Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Aug 2023 · 2 min read

■ हम हों गए कामयाब चाँद पर…

■ हम हों गए कामयाब चाँद पर…
【प्रणय प्रभात】
23 अगस्त 2023 की शाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विश्व-पटल पर भारत का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर राष्ट्र की वैज्ञानिक सामर्थ्य को एक बार फिर प्रमाणित कर दिया।
चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव की दुर्गम सतह पर शाम 6 बज कर 4 मिनट पर शान से उतरे चंद्रयान-3 के लैंडर “विक्रम” के पराक्रम की साक्षी समूची दुनिया बनी। रोवर “प्रज्ञानं” ने चंद्र-धरा पर आराम से भ्रमण करते हुए अभियान की पूर्ण सफलता पर पुष्टि की मुहर लगा दी। राष्ट्रीय संप्रभुता के प्रतीक चिह्न चाँद पर अंकित होते देख दुनिया अवाक रह गई। “इसरो” से “नासा” मुख्यालय तक दुनिया भर में चन्द्र-विजय की धूम बनी और हम जैसे लाखों रचनाधर्मियों की लेखनी को गौरव के आभास की अभिव्यक्ति का एक महानतम अवसर मिल गया। लेखनी से आनन-फानन में बहुत कुछ उपजा। उसी के कुछ अंश विविधता के साथ समर्पित हैं।

■ #कुंडली-
विक्रम अपनी गोद में, लेकर के प्रज्ञान।
उतरा जा के चाँद पर, दिन बन गया महान।
दिन बन गया महान, जगत की थी अभिलाषा।
चंद्र-धरा पर अंकित हो, मेधा की भाषा।
कहे प्रणय कविराय राम प्रभु ने दी ये दम।
सकुशल उतरा चंद्र-सतह पर अपना विक्रम।।

■ #मुक्तक-
चाँद पर लहरा गया भारत का परचम फ़ख्र है।
कोई भूलेगा नहीं इसरो का दमखम फ़ख्र है।।
गाढ़ कर प्यारा तिरँगा आज साउथ पोल पर।
चाँद पर प्रज्ञान घूमा साथ विक्रम फ़ख्र कर।।

■ #मुक्तक-
दिल-दिमाग़, आंखें टीवी पे धर के बैठे थे।
चाहत की झोली में आशा भर के बैठे थे।
हमको इसरो की क्षमता पर प्रबल भरोसा था।
जश्न मनाने की तैयारी कर के बैठे थे।।

■ #शेर-
आज चाँद पर दीवाली है,
आज चाँद पर होली है।
विश्व-विजेता न्यारा भारत
सारी दुनिया बोली है।।

■ #चलते-चलते-
“लाइम-लाइट में आकर के,
एक बार फिर टक्कर दे गई।
व्रत-पूजा तो सबने की थी,
क्रेडिट सीमा भाभी ले गई।।”

■प्रणय प्रभात■
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

1 Like · 342 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
गाँधी जी की लाठी
गाँधी जी की लाठी
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
आपके पास धन इसलिए नहीं बढ़ रहा है क्योंकि आपकी व्यावसायिक पक
आपके पास धन इसलिए नहीं बढ़ रहा है क्योंकि आपकी व्यावसायिक पक
Rj Anand Prajapati
दिल के रिश्ते
दिल के रिश्ते
Surinder blackpen
संस्कृति वर्चस्व और प्रतिरोध
संस्कृति वर्चस्व और प्रतिरोध
Shashi Dhar Kumar
सुनले पुकार मैया
सुनले पुकार मैया
Basant Bhagawan Roy
ईर्ष्या
ईर्ष्या
नूरफातिमा खातून नूरी
जिंदगी के कोरे कागज पर कलम की नोक ज्यादा तेज है...
जिंदगी के कोरे कागज पर कलम की नोक ज्यादा तेज है...
कवि दीपक बवेजा
पिता
पिता
लक्ष्मी सिंह
कल की चिंता छोड़कर....
कल की चिंता छोड़कर....
जगदीश लववंशी
*स्वर्ग लोक से चलकर गंगा, भारत-भू पर आई (गीत)*
*स्वर्ग लोक से चलकर गंगा, भारत-भू पर आई (गीत)*
Ravi Prakash
I am not born,
I am not born,
Ankita Patel
वस्तु वस्तु का  विनिमय  होता  बातें उसी जमाने की।
वस्तु वस्तु का विनिमय होता बातें उसी जमाने की।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
धड़कन धड़कन ( गीत )
धड़कन धड़कन ( गीत )
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
■ दोहा-
■ दोहा-
*Author प्रणय प्रभात*
यह तो अब तुम ही जानो
यह तो अब तुम ही जानो
gurudeenverma198
इंद्रधनुष सी जिंदगी
इंद्रधनुष सी जिंदगी
Dr Parveen Thakur
जब प्रेम की परिणति में
जब प्रेम की परिणति में
Shweta Soni
Blood relationships sometimes change
Blood relationships sometimes change
pratibha5khatik
झूला....
झूला....
Harminder Kaur
मन की पीड़ा
मन की पीड़ा
Dr fauzia Naseem shad
बेपरवाह खुशमिज़ाज़ पंछी
बेपरवाह खुशमिज़ाज़ पंछी
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
जीवन में अहम और वहम इंसान की सफलता को चुनौतीपूर्ण बना देता ह
जीवन में अहम और वहम इंसान की सफलता को चुनौतीपूर्ण बना देता ह
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
"परीक्षा के भूत "
Yogendra Chaturwedi
आप हाथो के लकीरों पर यकीन मत करना,
आप हाथो के लकीरों पर यकीन मत करना,
शेखर सिंह
दो दिन का प्यार था छोरी , दो दिन में ख़त्म हो गया |
दो दिन का प्यार था छोरी , दो दिन में ख़त्म हो गया |
The_dk_poetry
दूर भाग जाएगा ॲंधेरा
दूर भाग जाएगा ॲंधेरा
Paras Nath Jha
दुख
दुख
Rekha Drolia
कभी भूल से भी तुम आ जाओ
कभी भूल से भी तुम आ जाओ
Chunnu Lal Gupta
Loading...