Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Jan 2022 · 2 min read

हे ईश्वर…

हे ईश्वर…

क्या आप पृथ्वी पर आते हो,
सुना तो है कि आते हो…
पर आते हो तो किससे मिलकर जाते हो…

हमको भी…
आपके दर्शन करना है।।
दर्शन कर के आपसे…
कुछ कहना है।।

पूजा पाठ से तो भगवन आप कुछ ना सुनते हो।।
शायद मिलकर ही आप मेरी व्यथा को सुन लो।।

जाकर देखा…
मस्ज़िद में भी वहाँ भी ना मिलते हो।।
करके देखा प्रत्येक रविवार को चर्च में…
प्रार्थना वहाँ भी ना दिखते हो।।

आना जो पृथ्वी पर अब की तो दृस्टि डालना
पृथ्वी वासी पर।।
ना जानें कितना पाप लद गया हर
धरती वासी पर।।

मानव अपनी सारी…
मानवता को खो रहा है।।
कोई भी इंसान…
किसी भी इंसान का ना हो रहा है।।

संम्पूर्ण…
संसार में स्वार्थ निहित हो गया है।।
जीवन…
सभी का व्यर्थ विदित हो गया है।।

अब किसी मानव में निस्वार्थ प्रेम
ना बचा है।।
देखो जीवन के हर रिश्ते का एक दाम वस्तु
सा लगा है।।

हे ईश्वर…

आप कब पृथ्वी पर आओगे।।
कुछ तो संकेत दो कैसे अपने…
दर्शन कराओगे।।

अल्लाह बनकर आओगे या फिर भगवन बनकर आओगे।।
कुछ तो कहते है शायद जीजस बनकर
आओगे।।

क्या करना हमको चाहे जिस रूप में भी प्रभु तुम
आना।।
विनती है आकर अपने दर्शन जरूर
कराना।।

प्रत्येक स्थान पर नारी का सम्मान
खो रहा है…
सीधे सच्चों मानव का अपमान
हो रहा है…

अपने मन की पीड़ा मनुष्य किसे बतलाये।।
किसी भी भक्ति से ईश्वर तुझको मानव ना पाये।।

हे ईश्वर…

अब तो इस जीवन से मुक्ति दे दो…
प्रसन्न रहने की कोई युक्ति दे दो…

जब से आया हूँ पृथ्वी पर ऐसा ही जीवन
देखा है।।
क्या मेरे हाथों में ना कोई अच्छी भाग्य
रेखा है।।

हाँ इस दुनियां में केवल माँ ही इक ऐसी है।।
जो मुझको बिल्कुल ही तेरे जैसी दिखती है।।

अच्छा कृत्य करू या बुरा करू…
हर कृत्य में संग रहती है।।
तेरी रचना में बस इक वही…
सर्वोत्तम मुझको दिखती है।।

उसको सोच सोच कर हृदय मेरा व्यथित
हो जाता है।।
खुशियां देने की कोशिश करता हूँ पर उसको ना
दे पाता हूँ।।

कितना असहाय है जीवन मेरा हे ईश्वर यह तुमको बतलाना है।।
कैसे भी हो भगवन मेरे अब तुमको अपना दर्शन मुझको करवाना है।।

मुझ दीन हीन की सुन लो ईश्वर…
दया करो अबतो कुछ मुझ पर…

ताज मोहम्मद
लखनऊ

Language: Hindi
2 Likes · 4 Comments · 456 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Taj Mohammad
View all
You may also like:
जीवन के रूप (कविता संग्रह)
जीवन के रूप (कविता संग्रह)
Pakhi Jain
बुंदेली दोहा- पैचान१
बुंदेली दोहा- पैचान१
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
"शीशा और रिश्ता"
Dr. Kishan tandon kranti
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
सब वर्ताव पर निर्भर है
सब वर्ताव पर निर्भर है
Mahender Singh
हंसी आयी है लबों पर।
हंसी आयी है लबों पर।
Taj Mohammad
"किसान"
Slok maurya "umang"
समय के झूले पर
समय के झूले पर
पूर्वार्थ
बात सीधी थी
बात सीधी थी
Dheerja Sharma
नारी
नारी
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
बाल कविता: मछली
बाल कविता: मछली
Rajesh Kumar Arjun
■ बस एक ही सवाल...
■ बस एक ही सवाल...
*प्रणय प्रभात*
ये आँखें तेरे आने की उम्मीदें जोड़ती रहीं
ये आँखें तेरे आने की उम्मीदें जोड़ती रहीं
Kailash singh
कहानी- 'भूरा'
कहानी- 'भूरा'
Pratibhasharma
धुएं के जद में समाया सारा शहर पूछता है,
धुएं के जद में समाया सारा शहर पूछता है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
बहर-ए-ज़मज़मा मुतदारिक मुसद्दस मुज़ाफ़
बहर-ए-ज़मज़मा मुतदारिक मुसद्दस मुज़ाफ़
sushil yadav
खुल जाता है सुबह उठते ही इसका पिटारा...
खुल जाता है सुबह उठते ही इसका पिटारा...
shabina. Naaz
अति मंद मंद , शीतल बयार।
अति मंद मंद , शीतल बयार।
Kuldeep mishra (KD)
जीवन में कितना ही धन -धन कर ले मनवा किंतु शौक़ पत्रिका में न
जीवन में कितना ही धन -धन कर ले मनवा किंतु शौक़ पत्रिका में न
Neelam Sharma
इतना कभी ना खींचिए कि
इतना कभी ना खींचिए कि
Paras Nath Jha
स्वप्न कुछ
स्वप्न कुछ
surenderpal vaidya
मैं आदमी असरदार हूं - हरवंश हृदय
मैं आदमी असरदार हूं - हरवंश हृदय
हरवंश हृदय
हरित - वसुंधरा।
हरित - वसुंधरा।
Anil Mishra Prahari
आ लौट के आजा टंट्या भील
आ लौट के आजा टंट्या भील
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
अहमियत इसको
अहमियत इसको
Dr fauzia Naseem shad
हे ईश्वर किसी की इतनी भी परीक्षा न लें
हे ईश्वर किसी की इतनी भी परीक्षा न लें
Gouri tiwari
*आई भादों अष्टमी, कृष्ण पक्ष की रात (कुंडलिया)*
*आई भादों अष्टमी, कृष्ण पक्ष की रात (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
छत्तीसगढ़ के युवा नेता शुभम दुष्यंत राणा Shubham Dushyant Rana
छत्तीसगढ़ के युवा नेता शुभम दुष्यंत राणा Shubham Dushyant Rana
Bramhastra sahityapedia
2456.पूर्णिका
2456.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
प्यार तो हम में और हमारे चारों ओर होना चाहिए।।
प्यार तो हम में और हमारे चारों ओर होना चाहिए।।
शेखर सिंह
Loading...