Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Aug 2020 · 2 min read

श्रीकृष्ण

योगीराज श्री कृष्ण

गीत:- ऐ मेरे कृष्ण के वंशजो सब सुनो
तर्ज:- मेरे रश्के क़मर…..

ऐ मेरे कृष्ण के वंशजो सब सुनो,
ज़ुल्म योगिराज पर न ढाया करो।
मानते जिसको भगवान हो तुम सभी,
मेरे श्रीकृष्ण को न नचाया करो।। 0 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
बाप-दादा के जैसे मेरे श्याम थे,
कितने सुन्दर किये उम्र भर काम थे।
स्वांग करवा के ख़ुद अपने उस पुरखे का,
खिल्ली हरगिज़ नहीं तुम उड़ाया करो।। 1 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
कितना उज्ज्वल चलन था जी घनश्याम का,
उम्र भर न किया कुछ ग़लत काम था।
देवताओं के जैसा मेरा कृष्ण था,
बोल छलिया न उसको लजाया करो।। 2 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
कृष्ण ने सुन लो माखन चुराया नहीं,
छीन कर गोपियों से भी खाया नहीं।
लाखों गायों के स्वामी मेरे कृष्ण थे,
चोर उनको न हरगिज बताया करो।। 3 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
नारी की अस्मिता पर हुआ क्रुद्ध था,
महाभारत के जैसा किया युद्ध था।
गोपियों के न कपड़े उठाये कभी,
न लफंगा उसे तुम बनाया करो।। 4 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
धर्म रक्षा के हित कंस को मारा था,
अपना भाई शिशुपाल सँहारा था।
धर्म के ही लिए महाभारत किया,
ध्यान से उसको पढ़ व पढ़ाया करो।। 5 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
एक सम्राट से चूड़ी बिकवाते हो,
धूल में उसकी इज्ज़त को मिलवाते हो।
ऐसा कहते हुए शर्म आती नहीं,
बुद्धि अपनी ज़रा तुम लगाया करो।। 6 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
रास लीला नहीं गोपियों सँग करी,
कोई महिला नहीं कृष्ण ने तँग करी।
रास करवा के तुम मेरे श्री कृष्ण से,
उनको लम्पट न हरगिज़ दिखाया करो।। 7 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
न हजारों थीं उनकी सहधर्मिणी,
एक पत्नि थी उनकी सिर्फ़ रुक्मिणी।
एक ही पुत्र प्रद्युम्न पैदा किया,
आप न उन पै उँगली उठाया करो।। 8 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
राजनीति के पण्डित मेरे श्याम थे,
नीतियों में निपुण मेरे घनश्याम थे।
योगियों के थे राजा श्री कृष्ण जी,
उनका अपमान तुम न कराया करो।। 9 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
गीता जैसा अनोखा दिया ज्ञान था,
पार्थ का कर दिया दूर अज्ञान था।
कर्म करना सिखाया श्री कृष्ण ने,
उनके सम्मान को न गिराया करो।। 10 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
यज्ञ सारी उमर कृष्ण करते रहे,
भाव भक्ति के ही सिर्फ़ भरते रहे।
पाप का फल मिलेगा उन्होंने कहा,
इसलिए पाप तुम न कमाया करो।। 11 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……
हमको बतलाया था ऋषि दयानन्द ने,
आप्त पुरुषों के जैसे श्री कृष्ण थे।
इसलिये उनकी जय बोलने के लिये,
हाथ “रोहित” के सँग में उठाया करो।। 12 ।।
ऐ मेरे कृष्ण के……

✍️ रोहित आर्य

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 504 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
2998.*पूर्णिका*
2998.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
Ravi Prakash
Jo kbhi mere aashko me dard bankar
Jo kbhi mere aashko me dard bankar
Sakshi Tripathi
हिंदी दिवस
हिंदी दिवस
Akash Yadav
भगतसिंह का आख़िरी खत
भगतसिंह का आख़िरी खत
Shekhar Chandra Mitra
रिश्ते-नाते स्वार्थ के,
रिश्ते-नाते स्वार्थ के,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मणिपुर कौन बचाए..??
मणिपुर कौन बचाए..??
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
🌹Prodigy Love-21🌹
🌹Prodigy Love-21🌹
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
संस्कारों को भूल रहे हैं
संस्कारों को भूल रहे हैं
VINOD CHAUHAN
एमर्जेंसी ड्यूटी
एमर्जेंसी ड्यूटी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
महिला दिवस
महिला दिवस
Dr.Pratibha Prakash
■ जानवर कहीं के...!!
■ जानवर कहीं के...!!
*Author प्रणय प्रभात*
प्रेम का पुजारी हूं, प्रेम गीत ही गाता हूं
प्रेम का पुजारी हूं, प्रेम गीत ही गाता हूं
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
कोई नही है वास्ता
कोई नही है वास्ता
Surinder blackpen
युवा दिवस
युवा दिवस
Tushar Jagawat
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"सपने"
Dr. Kishan tandon kranti
एक तू ही नहीं बढ़ रहा , मंजिल की तरफ
एक तू ही नहीं बढ़ रहा , मंजिल की तरफ
कवि दीपक बवेजा
दोहा त्रयी. . . सन्तान
दोहा त्रयी. . . सन्तान
sushil sarna
आवाजें
आवाजें
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
जो विष को पीना जाने
जो विष को पीना जाने
Pt. Brajesh Kumar Nayak
दीवाली
दीवाली
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
जहरीले धूप में (कविता )
जहरीले धूप में (कविता )
Ghanshyam Poddar
रेणुका और जमदग्नि घर,
रेणुका और जमदग्नि घर,
Satish Srijan
एक तो धर्म की ओढनी
एक तो धर्म की ओढनी
Mahender Singh
माँ तेरी याद
माँ तेरी याद
Dr fauzia Naseem shad
महफिले सजाए हुए है
महफिले सजाए हुए है
Harminder Kaur
एक पल सुकुन की गहराई
एक पल सुकुन की गहराई
Pratibha Pandey
जीवन से पहले या जीवन के बाद
जीवन से पहले या जीवन के बाद
Mamta Singh Devaa
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...