Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Dec 2019 · 1 min read

वो डायरी निकाल के रखना कभी कभी

वो डायरी निकाल के रखना कभी कभी
सूखे गुलाब उसमें से चुनना कभी कभी

छा मन पे जाएंगी वही भीनी सी खुशबुएं
उन चिट्ठियों को खोल के पढ़ना कभी कभी

इन यादों की तपन में झुलस जाना तुम नहीं
अच्छा है आँसुओं में भी बहना कभी कभी

नज़रों में जी उठेंगे तुम्हारे ही गुजरे पल
तुम शहर अपने लौट के मिलना कभी कभी

गुस्ताखियां मुआफ़ तेरी होंगी, कहके ये
मन को खुला भी छोड़ के रखना कभी कभी

बातें ये प्यार की किसी से कह न पाओगे
पर जाके छत पे चाँद से कहना कभी कभी

मिल जाएगा सुकून जरा दिल को ‘अर्चना’
तन्हाइयों से दोस्ती करना कभी कभी

02-12-2019
डॉ अर्चना गुप्ता
मुरादाबाद

1 Like · 475 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr Archana Gupta
View all
You may also like:
*** पुद्दुचेरी की सागर लहरें...! ***
*** पुद्दुचेरी की सागर लहरें...! ***
VEDANTA PATEL
धैर्य.....….....सब्र
धैर्य.....….....सब्र
Neeraj Agarwal
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Mukesh Kumar Sonkar
दुनिया  की बातों में न उलझा  कीजिए,
दुनिया की बातों में न उलझा कीजिए,
करन ''केसरा''
*पुस्तक समीक्षा*
*पुस्तक समीक्षा*
Ravi Prakash
2786. *पूर्णिका*
2786. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
गांव की बात निराली
गांव की बात निराली
जगदीश लववंशी
मधुर व्यवहार
मधुर व्यवहार
Paras Nath Jha
"बच सकें तो"
Dr. Kishan tandon kranti
आज हमने उनके ऊपर कुछ लिखने की कोशिश की,
आज हमने उनके ऊपर कुछ लिखने की कोशिश की,
Vishal babu (vishu)
आदमी से आदमी..
आदमी से आदमी..
Vijay kumar Pandey
मंदिर की नींव रखी, मुखिया अयोध्या धाम।
मंदिर की नींव रखी, मुखिया अयोध्या धाम।
विजय कुमार नामदेव
■ नंगे नवाब, किले में घर।।😊
■ नंगे नवाब, किले में घर।।😊
*Author प्रणय प्रभात*
दुर्गा माँ
दुर्गा माँ
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
सोच ऐसी रखो, जो बदल दे ज़िंदगी को '
सोच ऐसी रखो, जो बदल दे ज़िंदगी को '
Dr fauzia Naseem shad
*तुम और  मै धूप - छाँव  जैसे*
*तुम और मै धूप - छाँव जैसे*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
एक रूपक ज़िन्दगी का,
एक रूपक ज़िन्दगी का,
Radha shukla
मेरा गांव
मेरा गांव
Anil "Aadarsh"
खुशनुमा – खुशनुमा सी लग रही है ज़मीं
खुशनुमा – खुशनुमा सी लग रही है ज़मीं
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
नजरिया
नजरिया
नेताम आर सी
आदमी की गाथा
आदमी की गाथा
कृष्ण मलिक अम्बाला
यूँ  भी  हल्के  हों  मियाँ बोझ हमारे  दिल के
यूँ भी हल्के हों मियाँ बोझ हमारे दिल के
Sarfaraz Ahmed Aasee
गिनती
गिनती
Dr. Pradeep Kumar Sharma
आँखों में ख्व़ाब होना , होता बुरा नहीं।।
आँखों में ख्व़ाब होना , होता बुरा नहीं।।
Godambari Negi
आप
आप
Bodhisatva kastooriya
अनकहे अल्फाज़
अनकहे अल्फाज़
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
खामोश कर्म
खामोश कर्म
Sandeep Pande
रोटी रूदन
रोटी रूदन
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
I Can Cut All The Strings Attached
I Can Cut All The Strings Attached
Manisha Manjari
जो जी में आए कहें, बोलें बोल कुबोल।
जो जी में आए कहें, बोलें बोल कुबोल।
डॉ.सीमा अग्रवाल
Loading...