Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 May 2024 · 2 min read

हमने देखा है हिमालय को टूटते

हमने देखा है हिमालय को टूटते
सुनी है उसकी अन्तरात्मा की टीस
स्वयं के अस्तित्व को टटोलता
मानव मन को टोहता

सहज अनुभूतियों के झिलमिलाते रंग फीके पड़ते
एक नई सहर की दास्ताँ लिए
समय के साथ संवाद करता
कहीं दूर आशा की किरण के साथ

फिर से पंखों पर उड़ने को बेताब
हमने देखा है हिमालय को टूटते
अस्तित्व खोता विशाल बरगद जिस तरह
अंतिम पड़ाव पर स्वयं के जीवन के

मानव मन की भयावह तस्वीर पर
चीख – चीखकर पूछ रहा हिमालय
हे मानव तुम कब जागोगे
क्या मैं जब मिट जाऊंगा , तब जागोगे

प्रकृति से ही जन्मा मानव
स्वयं को प्रकृति से भिन्न समझने की
स्वयं की इच्छाओं से बंधा मानव
स्वयं की इच्छाओं के अनियंत्रित प्रमाद में

प्रकृति को रौंदता अविराम
प्रकृति ने हम शिशुपालों को सदियों किया माफ़
अंत समय जब पाप का घड़ा भरा
मानव अपने अस्तित्व को तरसता

स्वयं के द्वारा मर्यादाओं की टीस झेलता
हिमालय , बर्फ रहित बेजान पत्थरों – पहाड़ियों का समूह न होकर
प्रकृति निकल पड़ी है तलाश में
स्वयं के अस्तित्व को गर्त में जाने से बचाने

चिंचित है प्रकृति , हिमालय के अस्तित्व को लेकर
हिमालय कहीं खो गया है
महाकवि कालिदास की रचना
ऋतुसंहार से उपजी हिमालय की अद्भुत गाथा

कालिदास कृत कुमार संभव में हुआ हिमालय का गुणगान
विविधताओं से परिपूर्ण हिमालय
भारत का ह्रदय , भारत का जीवनदाता , पालनहार हिमालय
पर्यावरण संरक्षण रुपी संस्कृति वा संस्कारों की बाट जोहता हिमालय

स्वयम के अस्तित्व को मानव अस्तित्व से जोड़कर देखता हिमालय
बार – बार यही चिंतन करता
क्या जागेगा मानव और जागेगा तो कब
क्या मानव मेरे अस्तित्व हित

स्वयं के हित का प्रयास करेगा
और यदि ऐसा नहीं हुआ तो
हिमालय और मानव किस गति को प्राप्त होंगे
क्या इसके प्रतिफल स्वरूप होगा
एक सभ्यता का विनाश

अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

Language: Hindi
20 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
View all
You may also like:
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
Buddha Prakash
शांति युद्ध
शांति युद्ध
Dr.Priya Soni Khare
मईया का ध्यान लगा
मईया का ध्यान लगा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
अनादि
अनादि
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
2855.*पूर्णिका*
2855.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ग्रीष्मकाल के दौर में
ग्रीष्मकाल के दौर में
*प्रणय प्रभात*
जब भी अपनी दांत दिखाते
जब भी अपनी दांत दिखाते
AJAY AMITABH SUMAN
आप मेरे सरताज़ नहीं हैं
आप मेरे सरताज़ नहीं हैं
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
*जलते हुए विचार* ( 16 of 25 )
*जलते हुए विचार* ( 16 of 25 )
Kshma Urmila
बापू के संजय
बापू के संजय
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
हकीकत पर एक नजर
हकीकत पर एक नजर
पूनम झा 'प्रथमा'
अपने किरदार को किसी से कम आकना ठीक नहीं है .....
अपने किरदार को किसी से कम आकना ठीक नहीं है .....
कवि दीपक बवेजा
चल फिर इक बार मिलें हम तुम पहली बार की तरह।
चल फिर इक बार मिलें हम तुम पहली बार की तरह।
Neelam Sharma
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप
Ravi Yadav
मित्र बनने के उपरान्त यदि गुफ्तगू तक ना किया और ना दो शब्द ल
मित्र बनने के उपरान्त यदि गुफ्तगू तक ना किया और ना दो शब्द ल
DrLakshman Jha Parimal
ज़िंदगी खुद ब खुद
ज़िंदगी खुद ब खुद
Dr fauzia Naseem shad
क्यों करते हो गुरुर अपने इस चार दिन के ठाठ पर
क्यों करते हो गुरुर अपने इस चार दिन के ठाठ पर
Sandeep Kumar
*लोग सारी जिंदगी, बीमारियॉं ढोते रहे (हिंदी गजल)*
*लोग सारी जिंदगी, बीमारियॉं ढोते रहे (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
कौर दो कौर की भूख थी
कौर दो कौर की भूख थी
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
निराला का मुक्त छंद
निराला का मुक्त छंद
Shweta Soni
।। कसौटि ।।
।। कसौटि ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
आये हो मिलने तुम,जब ऐसा हुआ
आये हो मिलने तुम,जब ऐसा हुआ
gurudeenverma198
चेहरे पे लगा उनके अभी..
चेहरे पे लगा उनके अभी..
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
क्या हमारी नियति हमारी नीयत तय करती हैं?
क्या हमारी नियति हमारी नीयत तय करती हैं?
Soniya Goswami
अच्छा लगता है
अच्छा लगता है
लक्ष्मी सिंह
राम छोड़ ना कोई हमारे..
राम छोड़ ना कोई हमारे..
Vijay kumar Pandey
वेलेंटाइन डे
वेलेंटाइन डे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
कहना क्या
कहना क्या
Awadhesh Singh
क्या अजब दौर है आजकल चल रहा
क्या अजब दौर है आजकल चल रहा
Johnny Ahmed 'क़ैस'
भव- बन्धन
भव- बन्धन
Dr. Upasana Pandey
Loading...