Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Nov 2020 · 2 min read

#गीत//शुभ दिवाली का संदेश

दीप जलाओ उर-आँगन में ,
तम का पहरा सब मिट जाए।
आँगन-आँगन ख़ुशियाँ झूमें ,
यही दिवाली शुभ सिखलाए।।

राम नाम का जाप रहेगा ,
मन में कैसे पाप रहेगा।
भेद हटेंगे कष्ट कटेंगे ,
प्रेम दीप का ताप रहेगा।

लक्ष्मी पूजन मंगल लाए ,
लक्ष्मी से हर घर भर जाए।
मीठा खाकर मीठा बोलो ,
हर रिश्ता हर्षित हो जाए।

जूआ सट्टा सुरा बुराई ,
कलह बढ़ाते करो विदाई।
काम क्रोध मन लोभ भगाओ ,
अंहकार मोह तजो भाई।

तभी दिवाली बने सुहानी ,
मानव मन से हँसता जाए।
दीपक बाती कहें कहानी ,
हम जैसा ये जग हो जाए।

सही दिवाली तभी मनेगी ,
जब दीपों जैसे हम होंगे।
वाणी-वाणी प्रेम खिलेगा ,
नैन कभी ना फिर नम होंगे।

भ्रम भुलाओ कर्म सुधारो ,
भाग्य स्वयं सबका खिल जाए।
कथनी-करनी एक करो सब ,
हर साल दिवाली बतलाए।

माल मिलावट का बेचो मत ,
यम बनना यारो ठीक नहीं।
कमजोरों का शोषण करना ,
मानव होने की सीख नहीं।

लाज सभी की सम होती है ,
कभी न इसको छीना जाए।
कर्म करो सब सोच समझकर ,
जो सबके चित सदा सुहाए।

फोड़ पटाखे नहीं दिवाली ,
दूषित होती रजनी काली।
शौक़ पालिए हिमकर जैसा ,
करता तारों की रखवाली।

अपना घर ही भरने वालो ,
राह सदा को छोड़ी जाए।
सूरत सच्ची सीरत अच्छी ,
रखके हर मन अब हर्षाए।

जाति धर्म का जो भेद करे ,
नीच कर्म का है अधिकारी।
रावण बनकर नाज़ करे जो ,
उसकी ख़ुद से ही लाचारी।

सम का दम भी समझा जाए ,
सही शब्द को मरहम पाए।
शब्द पढ़े मन धारण करता ,
ज्ञानी एक वही कहलाए।

गिरगिट होकर समदर्शी हैं ,
माया पाकर हैं अभिमानी।
दान करें पर रहे प्रचारी ,
सब सेठों की यही कहानी।

सत्ता पाकर लूट रहें हैं ,
वादों की अनदेखी भाए।
भ्रष्टाचारी अफ़सर बनते ,
फिर भी देश महान कहाए।

#आर.एस.’प्रीतम’
#सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 5 Comments · 582 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
किसी गैर के पल्लू से बंधी चवन्नी को सिक्का समझना मूर्खता होत
किसी गैर के पल्लू से बंधी चवन्नी को सिक्का समझना मूर्खता होत
विमला महरिया मौज
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
पर्दाफाश
पर्दाफाश
Shekhar Chandra Mitra
दिलो को जला दे ,लफ्ज़ो मैं हम वो आग रखते है ll
दिलो को जला दे ,लफ्ज़ो मैं हम वो आग रखते है ll
गुप्तरत्न
चिंता अस्थाई है
चिंता अस्थाई है
Sueta Dutt Chaudhary Fiji
चलिए खूब कमाइए, जिनके बच्चे एक ( कुंडलिया )
चलिए खूब कमाइए, जिनके बच्चे एक ( कुंडलिया )
Ravi Prakash
मेरी सोच मेरे तू l
मेरी सोच मेरे तू l
सेजल गोस्वामी
ना देखा कोई मुहूर्त,
ना देखा कोई मुहूर्त,
आचार्य वृन्दान्त
*तन मिट्टी का पुतला,मन शीतल दर्पण है*
*तन मिट्टी का पुतला,मन शीतल दर्पण है*
sudhir kumar
उम्र आते ही ....
उम्र आते ही ....
sushil sarna
दूर रह कर सीखा, नजदीकियां क्या है।
दूर रह कर सीखा, नजदीकियां क्या है।
Surinder blackpen
ना रहीम मानता हूँ ना राम मानता हूँ
ना रहीम मानता हूँ ना राम मानता हूँ
VINOD CHAUHAN
रुचि पूर्ण कार्य
रुचि पूर्ण कार्य
लक्ष्मी सिंह
"दुमका संस्मरण 3" परिवहन सेवा (1965)
DrLakshman Jha Parimal
"तुलना"
Dr. Kishan tandon kranti
एक कथित रंग के चादर में लिपटे लोकतंत्र से जीवंत समाज की कल्प
एक कथित रंग के चादर में लिपटे लोकतंत्र से जीवंत समाज की कल्प
Anil Kumar
2948.*पूर्णिका*
2948.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
इंसान स्वार्थी इसलिए है क्योंकि वह बिना स्वार्थ के किसी भी क
इंसान स्वार्थी इसलिए है क्योंकि वह बिना स्वार्थ के किसी भी क
Rj Anand Prajapati
परिवार
परिवार
Neeraj Agarwal
बौद्ध धर्म - एक विस्तृत विवेचना
बौद्ध धर्म - एक विस्तृत विवेचना
Shyam Sundar Subramanian
★क़त्ल ★
★क़त्ल ★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
समाज के बदलते स्वरूप में आप निवेशक, उत्पादक, वितरक, विक्रेता
समाज के बदलते स्वरूप में आप निवेशक, उत्पादक, वितरक, विक्रेता
Sanjay ' शून्य'
I thought you're twist to what I knew about people of modern
I thought you're twist to what I knew about people of modern
Sukoon
भिनसार ले जल्दी उठके, रंधनी कती जाथे झटके।
भिनसार ले जल्दी उठके, रंधनी कती जाथे झटके।
PK Pappu Patel
थे कितने ख़ास मेरे,
थे कितने ख़ास मेरे,
Ashwini Jha
💐प्रेम कौतुक-387💐
💐प्रेम कौतुक-387💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सवर्ण पितृसत्ता, सवर्ण सत्ता और धर्मसत्ता के विरोध के बिना क
सवर्ण पितृसत्ता, सवर्ण सत्ता और धर्मसत्ता के विरोध के बिना क
Dr MusafiR BaithA
" तुम खुशियाँ खरीद लेना "
Aarti sirsat
मेरे तात !
मेरे तात !
Akash Yadav
सपने
सपने
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Loading...