे हैं। इस संस्कृति का ज्ञान हमारे बालकों को ही न हो इससे अधिक दुखदायी व लज्जाजनक बात और क्या हो सकती है। साथ ही साथ यह भी कहना चाहती हूँ कि कोई भी भाषा बुरी नहीं होती। अंग्रेज़ी भाषा सीखने में कोई बुराई नहीं है किन्तु वह हमारी मातृभाषा का स्थान ले ले यह असहनीय है।

अतएव आवश्यकता इस बात की है कि बच्चों को बाल्यकाल से ही भारतीय संस्कृति के दर्शन करवाए जाएं।
1. प्रातः उठते ही सर्वप्रथम घर के देवी देवताओं के नमन के पश्चात बड़ों के चरणस्पर्श करने की शिक्षा दी जाए।
2.भोजन करने से पहले वह भोजन के बाद ईश्वर का स्मरण कर उन्हें धन्यवाद दें व थाली को प्रणाम करें।
3.घर पर आने वाले बड़ों के चरणस्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लें।
4.माता पिता के साथ दिनभर में कुछ समय अवश्य बिताएं।
5.घर के सभी वयोवृद्ध सदस्यों को सर्वाधिक सम्मान व सहयोग दें। उनका ध्यान रखें।
6.घर के धार्मिक व सांस्कृतिक पर्वों की जानकारी रखें एवं उनमें सम्मिलित हों।
7 .उच्च से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी घर में बोलचाल अपनी मातृभाषा में ही करें।

यदि हम बच्चों के पालन पोषण के विषय में प्रारंभिक स्तर से ही सजग व जागरूक होंगे तो भविष्य में किसी माता-पिता को अपनी प्यारी भारतीय संस्कृति का अपमान होते हुए नहीं देखना पड़ेगा तथा हमारे नौनिहाल एक सर्वगुण सम्पन्न भारत नागरिक के रूप में तैयार होंगे।

—रंजना माथुर दिनांक 03/10/2017
मेरी स्व रचित व मौलिक रचना
©

Language: Hindi
Tag: लेख
380 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
धरती मेरी स्वर्ग
धरती मेरी स्वर्ग
Sandeep Pande
अच्छा लगने लगा है उसे
अच्छा लगने लगा है उसे
Vijay Nayak
हिंदू कट्टरवादिता भारतीय सभ्यता पर इस्लाम का प्रभाव है
हिंदू कट्टरवादिता भारतीय सभ्यता पर इस्लाम का प्रभाव है
Utkarsh Dubey “Kokil”
खुशनुमा – खुशनुमा सी लग रही है ज़मीं
खुशनुमा – खुशनुमा सी लग रही है ज़मीं
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
रिश्ता कभी खत्म नहीं होता
रिश्ता कभी खत्म नहीं होता
Ranjeet kumar patre
💐प्रेम कौतुक-216💐
💐प्रेम कौतुक-216💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
शर्म करो
शर्म करो
Sanjay ' शून्य'
#मुक्तक
#मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस
Ram Krishan Rastogi
अनोखे ही साज़ बजते है.!
अनोखे ही साज़ बजते है.!
शेखर सिंह
दूर किसी वादी में
दूर किसी वादी में
Shekhar Chandra Mitra
आरक्षण बनाम आरक्षण / MUSAFIR BAITHA
आरक्षण बनाम आरक्षण / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
कुछ रिश्ते भी रविवार की तरह होते हैं।
कुछ रिश्ते भी रविवार की तरह होते हैं।
Manoj Mahato
कैसी
कैसी
manjula chauhan
मास्टर जी का चमत्कारी डंडा🙏
मास्टर जी का चमत्कारी डंडा🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
ज़िंदगी का खेल है, सोचना समझना
ज़िंदगी का खेल है, सोचना समझना
पूर्वार्थ
महात्मा गांधी
महात्मा गांधी
Rajesh
3023.*पूर्णिका*
3023.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਆਤਮਾ
ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਆਤਮਾ
विनोद सिल्ला
सत्य की खोज
सत्य की खोज
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
*रे इन्सा क्यों करता तकरार* मानव मानव भाई भाई,
*रे इन्सा क्यों करता तकरार* मानव मानव भाई भाई,
Dushyant Kumar
ज़िस्म की खुश्बू,
ज़िस्म की खुश्बू,
Bodhisatva kastooriya
अच्छा नहीं होता बे मतलब का जीना।
अच्छा नहीं होता बे मतलब का जीना।
Taj Mohammad
" सुप्रभात "
Yogendra Chaturwedi
कीमत बढ़ा दी आपकी, गुनाह हुआ आँखों से ll
कीमत बढ़ा दी आपकी, गुनाह हुआ आँखों से ll
गुप्तरत्न
मन वैरागी हो गया
मन वैरागी हो गया
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*रामपुर रियासत को कायम रखने का अंतिम प्रयास और रामभरोसे लाल सर्राफ का ऐतिहासिक विरोध*
*रामपुर रियासत को कायम रखने का अंतिम प्रयास और रामभरोसे लाल सर्राफ का ऐतिहासिक विरोध*
Ravi Prakash
"सुनो तो"
Dr. Kishan tandon kranti
अनकही दोस्ती
अनकही दोस्ती
राजेश बन्छोर
मौज  कर हर रोज कर
मौज कर हर रोज कर
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Loading...