Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Sep 2020 · 2 min read

श्री कृष्ण महिमा

विद्या :- गीत
छंद :- हरिगीतिका छंद
छंद विधान:- ? हरिगीतिका एक मात्रिक छंद है जिसमें 16,12 कुल 28 या 14,14 कुल 28 मात्राएँ होती हैं। ? चार पंक्तियाँ तथा दो या चार समतुकांत होते हैं। 5,12,19 और 26 वीं मात्रा हमेशा लघु ही होनी चाहिए इससे लय बाधित नहीं होगी।
दिन:- मंगलवार
दिनांक:- ११/०८/२०२०
? #श्रीकृष्ण_महिमा?
*********************
यह है कथा अवतार की, जो कृष्ण बनकर आ गये।
माखन चुरा बंशी बजा, वह गोपियों को भा गये।।

श्री कृष्ण जन्में जेल में, तब रात काली थी घनी।
भादो बदी तिथि अष्टमी, वह शुभ घड़ी तब थी बनी।।
वसुदेव ने देखा जभी, तब ले चले है पुत्र को।
कैसे बचेगा कंस से, अब ढूंढने हर सूत्र को।।
अव्यक्त बनकर नाथ भी, संसार को दिखला गये।
यह है कथा अवतार की, जो कृष्ण बनकर आ गये।।

महिमा अजब भगवान की, ताले खुले सब जेल के।
कारा निरिक्षक सो गये, मोहरा बने इस खेल के।।
वसुदेव लेकर सूप में, जब कृष्ण को गोकुल चले।
यमुना उफनती जा रही, तब कृष्ण को लगने गले।।
नवनीत पग अपना बढ़ा, यमुना हिय लुभा गये।
अवतार की यह है कथा, जो कृष्ण बनकर आ गये।।

लीला दिखी श्रीकृष्ण की, कैसे बताऊँ क्या हुआ।
यमुना हुईं थी शान्त तब,जब कृष्ण के पग को छुआ।।
है नन्द के घर आ गई, आनंद की सौगात थी।
तासे बजे अरु ढोल भी, बस हर्ष की बरसात थी।।
गोविन्द लै अवतार तब, गोकुल नगर में छा गये।
यह है कथा अवतार की, जो कृष्ण बनकर आ गये।।

हे ! नाथ वसुधा रो रही, भक्त भी सब हैं डरे।
कैसे बचेगा धर्म जब, रक्षक ही उसके अधमरे।।
है त्राहि – त्राहि अब धरा, आकर उबारो कंस से।
अपवित्र वसुधा हो रही, अब कंस के इस दंश से।।
कंसारिरे का रूप धर, प्रभु कंस पर घहरा गये।
यह है कथा अवतार की, जो कृष्ण बनकर आ गये।।
====================================
मैं घोषणा करता हूँ,मेरे द्वारा प्रेषित उपरोक्त रचना पूर्णतः स्वरचित,मौलिक है
[ ✍️पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’ ]

Language: Hindi
Tag: गीत
4 Likes · 2 Comments · 296 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
पूरा जब वनवास हुआ तब, राम अयोध्या वापस आये
पूरा जब वनवास हुआ तब, राम अयोध्या वापस आये
Dr Archana Gupta
इंडिया में का बा ?
इंडिया में का बा ?
Shekhar Chandra Mitra
आगाह
आगाह
Shyam Sundar Subramanian
ऐ मोहब्बत तेरा कर्ज़दार हूं मैं।
ऐ मोहब्बत तेरा कर्ज़दार हूं मैं।
Phool gufran
हार स्वीकार कर
हार स्वीकार कर
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
रंगों का त्यौहार है, उड़ने लगा अबीर
रंगों का त्यौहार है, उड़ने लगा अबीर
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
सत्य से सबका परिचय कराएं आओ कुछ ऐसा करें
सत्य से सबका परिचय कराएं आओ कुछ ऐसा करें
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
बाल कविता: तितली
बाल कविता: तितली
Rajesh Kumar Arjun
अपने साथ चलें तो जिंदगी रंगीन लगती है
अपने साथ चलें तो जिंदगी रंगीन लगती है
VINOD CHAUHAN
मैंने  देखा  ख्वाब में  दूर  से  एक  चांद  निकलता  हुआ
मैंने देखा ख्वाब में दूर से एक चांद निकलता हुआ
shabina. Naaz
यादें
यादें
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
प्रेम की कहानी
प्रेम की कहानी
Er. Sanjay Shrivastava
भाग्य का लिखा
भाग्य का लिखा
Nanki Patre
मंटू और चिड़ियाँ
मंटू और चिड़ियाँ
SHAMA PARVEEN
A Beautiful Mind
A Beautiful Mind
Dhriti Mishra
विद्या-मन्दिर अब बाजार हो गया!
विद्या-मन्दिर अब बाजार हो गया!
Bodhisatva kastooriya
♥️♥️दौर ए उल्फत ♥️♥️
♥️♥️दौर ए उल्फत ♥️♥️
umesh mehra
****जानकी****
****जानकी****
Kavita Chouhan
हम भी अपनी नज़र में
हम भी अपनी नज़र में
Dr fauzia Naseem shad
"मनुज बलि नहीं होत है - होत समय बलवान ! भिल्लन लूटी गोपिका - वही अर्जुन वही बाण ! "
Atul "Krishn"
बंधन यह अनुराग का
बंधन यह अनुराग का
Om Prakash Nautiyal
शुभ प्रभात मित्रो !
शुभ प्रभात मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
भारत के लाल को भारत रत्न
भारत के लाल को भारत रत्न
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
माँ मुझे जवान कर तू बूढ़ी हो गयी....
माँ मुझे जवान कर तू बूढ़ी हो गयी....
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
#ग़ज़ल-
#ग़ज़ल-
*Author प्रणय प्रभात*
Are you strong enough to cry?
Are you strong enough to cry?
पूर्वार्थ
न दोस्ती है किसी से न आशनाई है
न दोस्ती है किसी से न आशनाई है
Shivkumar Bilagrami
पिता का बेटी को पत्र
पिता का बेटी को पत्र
प्रीतम श्रावस्तवी
शिक्षक (कुंडलिया )
शिक्षक (कुंडलिया )
Ravi Prakash
मंतर मैं पढ़ूॅंगा
मंतर मैं पढ़ूॅंगा
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
Loading...