Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Feb 2024 · 1 min read

‘सशक्त नारी’

रानी की तलवार वार से,
रिपुदल के गए छक्के छूट ।
रण-भूमि पर गिर निष्प्राण हुए,
कितनों के भाले गए टूट ।।

मुग्ल सेना के खट्टे दाँत हुए,
करती दुर्गा तीर बौछार।
अकबर सेना घेर उठी तो,
निज वक्ष पर घौंप दी कटार।।

सावित्री से काल भ्रमित हुए,
मति से फेंका ऐसा तीर।
बिना अस्त्र शस्त्र उपयोग किए,
मिटा गई निज जीवन पीर।।

चंडी बन रण में जब उतरी,
सृष्टा विचलित हो जाग उठे।
माँ की क्रोधाग्नि की भभक से,
त्रिलोकी नाथ भी काँप उठे।।

देखा अपमान स्वामी का अपने,
सती मन जगी क्रोध की आग।
निष्फल किया यज्ञ पिता का,
प्राण मोह का करके त्याग।।

देव भूमि की वीर सुता से,
कत्यूरी सैनिक गए थे हार।
तात भ्रातृ बलि हुए समर में,
चली हाथ में ले तलवार।।

शिखरों पर लहरा रही ध्वजा,
नभ में उड़ाती वायुयान।
कुदृष्टि उसपर डाली जिसने,
पांचाली बन हर ले प्रान ।।

अबला मत समझो नारी को,
वह शक्ति का भंडार अपार।
पूज्य रही है आदिकाल से,
धारण कर लो यही विचार।।

-गोदाम्बरी नेगी

48 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Godambari Negi
View all
You may also like:
मजदूर
मजदूर
Dinesh Kumar Gangwar
दो दिन की जिंदगानी रे बन्दे
दो दिन की जिंदगानी रे बन्दे
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
हम वो फूल नहीं जो खिले और मुरझा जाएं।
हम वो फूल नहीं जो खिले और मुरझा जाएं।
Phool gufran
"गणित"
Dr. Kishan tandon kranti
नारी है तू
नारी है तू
Dr. Meenakshi Sharma
आसमान तक पहुंचे हो धरती पर हो पांव
आसमान तक पहुंचे हो धरती पर हो पांव
नूरफातिमा खातून नूरी
फिर पर्दा क्यूँ है?
फिर पर्दा क्यूँ है?
Pratibha Pandey
पतंग को हवा की दिशा में उड़ाओगे तो बहुत दूर तक जाएगी नहीं तो
पतंग को हवा की दिशा में उड़ाओगे तो बहुत दूर तक जाएगी नहीं तो
Rj Anand Prajapati
हाँ, मेरा मकसद कुछ और है
हाँ, मेरा मकसद कुछ और है
gurudeenverma198
किताबों से ज्ञान मिलता है
किताबों से ज्ञान मिलता है
Bhupendra Rawat
*हिंदी*
*हिंदी*
Dr. Priya Gupta
माँ भारती की पुकार
माँ भारती की पुकार
लक्ष्मी सिंह
वफा करो हमसे,
वफा करो हमसे,
Dr. Man Mohan Krishna
शेखर सिंह
शेखर सिंह
शेखर सिंह
हाजीपुर
हाजीपुर
Hajipur
एक ही धरोहर के रूप - संविधान
एक ही धरोहर के रूप - संविधान
Desert fellow Rakesh
आदमी हैं जी
आदमी हैं जी
Neeraj Agarwal
आप जब खुद को
आप जब खुद को
Dr fauzia Naseem shad
मुक्तक
मुक्तक
कृष्णकांत गुर्जर
वेला है गोधूलि की , सबसे अधिक पवित्र (कुंडलिया)
वेला है गोधूलि की , सबसे अधिक पवित्र (कुंडलिया)
Ravi Prakash
सत्य, अहिंसा, त्याग, तप, दान, दया की खान।
सत्य, अहिंसा, त्याग, तप, दान, दया की खान।
जगदीश शर्मा सहज
जय जय जगदम्बे
जय जय जगदम्बे
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
■ क़तआ (मुक्तक)
■ क़तआ (मुक्तक)
*प्रणय प्रभात*
संबंधो में अपनापन हो
संबंधो में अपनापन हो
संजय कुमार संजू
साकार नहीं होता है
साकार नहीं होता है
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
कविता
कविता
Shiva Awasthi
आज सभी अपने लगें,
आज सभी अपने लगें,
sushil sarna
जीवन चलती साइकिल, बने तभी बैलेंस
जीवन चलती साइकिल, बने तभी बैलेंस
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
खामोश रहना ही जिंदगी के
खामोश रहना ही जिंदगी के
ओनिका सेतिया 'अनु '
भरी आँखे हमारी दर्द सारे कह रही हैं।
भरी आँखे हमारी दर्द सारे कह रही हैं।
शिल्पी सिंह बघेल
Loading...