Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 May 2018 · 3 min read

साक्षात्कार- भूरचंद जयपाल (कवि)- ज़िन्दगी अगर शायरी होती (काव्य संग्रह)

भूरचंद जयपाल जी की पुस्तक “ज़िन्दगी अगर शायरी होती (काव्य संग्रह)” हाल ही में साहित्यपीडिया पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित हुई है| यह पुस्तक विश्व भर के ई-स्टोर्स पर उपलब्ध है| आप उसे यहाँ दिए गए लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं- Click here

1) आपका परिचय?
मैं भूरचंद जयपाल स्वैच्छिक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, कानासर, बीकानेर (राजस्थान) मेरी राजकीय सेवा का प्रारम्भ 1996 में व्याख्याता पद पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजलदेसर, चूरू (राजस्थान) से हुआ। दो वर्ष प्रधानाचार्य पद पर कार्य करते हुए परिस्थितिवश 13 जलाई 2017 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को धारण किया।

2)आपको लेखन की प्रेरणा कब और कहाँ से मिली? आप कब से लेखन कार्य में संलग्न हैं?
मित्र-मण्डली से ही प्रेरणा मिली और 1990-91में ‘घबराहट’ कविता से लेखन कार्य प्रारम्भ किया।

3) आप अपने लेखन की विधा के बारे में कुछ बतायें?
मेरा लेखन सायास बहुत कम है। मन में जो विचार आते है, उनको ही लिपिबद्ध करने का प्रयत्न है। स्वान्त सुखाय लिखना ही मेरी प्रवृति और प्रकृति है।

4) आपको कैसा साहित्य पढ़ने का शौक है? कौन से लेखक और किताबें आपको विशेष पसंद हैं?
विशेषत: आध्यात्मिक साहित्य पढ़ने का शौक है। तुलसीदास, सूरदास, रसखान, रहीम, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘ निराला’
कामायनी और रामचरित मानस

5) आपकी कितनी किताबें आ चुकी है?
यह प्रथम काव्य संग्रह है। भाषा सहोदरी सोपान 4 एवं अभिव्यक्ति तथा साहित्य उदय साझा संकलन में कुछ रचनाऐं प्रकाशित है।
रेवड़ (कविता) 2004 में डॉ. तारादत्त’ निर्विरोध ‘ द्वारा सम्पादित कविता का सच मे प्रकाशित) कविता कोई कैसे लिख दूं (मुक्तक) 2005 में श्री हेमन्त शेष द्वारा सम्पादित जलती हुई नदी में प्रकाशित)मिलजुलकर रहना (बालगीत) 2005 में डॉ. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी: रत्नेश’ द्वारा सम्पादित आसमान की सैर में प्रकाशित) शिविरा प्रकाशन, शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर द्वारा प्रकाशित एवं 1991 में अम्बेडकर शताब्दी समारोह (बीकानेर) के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका में ‘मण्डप में पहुंचने से पहले ‘शीर्षक कविता प्रकाशित

6) प्रस्तुत संग्रह के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
प्रस्तुत संग्रह में मेरे अंतस में आये विचार एवं जीवनानुभव से संबद्ध विचार संकलित हैं। शायद इसे पढकर पाठक अपनापन महसूस करें।

7) ये कहा जा रहा है कि आजकल साहित्य का स्तर गिरता जा रहा है। इस बारे में आपका क्या कहना है?
ये व्यक्ति की सोच पर निर्भर करता है। लेखन का उद्देश्य अंतरमन में छिपे भावों को उजागर करना होता है बशर्ते उसमें सर्वहित निहित हो।
चयन हमें करना है, प्रोत्साहन अच्छे साहित्य को दे ताकि निम्नतर साहित्य को हतोत्साहित किया जा सके।

8) साहित्य के क्षेत्र में मीडिया और इंटरनेट की भूमिका आप कैसी मानते है?
वर्तमान समय में मीडिया एवं इंटरनेट साहित्य को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। काव्य-चर्चा एवं लेखन के लिए सशक्त मंच का कार्य करते हैं। इनकी उपादेयता सर्वविदित है।

9) हिंदी भाषा मे अन्य भाषाओं के शब्दों के प्रयोग को आप उचित मानते हैं या अनुचित?
हिंदी भाषा भावाभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। विभिन्न भारतीय भाषाओं एवं अन्य भाषाओं के प्रचलित शब्दों का इस्तेमाल किया जाना हिंदी भाषा को सशक्त एवं समृद्ध बनाने में एक अच्छी पहल कहा जा सकता है। हिंदी भाषा में अन्य भाषाओं के शब्दों को आत्मसात करने की शक्ति विद्यमान है।

10) आजकल नए लेखकों की संख्या में अतिशय बढ़ोतरी हो रही है। आप उनके बारे में क्या कहना चाहेंगे?
भाषा के संवर्धन एवं विकास के लिए यह अच्छी बात है। इन्हें अपने आप को स्थापित करने का प्रयत्न करना चाहिए।

11) अपने पाठकों को क्या संदेश देना चाहेंगे?
अच्छा साहित्य पढ़े, मनन करें और अच्छी बातों को अपने जीवन में उतारने का प्रयत्न करें। ।

12) साहित्यापीडिया पब्लिशिंग से पुस्तक प्रकाशित करवाने का अनुभव कैसा रहा? आप अन्य लेखकों से इस संदर्भ में क्या कहना चाहेंगे?
बेहद सुखद अनुभव रहा। प्रकाशक महोदय का अपनापन एवं आत्मीयतापूर्ण व्यवहार दिल को छू गया। अन्य काव्य प्रवीण रचनाकारों को भी प्रकाशन हेतु प्रकाशक महोदय से सम्पर्क करना चाहिए।

Category: Author Interview
Language: Hindi
6 Likes · 641 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
🚩🚩 कृतिकार का परिचय/
🚩🚩 कृतिकार का परिचय/ "पं बृजेश कुमार नायक" का परिचय
Pt. Brajesh Kumar Nayak
मेरी आँखों से भी नींदों का रिश्ता टूट जाता है
मेरी आँखों से भी नींदों का रिश्ता टूट जाता है
Aadarsh Dubey
!! हे लोकतंत्र !!
!! हे लोकतंत्र !!
Akash Yadav
"अभिलाषा"
Dr. Kishan tandon kranti
शेर अर्ज किया है
शेर अर्ज किया है
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
महाकाल का संदेश
महाकाल का संदेश
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
गारंटी सिर्फ़ प्राकृतिक और संवैधानिक
गारंटी सिर्फ़ प्राकृतिक और संवैधानिक
Mahender Singh
Quote - If we ignore others means we ignore society. This way we ign
Quote - If we ignore others means we ignore society. This way we ign
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
ग़ज़ल - ख़्वाब मेरा
ग़ज़ल - ख़्वाब मेरा
Mahendra Narayan
हिसाब
हिसाब
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
■ शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कविता...
■ शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कविता...
*Author प्रणय प्रभात*
ज़िन्दगी
ज़िन्दगी
Santosh Shrivastava
दिल कहता है खुशियाँ बांटो
दिल कहता है खुशियाँ बांटो
Harminder Kaur
जिस मुश्किल का यार कोई हल नहीं है
जिस मुश्किल का यार कोई हल नहीं है
कवि दीपक बवेजा
न्याय के लिए
न्याय के लिए
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
"Always and Forever."
Manisha Manjari
2965.*पूर्णिका*
2965.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
#दिनांक:-19/4/2024
#दिनांक:-19/4/2024
Pratibha Pandey
मांगने से रोशनी मिलेगी ना कभी
मांगने से रोशनी मिलेगी ना कभी
Slok maurya "umang"
आपकी लिखावट भी यह दर्शा देती है कि आपकी बुद्धिमत्ता क्या है
आपकी लिखावट भी यह दर्शा देती है कि आपकी बुद्धिमत्ता क्या है
Rj Anand Prajapati
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मैं पीपल का पेड़
मैं पीपल का पेड़
VINOD CHAUHAN
🥀*गुरु चरणों की धूलि*🥀
🥀*गुरु चरणों की धूलि*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
ठहर ठहर ठहर जरा, अभी उड़ान बाकी हैं
ठहर ठहर ठहर जरा, अभी उड़ान बाकी हैं
Er.Navaneet R Shandily
" नम पलकों की कोर "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
परिवार, प्यार, पढ़ाई का इतना टेंशन छाया है,
परिवार, प्यार, पढ़ाई का इतना टेंशन छाया है,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
SADGURU IS TRUE GUIDE…
SADGURU IS TRUE GUIDE…
Awadhesh Kumar Singh
2
2
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
गीत गाऊ
गीत गाऊ
Kushal Patel
*मन के राजा को नमन, मन के मनसबदार (कुंडलिया)*
*मन के राजा को नमन, मन के मनसबदार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
Loading...