स्वागत है नववर्ष तेरा…..!!??
स्वागत है नव वर्ष तेरा
आओ खुशीयों का दान लिए,
इस महासमर के युग में अब
आओ संयम का भान लिए।।१।।
स्वागत् है नव वर्ष तेरा
आओ एक स्वर्ण विहान लिए,
दिनों के दुख का हरण करो
आओ मानव कल्याण लिए।।२।।
स्वागत है नव वर्ष तेरा
आओ कृषक का मान लिए,
अवसेष मात्र रह गये है जो
उनका जीवन उत्थान लिए।।३।।
स्वागत है नव वर्ष तेरा
आओ सुख का साम्राज्य लिए,
हर दुख से इंसा दूखी है जो
उनके दुख का तुम त्राण लिए।।४।।
स्वागत है नव वर्ष तेरा
आओ शान्ति संवाद लिए,
हर ओर कहर आतंक का है
आतंक का चिर- अवसान लिए।।५।।
स्वागत है नव वर्ष तेरा
आओ उज्वल प्रभात लिए,
चहुओर अंधेरा घना हुआ
अंधकार पे विजय प्रकाश लिए।।६।।
स्वागत है नव वर्ष तेरा
आओ मेधा का मान लिए
,”सचिन” संतप्त मेधावी हैं
आरक्षण मुक्त समाज लिए।।७।।
——- —— —— —–
©®…….
पं.संजीव शुक्ल “सचिन”
आप सभी स्नेही मित्र जनों, श्रेष्ठ जनो, लखुजनों को अग्रिम नव वर्ष की असंख्य हार्दिक शुभकामनाऐं।
2018 मंगलमय हो।