Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Mar 2024 · 2 min read

सुनो पहाड़ की….!!! (भाग – १०)

पहाड़ अपनी व्यथा कहता चला जा रहा था और मैं मगन उसे सुन रही थी। साथ ही समझने का प्रयास भी कर रही थी कि नींद में अचानक बादलों के गरजने का एहसास सा हुआ और नींद टूट गयी। बाहर तेज बारिश हो रही थी। रात आधी से अधिक बीत चुकी थी। कुछ देर ख्यालों में उलझने के पश्चात मैं पुनः सो गयी।
अगले दिन सुबह चाय के बाद तैयार होकर हम एक बार फिर त्रिवेणी घाट की तरफ निकल आये। आज मौसम अत्यधिक सुहाना था। रात की बरसात के पश्चात बादलों एवं धूप की आवाजाही मानो आँख-मिचौली खेल रही थी। हवा में अजब ठंडक व ताजगी थी। गंगा किनारे का वातावरण बहुत मनमोहक था। घाट पर घूमते हुए हम एक बड़े पेड़ के नीचे आकर ठहर गये।
वातावरण में ठंडक एवं गंगा के तेज बहाव को देखते हुए अर्पण व अमित ने‌ नहाने का विचार छोड़ दिया। वे अपने-अपने मोबाइल में तस्वीरें खींचते हुए बातचीत में लगे हुए थे। जबकि मैं गंगा के उस पार पहाड़ पर दृष्टि जमाये रात के ख्यालों में उलझी थी। पहाड़ अपनी ऊँचाई व जंगल सहित सामने खड़ा था। गंगा के उस पार दिखते पहाड़ पर मानव प्रगति के अधिक चिन्ह दिखाई नहीं पड़ रहे थे। जंगल ही दृष्टिगोचर हो रहा था। किन्तु जंगल इतना घना नहीं लग रहा था और पहाड़ पर अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कारणों से हुआ कटान व पहाड़ में मिट्टी दरकने से पड़ी बड़ी- बड़ी दरारें स्पष्ट दिखाई दे रही थीं। साथ ही दिखाई दे रहा था पहाड़ पर फैला कचरा जो निश्चित रूप से मनुष्य की गतिविधियों का परिणाम था।
यह सब सोचते हुए मुझे ऋषिकेश आने पर एक दिन पूर्व की जंगल की यात्रा का स्मरण हो आया, तो ध्यान आया कि उस ओर भी रास्ते में गुजरते हुए हमने बहुत कूड़ा-करकट यहाँ-वहाँ फैला देखा था जो हम मनुष्यों की गतिविधियों के कारण ही एकत्र हुआ होगा। इन सब बातों का विचार करते हुए मुझे महसूस हो रहा था कि पहाड़ से मेरा वार्तालाप बेशक कल्पना ही रही हो, परन्तु वह कल्पना पूर्णतया सत्य पर आधारित थी।
मैं विचारमग्न थी कि अर्पण ने मुझे पुकार कर चौंका दिया, वह आश्रम लौटने के लिये पूछ रहा था। मेरे सहमत होने पर हम सब बाजार होते हुए आश्रम की ओर लौट चले। वापसी में हमने बाजार में कुछ खाया-पिया, कुछ खरीदने के विचार से बाजार घूमें, लेकिन कुछ खरीदने का इरादा नहीं बना तो हम आश्रम लौट आये। अब तक दोपहर हो गयी थी। अतः हमने थोड़ा आराम करने का मन बनाया और अपने कमरे में आकर आराम करने लगे। वैसे भी मुझे अपनी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। ऐसीडिटी महसूस हो रही थी।

(क्रमश:)
(दशम् भाग समाप्त)

रचनाकार :- कंचन खन्ना,
मुरादाबाद, (उ०प्र०, भारत)।
सर्वाधिकार, सुरक्षित (रचनाकार)।
दिनांक :- २७/०८/२०२२.

34 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Kanchan Khanna
View all
You may also like:
पापा , तुम बिन जीवन रीता है
पापा , तुम बिन जीवन रीता है
Dilip Kumar
हर शाखा से फूल तोड़ना ठीक नहीं है
हर शाखा से फूल तोड़ना ठीक नहीं है
कवि दीपक बवेजा
कई आबादियों में से कोई आबाद होता है।
कई आबादियों में से कोई आबाद होता है।
Sanjay ' शून्य'
बिन मौसम बरसात
बिन मौसम बरसात
लक्ष्मी सिंह
3300.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3300.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
*नुक्कड़ की चाय*
*नुक्कड़ की चाय*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
// श्री राम मंत्र //
// श्री राम मंत्र //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मेहबूब की शायरी: मोहब्बत
मेहबूब की शायरी: मोहब्बत
Rajesh Kumar Arjun
🙅आज का टोटका🙅
🙅आज का टोटका🙅
*Author प्रणय प्रभात*
गजल सगीर
गजल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Dr Archana Gupta
आंख खोलो और देख लो
आंख खोलो और देख लो
Shekhar Chandra Mitra
देखिए बिना करवाचौथ के
देखिए बिना करवाचौथ के
शेखर सिंह
मंगलमय हो नववर्ष सखे आ रहे अवध में रघुराई।
मंगलमय हो नववर्ष सखे आ रहे अवध में रघुराई।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
दिलों का हाल तु खूब समझता है
दिलों का हाल तु खूब समझता है
नूरफातिमा खातून नूरी
आपसा हम जो दिल
आपसा हम जो दिल
Dr fauzia Naseem shad
खुद को परोस कर..मैं खुद को खा गया
खुद को परोस कर..मैं खुद को खा गया
सिद्धार्थ गोरखपुरी
जान हो तुम ...
जान हो तुम ...
SURYA PRAKASH SHARMA
प्रेम उतना ही करो जिसमे हृदय खुश रहे
प्रेम उतना ही करो जिसमे हृदय खुश रहे
पूर्वार्थ
"जंगल की सैर"
पंकज कुमार कर्ण
तेरी चाहत का कैदी
तेरी चाहत का कैदी
N.ksahu0007@writer
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
*जी रहें हैँ जिंदगी किस्तों में*
*जी रहें हैँ जिंदगी किस्तों में*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
//...महापुरुष...//
//...महापुरुष...//
Chinta netam " मन "
सांच कह्यां सुख होयस्यी,सांच समद को सीप।
सांच कह्यां सुख होयस्यी,सांच समद को सीप।
विमला महरिया मौज
"चाँद चलता रहे"
Dr. Kishan tandon kranti
प्रेरणा और पराक्रम
प्रेरणा और पराक्रम
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"भीमसार"
Dushyant Kumar
रंजीत कुमार शुक्ल
रंजीत कुमार शुक्ल
Ranjeet kumar Shukla
*बारिश का मौसम है प्यारा (बाल कविता)*
*बारिश का मौसम है प्यारा (बाल कविता)*
Ravi Prakash
Loading...