Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Mar 2017 · 2 min read

स्वयं को जाने

” स्वयं को जाने ”
———————-
इस मायावी जगत में मानव का अस्तित्व क्या है ? उसका वास्तविक स्वरूप क्या है ? उसके निर्धारित लक्ष्य ,कर्म और कर्तव्य क्या है ? ये जानना बहुत ही जरूरी है | क्यों कि व्यक्ति जब तक अपने ‘स्व’ को नहीं पहचानता तब तक वह दिशाविहीन होकर एक चक्र की भाँति घूमता रहता है | वह अपने यथार्थ स्वरूप को भूलकर दूसरों को जानने का प्रयास करता है | दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि वे दूसरों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व को जानने का दंभ भरते हैं और तुच्छ मानसिकता के बल पर उन्हें सदा नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं | अपने आस-पड़ौस में घटित होने वाले कुछ मानवीय क्रियाकलापों को देखकर अपने जहन में बैठा लेते हैं और इंतजार करते हैं कि कब इसे हथियार बनाया जाए , ताकि सामने वाले को नीचा दिखाया जा सके | उसके चरित्र का पोस्टमार्टम करने को सदा आतुर रहते हैं , जैसे कि कोई बहुत बड़े सर्जन हों ! लेकिन यह सब मानव जीवन के लिए जरूरी नहीं है | मानव जीवन तो ईश्वर द्वारा प्रदत्त सबसे अनमोल उपहार है जिसे श्रेष्ठ से श्रेष्ठ कर्मों एवं सद्गुणों के द्वारा ईश्वर से एकाकार किया जा सकता है , क्यों कि ईश्वर ने अपनी समस्त शक्तियाँ मानव के भीतर ही संग्रहित कर दी हैं | अब ये सोचनीय विषय है , कि हम उन छुपी शक्तियों को ढूँढ़ पाते हैं या नहीं ?
जहाँ तक इन शक्तियों को पाने की बात है ,तो यह सुनिश्चित रूप से तय है कि इन्हें हर व्यक्ति प्राप्त नहीं कर सकता | परन्तु ऐसे व्यक्ति इन शक्तियों से रूबरू होकर इन्हें जान सकते हैं ,प्राप्त कर सकते हैं जो कि मोह, काम, क्रोध, मद, लोभ जैसे कषायों पर विजय प्राप्त कर ‘अनन्तचतुष्ट्य’ को अपनाते हैं | उपनिषदों में भी कहा गया है कि व्यक्ति अपने आप को जानकर आत्मसाक्षात्कार द्वारा न केवल “स्वयं” को पहचान सकता है ,अपितु आत्मसाक्षात्कार के द्वारा मोक्ष प्राप्त करके ईश्वर से एकाकार भी हो जाता है | यह हम पर निर्भर है कि हमें मोक्ष जीवन के रहते हुए प्राप्त करना है या जीवन के बाद ! हम अपने सद्कर्मों के द्वारा अपनी ईश्वरीय शक्ति को पहचानकर मानव जीवन को सार्थक कर सकते हैं | हम अपने मानस को अतिमानस में परिवर्तित करते हुए स्वयं को जान सकते हैं | इसके तीन सबसे बड़े लाभ होंगे —
१. अपने “स्व” को पहचान कर खुद को जान सकते हैं |
२. छिद्रान्वेशी बने हमारे मानस के क्षुद्र विकारों को दूर कर सकते हैं जिससे दूसरों का नकारात्मक दृष्टि से आकलन करना समाप्त होगा तथा अपने व्यक्तित्व को हम महानता के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं |
३. आत्मसाक्षात्कार के द्वारा हम खुद को ,खुद की शक्तियों को और ईश्वर की मूल शक्तियों को पहचानकर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं |
अत: मानव के लिए सबसे पहला प्रयास खुद को जानने के लिए होना चाहिए ,जो जरूरी भी है और सार्थक भी है |
———————————————-
— डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”

Language: Hindi
Tag: लेख
468 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दौलत से सिर्फ
दौलत से सिर्फ"सुविधाएं"मिलती है
नेताम आर सी
गर लिखने का सलीका चाहिए।
गर लिखने का सलीका चाहिए।
Dr. ADITYA BHARTI
कितनी सलाखें,
कितनी सलाखें,
Surinder blackpen
#लघुकथा / #सबक़
#लघुकथा / #सबक़
*Author प्रणय प्रभात*
KRISHANPRIYA
KRISHANPRIYA
Gunjan Sharma
नित्य करते जो व्यायाम ,
नित्य करते जो व्यायाम ,
Kumud Srivastava
छोड़ऽ बिहार में शिक्षक बने के सपना।
छोड़ऽ बिहार में शिक्षक बने के सपना।
जय लगन कुमार हैप्पी
*** आकांक्षा : आसमान की उड़ान..! ***
*** आकांक्षा : आसमान की उड़ान..! ***
VEDANTA PATEL
मजे की बात है
मजे की बात है
Rohit yadav
करूँ प्रकट आभार।
करूँ प्रकट आभार।
Anil Mishra Prahari
एक हाथ में क़लम तो दूसरे में क़िताब रखते हैं!
एक हाथ में क़लम तो दूसरे में क़िताब रखते हैं!
The_dk_poetry
रमेशराज की वर्णिक एवं लघु छंदों में 16 तेवरियाँ
रमेशराज की वर्णिक एवं लघु छंदों में 16 तेवरियाँ
कवि रमेशराज
रणचंडी बन जाओ तुम
रणचंडी बन जाओ तुम
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
हम पर कष्ट भारी आ गए
हम पर कष्ट भारी आ गए
Shivkumar Bilagrami
Life is proceeding at a fast rate with catalysts making it e
Life is proceeding at a fast rate with catalysts making it e
Sukoon
क्रिसमस दिन भावे 🥀🙏
क्रिसमस दिन भावे 🥀🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
जलाने दो चराग हमे अंधेरे से अब डर लगता है
जलाने दो चराग हमे अंधेरे से अब डर लगता है
Vishal babu (vishu)
दिहाड़ी मजदूर
दिहाड़ी मजदूर
Satish Srijan
हमको नहीं गम कुछ भी
हमको नहीं गम कुछ भी
gurudeenverma198
आप सच बताइयेगा
आप सच बताइयेगा
शेखर सिंह
ज़िंदा होने का सबूत दो
ज़िंदा होने का सबूत दो
Shekhar Chandra Mitra
होली आ रही है रंगों से नहीं
होली आ रही है रंगों से नहीं
Ranjeet kumar patre
*जाना सबके भाग्य में, कहॉं अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
*जाना सबके भाग्य में, कहॉं अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
Yuhi kisi ko bhul jana aasan nhi hota,
Yuhi kisi ko bhul jana aasan nhi hota,
Sakshi Tripathi
2574.पूर्णिका
2574.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
नज़रें बयां करती हैं,लेकिन इज़हार नहीं करतीं,
नज़रें बयां करती हैं,लेकिन इज़हार नहीं करतीं,
Keshav kishor Kumar
लघुकथा-
लघुकथा- "कैंसर" डॉ तबस्सुम जहां
Dr Tabassum Jahan
मुसलसल ईमान रख
मुसलसल ईमान रख
Bodhisatva kastooriya
गीत रीते वादों का .....
गीत रीते वादों का .....
sushil sarna
।। लक्ष्य ।।
।। लक्ष्य ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
Loading...