Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Dec 2023 · 2 min read

हर हालात में अपने जुबाँ पर, रहता वन्देमातरम् …. !

हिन्द के सैनिक प्यारे वतन के, निर्भीक पहरेदार हम।
हैं जुझारू मुश्किलों वाली, करें चुनौती स्वीकार हम।।
कठिनाई के आग पका, लिए कंचन काया धार हम।
मातृभूमि की रक्षा खातिर, मर मिटने को तैयार हम।।

सर्दी गर्मी पतझड़ वारिश, सबका ही सुस्वागतम्।
हर हालात में अपने जुबाँ पर, रहता वन्देमातरम्।।

सिमा के प्रहरी सजग वीर हम, देते चोट करारी हैं।
हर आपदाओं से जूझने की, अपनी रहती तैयारी है।।
हैं जाने वाले चले जाते पर, अपनी शहादत आती है।
बनकर प्यारी प्रियतमा, हमें मौत भी गले लगाती है।।

दृढ़संकल्पी हर स्थिति में, निश्चल निर्विकार हम।।
हर हालात में अपने जुबाँ पर, रहता वन्देमातरम्।।

कभी सपोले फन जो खोले, हमसे कुचलें जाते हैं।
आंतकी घुसपैठ करे तो, पल में ही मसले जाते हैं।।
गीदड़ भभकी देने वाले, भौंक-भौंक थक जाते हैं।
हमको जो करना होता है, ताल ठोक कर आते हैं।।

घर में घुस कर मारने वाली, आदत से लाचार हम।
हर हालात में अपने जुबाँ पर, रहता वन्देमातरम्।।

भारत माँ का भाल झुके ना, कभी किसी भी हाल में।
हिन्द के दुश्मन को चुन-चुन, डालेंगे काल के गाल में।।
भेष भेड़िये वाला जो धरते, रहते बारी बारी से।
भारत हारता है तो केवल, जयचन्दी गद्दारी से।।

धर के दबोचते गर्दन से, जब देखते हैं गद्दार हम।
हर हालात में अपने जुबाँ पर, रहता वन्देमातरम्।।

लोगों के विस्वास पात्र हम, सबके दिल मे बसे रहें।
आशाओं की हरेक कसौटी पे, सदा खरे के खरे रहें।।
भारत की जनता को अपने, सेना पर अभिमान हो।
हो फौजी पर सबको भरोसा, यही उचित सम्मान हो।।

प्रकृतिआपदा बाढ़ भूकम्प, में होते तीमारदार हम।
हर हालात में अपने जुबाँ पर, रहता वन्देमातरम्।।

घर मे बूढ़े माँ बाबा, जिम्मेदारी उनका निभाना है।
भाई है एक पढ़ने वाला, जिसको खूब पढ़ाना है।।
बहना भी हो रही सयानी, उसका ब्याह रचाना है।
जर्जर हो गिरता मकान, जाकर के उसे बनवाना है।।

पर कर्ज़ चुकेगा पहले यह, हैं इसके कर्ज़दार हम।
हर हालात में अपने जुबाँ पर, रहता वन्देमातरम्।।

©® पांडेय चिदानंद “चिद्रूप”
(सर्वाधिकार सुरक्षित ११/१२/२०२३)

Language: Hindi
1 Like · 172 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*गुरुओं से ज्यादा दिखते हैं, आज गुरूघंटाल(गीत)*
*गुरुओं से ज्यादा दिखते हैं, आज गुरूघंटाल(गीत)*
Ravi Prakash
कुपुत्र
कुपुत्र
Sanjay ' शून्य'
2607.पूर्णिका
2607.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
तलाक़ का जश्न…
तलाक़ का जश्न…
Anand Kumar
(12) भूख
(12) भूख
Kishore Nigam
"सम्बन्धों की ज्यामिति"
Dr. Kishan tandon kranti
पुकार
पुकार
Manu Vashistha
ऐसा लगता है कि
ऐसा लगता है कि
*Author प्रणय प्रभात*
विश्वकप-2023
विश्वकप-2023
World Cup-2023 Top story (विश्वकप-2023, भारत)
भोर
भोर
Kanchan Khanna
💐प्रेम कौतुक-556💐
💐प्रेम कौतुक-556💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
अब तू किसे दोष देती है
अब तू किसे दोष देती है
gurudeenverma198
मियाद
मियाद
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
बेबसी (शक्ति छन्द)
बेबसी (शक्ति छन्द)
नाथ सोनांचली
" दिल गया है हाथ से "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
बच्चे
बच्चे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मार्तंड वर्मा का इतिहास
मार्तंड वर्मा का इतिहास
Ajay Shekhavat
I thought you're twist to what I knew about people of modern
I thought you're twist to what I knew about people of modern
Sukoon
पानी से पानी पर लिखना
पानी से पानी पर लिखना
Ramswaroop Dinkar
प्यार की स्टेजे (प्रक्रिया)
प्यार की स्टेजे (प्रक्रिया)
Ram Krishan Rastogi
उम्मीद ....
उम्मीद ....
sushil sarna
मैं तो महज पहचान हूँ
मैं तो महज पहचान हूँ
VINOD CHAUHAN
सूनी बगिया हुई विरान ?
सूनी बगिया हुई विरान ?
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
"अगर हो वक़्त अच्छा तो सभी अपने हुआ करते
आर.एस. 'प्रीतम'
कुछ नहीं बचेगा
कुछ नहीं बचेगा
Akash Agam
हरियाणा दिवस की बधाई
हरियाणा दिवस की बधाई
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खिड़की पर किसने बांधा है तोहफा
खिड़की पर किसने बांधा है तोहफा
Surinder blackpen
माँ वाणी की वन्दना
माँ वाणी की वन्दना
Prakash Chandra
🥀 * गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 * गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
उसका-मेरा साथ सुहाना....
उसका-मेरा साथ सुहाना....
डॉ.सीमा अग्रवाल
Loading...