!!हम मतदाता ,देश के हैं निर्माता!!
लोकतंत्र गणतंत्र में ,सबसे बड़ा है दान।
अधिकार मिला मतदान का, करें करें मतदान।
**हम मतदाता, देश के है निर्माता।**
सभी जानते और मानते ,देना वोट जरूरी है।
मतदान केंद्र तक जो न पहुंचे, उनकी क्या मजबूरी है।
जागे और जगाए सबको, वोट से गहरा नाता।।
** हम मतदाता देश के है निर्माता ।।**
मिलेगा जब जब भी यह अवसर, सबसे पहले जाएंगे।
देकर वोट अपना हम तो ,सरकार मनचाही बनाएंगे।
संविधान अनुनय अपना तो, सबको यही सिखाता।।
** हम मतदाता ,देश के हैं निर्माता।।**
!! राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष!!