शीत ऋतु (गीत)
शीत ऋतु (गीत)
————————
सर्दी की देखो ऋतु आई
(1)
चिड़िया चुप है कौआ सोता
सुबह देर से दिन है होता
सूरज ने कब शक्ल दिखाई
सर्दी की देखो ऋतु आई
(2)
शाम रोज जल्दी आ जाती
शीत-लहर हड्डियाँ कँपाती
स्वेटर ने कब ठंड भगाई
सर्दी की देखो ऋतु आई
(3)
मौसम में फैला सन्नाटा
दिन में भी निकलो तो घाटा
और कहें कैसे हैं भाई
सर्दी की देखो ऋतु आई
——————————————-
रचयिताः रविप्रकाश, बाजार सर्राफा
रामपुर (उ.प्र.) मो.. 9997615451