Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Jun 2017 · 2 min read

?गर्मी की छुट्टी?

? ? ? ? ? ?
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
??????
ये मौसम बड़ा है रुखा ,
पर हम बच्चो को भाता।
पढाई से अब छूटा नाता ,
धामा चौकड़ी खूब मचाता।
अब देर से सो कर उठता,
दिन भर मस्ती करता।
? ?? ???
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
? ? ????
स्कूल की हुई लम्बी छुट्टी ,
परिवार संग मौज -मस्ती।
घर में समय बिताने की ,
चिंता नहीं स्कूल जाने की।
जम कर मौज मानाने का ,
दोस्तों संग धूम मचाने का।
??????
आया मौसम गर्मी छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
??????
ये अवधी है बड़ी ख़ुशी की,
जिंदगी खिलउठी फूलो सी।
चाहे धुप हो कितनी तीखी ,
हमें परवाह नहीं पसीने की।
कुछ कर लें हम मनमानी ,
चाहे परेशान हो नाना-नानी।
? ? ? ? ? ?
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
? ? ? ? ? ?
मौसम कूलर,पंखे,ए.सी. का ,
पसंदीदा काम करने का।
ठन्डे-ठन्डे पानी से नहाने का ,
पानी में छप -छप करने का।
खूब उछल-कूद मचने का,
मम्मी-पापा को तंग करने का।
??????
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।

? ? ?? ? ?
चलो करे सब खूब तैराकी ,
घूमने चले इलाका पहाड़ी।
नए-नए करतब कलाकारी,
कागज़ पर खींचे आकृति।
जमा करे माचिस की डिब्बी ,
पेड़ लगाए कुछ करे बागवानी।
? ? ? ? ? ?
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
? ? ? ? ? ?
जी भरकर खाएं आइसक्रीम ,
दोस्तों संग बनाकर टीम।
ढेर सारी ठंडी-ठंडी कुल्फी,
पीएं शरबत और लस्सी।
ठंडी-ठंडी निम्बू की शिकंजी ,
तालाब किनारे नारियल पानी।
??????
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
? ? ? ?? ?
पेड़ों की छाया में झूला झूलें ,
कभी फुनगी पकड़ के लटके।
चलो खेत खलिहान में दौड़े ,
कुम्हार की माटी से खेले।
कच्ची-पक्की अमिया तोड़े ,
चाहे बाग़ का माली डांटे।
?? ? ? ? ?
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
??????
फल खाएं अपना पसंदीदा ,
आम ,लीची और फालसा।
कटहल,ककड़ी,खीरा ,
लाल -लाल तरबूजा।
प्यास बुझाता है खरबूजा,
ऐसा मौसम नहीं है दूजा।
? ? ?? ? ?
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
??? ? ??
खेल खेलें लुक्का -छिप्पी ,
राजा-मंत्री,चोर-सिपाही।
कैरम लूडो साँप – सीढ़ी,
या बैठकर पढ़ो कहानी।
गाने भरी खेले आंतराक्षिरी ,
बीत जाती मस्ती भरी दोपहरी।
??????
आया मौसम गर्मी की छुट्टी का ,
बच्चो के रुचिपूर्ण मस्ती का।
????????
– लक्ष्मी सिंह ??

479 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
मत भूल खुद को!
मत भूल खुद को!
Sueta Dutt Chaudhary Fiji
" बेदर्द ज़माना "
Chunnu Lal Gupta
ना देखा कोई मुहूर्त,
ना देखा कोई मुहूर्त,
आचार्य वृन्दान्त
कर्मयोगी
कर्मयोगी
Aman Kumar Holy
शब्द क्यूं गहे गए
शब्द क्यूं गहे गए
Shweta Soni
समय देकर तो देखो
समय देकर तो देखो
Shriyansh Gupta
*ऋषि (बाल कविता)*
*ऋषि (बाल कविता)*
Ravi Prakash
दोहा त्रयी. . . .
दोहा त्रयी. . . .
sushil sarna
कान्हा
कान्हा
Mamta Rani
अपनों को नहीं जब हमदर्दी
अपनों को नहीं जब हमदर्दी
gurudeenverma198
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023
Sandeep Pande
Bad in good
Bad in good
Bidyadhar Mantry
कविता के अ-भाव से उपजी एक कविता / MUSAFIR BAITHA
कविता के अ-भाव से उपजी एक कविता / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
जाना ही होगा 🙏🙏
जाना ही होगा 🙏🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
"आग्रह"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
माना जीवन लघु बहुत,
माना जीवन लघु बहुत,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
अभी तो साँसें धीमी पड़ती जाएँगी,और बेचैनियाँ बढ़ती जाएँगी
अभी तो साँसें धीमी पड़ती जाएँगी,और बेचैनियाँ बढ़ती जाएँगी
पूर्वार्थ
-------ग़ज़ल-----
-------ग़ज़ल-----
प्रीतम श्रावस्तवी
कितना और बदलूं खुद को
कितना और बदलूं खुद को
Er. Sanjay Shrivastava
#व्यंग्य_कविता :-
#व्यंग्य_कविता :-
*Author प्रणय प्रभात*
प्रभु के प्रति रहें कृतज्ञ
प्रभु के प्रति रहें कृतज्ञ
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
ठहराव नहीं अच्छा
ठहराव नहीं अच्छा
Dr. Meenakshi Sharma
3254.*पूर्णिका*
3254.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मेरी दोस्ती के लायक कोई यार नही
मेरी दोस्ती के लायक कोई यार नही
Rituraj shivem verma
वीर सुरेन्द्र साय
वीर सुरेन्द्र साय
Dr. Pradeep Kumar Sharma
पथ पर आगे
पथ पर आगे
surenderpal vaidya
"अपेक्षाएँ"
Dr. Kishan tandon kranti
दोस्त का प्यार जैसे माँ की ममता
दोस्त का प्यार जैसे माँ की ममता
प्रदीप कुमार गुप्ता
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
फितरत
फितरत
Kanchan Khanna
Loading...