Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Feb 2024 · 2 min read

सुनो पहाड़ की….!!! (भाग – ७)

वापसी में हम एक बार पुनः जानकी सेतु की ओर पहुँच गये। यहाँ से हम आश्रम की तरफ वापस लौट सकते थे। लेकिन अभी हमारे पास घूमने व अन्य स्थान देखने का पर्याप्त समय था। इसलिए हम रामसेतु की ओर चल पड़े। सोचा कि रामसेतु की ओर जाकर कुछ समय गंगा घाट पर बिताते हुए वहाँ संध्या के समय होने वाली माँ गंगा की आरती में सम्मिलित हुआ जाये।
अमित की इच्छा पुनः गंगा में स्नान करने की थी जबकि अर्पण इसके लिए अधिक उत्सुक नहीं था। उसे गंगा का जल ठंडा महसूस हो रहा था। अतः शाम के वक्त डुबकी लगाने का उसका कोई इरादा नहीं था। हम चलते हुए घाट की तरफ आये तो मुझे परमार्थ निकेतन दिखाई दिया, यह भी ऋषिकेश का एक प्रसिद्ध दर्शनीय धार्मिक स्थल है। इंटरनेट पर मैं इसके बारे में पढ़ चुकी थी। मैंने अर्पण व अमित से घाट पर जाकर बैठने से पहले परमार्थ निकेतन चलकर इसे देखने की इच्छा रखी। पहले तो दोनों ने आनाकानी की, फिर मेरी इच्छा देखते हुए वे दोनों भीतर चल पड़े।
परमार्थ निकेतन न केवल एक आश्रम है, अपितु धार्मिक रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक ज्ञानवर्द्धक स्थान है। यह एक शान्त व सुन्दर आश्रम है, जहाँ बाग-बगीचे के मध्य विभिन्न
धार्मिक कथाओं से जुड़ी घटनाएँ छोटे-छोटे मन्दिरों के रूप में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मूर्तियाँ बनाकर दर्शायी गयी हैं। भगवान विष्णु के पृथ्वी पर विभिन्न अवतार भी इसमें शामिल हैं। यहाँ का शान्त वातावरण एवं विभिन्न अवतारों का यह दर्शन देखते हुए व्यक्ति स्वयं में एक अलग ही दैवीय शक्ति एवं रोमांच का अनुभव करता है। ईश्वर के अनन्त रूपों के मध्य विचरण करते व्यक्ति
स्वयं के भीतर एक दिव्य शक्ति का अनुभव करते हुए स्वयं को ईश्वर के उन अनन्त रूपों में लीन महसूस करने लगता है और जी चाहता है कि क्यों न यहीं इस शान्त दुनिया में ही बस जाये।
इस दौरान आश्रम के ही एक साधू बाबा हमें इन अवतारों से जुड़ी धार्मिक जानकारी देते हुए हमें आश्रम का भ्रमण कराते रहे जिससे हमारा आनन्द व ज्ञान दोनों ही बढ़ रहे थे। उन साधू बाबा ने हमें परमार्थ निकेतन के विषय में जानकारी देने के अतिरिक्त वहाँ लगे चार महत्वपूर्ण वृक्षों के विषय भी बताया। निकेतन में भ्रमण करते हुए समय का अनुमान ही न रहा। इस बीच हमने स्मृति स्वरूप वहाँ की कुछ तस्वीरें अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लीं। संध्या आरती का समय हो रहा था। अतः हम परमार्थ निकेतन से निकल कर गंगा घाट की ओर चल पड़े।
(क्रमशः)
(सप्तम् भाग समाप्त)

रचनाकार :- कंचन खन्ना,
मुरादाबाद, (उ०प्र०, भारत)।
सर्वाधिकार, सुरक्षित (रचनाकार)।
दिनांक :- २९/०७/२०२२.

67 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Kanchan Khanna
View all
You may also like:
*युद्ध*
*युद्ध*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जीवन की यह झंझावातें
जीवन की यह झंझावातें
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
स्वागत है  इस नूतन का  यह वर्ष सदा सुखदायक हो।
स्वागत है इस नूतन का यह वर्ष सदा सुखदायक हो।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
अनंतनाग में परचम फहरा गए
अनंतनाग में परचम फहरा गए
Harminder Kaur
तहरीर लिख दूँ।
तहरीर लिख दूँ।
Neelam Sharma
क़यामत ही आई वो आकर मिला है
क़यामत ही आई वो आकर मिला है
Shweta Soni
सफर में महोब्बत
सफर में महोब्बत
Anil chobisa
जहरीले धूप में (कविता )
जहरीले धूप में (कविता )
Ghanshyam Poddar
अंबेडकर के नाम से चिढ़ क्यों?
अंबेडकर के नाम से चिढ़ क्यों?
Shekhar Chandra Mitra
जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण
जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
शक्ति शील सौंदर्य से, मन हरते श्री राम।
शक्ति शील सौंदर्य से, मन हरते श्री राम।
आर.एस. 'प्रीतम'
हम
हम
Shriyansh Gupta
3049.*पूर्णिका*
3049.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
इंसानियत का एहसास
इंसानियत का एहसास
Dr fauzia Naseem shad
डबूले वाली चाय
डबूले वाली चाय
Shyam Sundar Subramanian
*नशा सरकार का मेरे, तुम्हें आए तो बतलाना (मुक्तक)*
*नशा सरकार का मेरे, तुम्हें आए तो बतलाना (मुक्तक)*
Ravi Prakash
ज़ख़्म गहरा है सब्र से काम लेना है,
ज़ख़्म गहरा है सब्र से काम लेना है,
Phool gufran
धन तो विष की बेल है, तन मिट्टी का ढेर ।
धन तो विष की बेल है, तन मिट्टी का ढेर ।
sushil sarna
बस तुम
बस तुम
Rashmi Ranjan
#शेर
#शेर
*Author प्रणय प्रभात*
"बच सकें तो"
Dr. Kishan tandon kranti
कोरोना का संहार
कोरोना का संहार
Dr. Pradeep Kumar Sharma
ऐतबार कर बैठा
ऐतबार कर बैठा
Naseeb Jinagal Koslia नसीब जीनागल कोसलिया
धर्म अर्थ कम मोक्ष
धर्म अर्थ कम मोक्ष
Dr.Pratibha Prakash
।।बचपन के दिन ।।
।।बचपन के दिन ।।
Shashi kala vyas
कर्मों से ही होती है पहचान इंसान की,
कर्मों से ही होती है पहचान इंसान की,
शेखर सिंह
💐Prodigy Love-18💐
💐Prodigy Love-18💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
जीवन के गीत
जीवन के गीत
Harish Chandra Pande
गुरु
गुरु
Kavita Chouhan
कविता
कविता
Rambali Mishra
Loading...