Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Oct 2016 · 2 min read

‘ विरोधरस ‘—22. || विरोध के प्रकार || +रमेशराज

1-स्व-विरोध-
————————-
कभी-कभी आदमी भूलवश या अन्जाने में ऐसी गलतियां कर बैठता है जिनके कारण वह अपने को ही धिक्कारने लगता है-
उसको ही सुकरात बताया, ये क्या मैंने कर डाला?
जिसने सबको जहर पिलाया, ये क्या मैंने कर डाला?
छन्दों, बिम्बों, उपमानों का जो कविता का हत्यारा,
कविता का घर उसे दिखाया, ये क्या मैंने कर डाला?
-रमेशराज [सूर्य का उजाला, तेवरी विशेषांक ]

2-पर-विरोध-
————————
स्व से ‘पर’ का रिश्ता निस्संदेह आत्मीयता, आस्था और श्रद्धा पर टिका होता है। किन्तु जब रिश्तों के बीच छल पनपता है, स्वार्थ घनीभूत होते हैं तो समान आत्म वाले दो व्यक्तित्व एक दूसरे के प्रति विरोधी स्वरों में बात करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में विरोध का स्वर निम्न प्रकार मुखर होने लगता है-
जीत लेंगे आप छल से सत्य को,
आपका अनुमान था, वो दिन गये।
आपकी जादूगरी को देखकर,
‘त्रस्त’ भी हैरान था, वो दिन गये।
-सुरेश त्रस्त, ‘सम्यक’ तेवरी विशेषांक-92, पृ.12

3-व्यक्तिविशेष-विरोध-
———————————-
जब कोई व्यक्ति विशेष अनाचार-अनीति-भ्रष्टाचार का प्रतीक बन जाता है तो उस व्यक्ति के प्रति व्यक्त किया गया विरोध समूची हैवानियत के धिक्कार की गूंज बन जाता है-
खींचता हर शख्स की अब खाल दातादीन
कर रहा हर जिन्दगी मुहाल दातादीन।
-योगेन्द्र शर्मा, कबीर जिन्दा है, पृ. 70

4-चारित्रिक विरोध-
——————————
आप राणा बनें, न बनें,
खुद को जयचंद ना कीजिए।
-जितेंन्द्र जौहर, तेवरीपक्ष, अ.-सि.-08, पृ.1

विश्वामित्र कहाता है पर,
खुद का मित्र न हो पाया है।
-गिरिमोहन गुरु, तेवरीपक्ष अ.-सि.-08,पृ.23

5-अहंकार-विरोध-
———————–
जमीं से ही जुड़े रहियो ये इन्सानी तकाजा है,
न बेजा अपने सर पर तू गुमां का आसमां रखियो।
-रसूल अहमद सागर, तेवरीपक्ष अ.-सि.-08,पृ.1

6-विडंबना-विरोध-
———————————
विद्वानों के ग्रन्थ पर आमुख लिखें गंवार,
हंस बजायें तालियां कौए पहनें हार।
-अशोक अंजुम, ललित लालिमा, जन.मार्च-08,पृ.23

7-साम्प्रदायिकता-विरोध-
————————————
काम ईश्वर का या अल्ला का नहीं
जिस तरह से ले रहा है जान तू।
-राजकुमार मिश्र, तेवरीपक्ष अ.-सि.-08,पृ.20

8-छद्मता-विरोध-
—————————
चोर-डकैतों ने यहां बदला अपना वेश,
पहले रूप सियाह था, आज धवल परिवेश।
-टीकमचन्दर ढोडरिया, तेवरीपक्ष अ.-सि.-08,पृ.23

9-आतंकवाद का विरोध-
———————————–
आह्वान हो युग-पुरुषों का, वीर धनुर्धर का,
आतंकवाद या उग्रवाद के सपने हो जायें अतीत।
-हितेशकुमार शर्मा, तेवरीपक्ष अ.-सि.-08,पृ.23

10-असह्य परिस्थिति-विरोध-
——————————————
सोच-सोच के हारा, घबराता जिगर है,
‘भारती’ क्या कहूं, शाम-सी सहर है।
-सुभाष नागर भारती, तेवरीपक्ष अ.-सि.-08,पृ.22

11-परम्परा-विरोध-
——————————–
नारी भी कैसे सशक्त हो, दासी बनकर साथ रहे,
नर से अलग न स्वप्न रह सकें, जाये किसके धाम कहां।
-डॉ. परमलाल गुप्त, तेवरीपक्ष अ.-सि.-08,पृ.22

12-छल-विरोध-
—————————-
सबेरे को मजे से शाम लिख तू,
तेरे अनुसार अक्षर हो गये हैं।
-केशव शरण, तेवरीपक्ष जन.-मार्च-08, पृ.9

13-विघटन-विरोध-
———————————
अब तो आपस में घात रहने दो,
खुशनुमा कायनात रहने दो।
-डॉ. बी.पी. दुबे, तेवरीपक्ष जन-मार्च-08, पृ.11

14-समाधानात्मक-विरोध-
———————————-
हकीकत के अल्फाज गढ़ने पड़ेंगे,
हमें आईने अब बदलने पड़ेंगे,
बहुत लुट चुकी है शराफत की दुनिया,
हमें अपने तेवर बदलने पड़ेंगे।
-आजाद कानपुरी, तेवरीपक्ष, जन-मार्च-08 पृ.11

15-व्यवस्था-विरोध-
की थी राम-राज्य की आशा,
हाथ लगी बस घोर निराशा।
यह बेजारी कब जायेगी?
मन में रही यही अभिलाषा।
-दर्शन बेजार, तेवरीपक्ष, वर्ष-6,अंक-3, पृ.19

—————- समाप्त ———————————-
+रमेशराज की पुस्तक ‘ विरोधरस ’
——————————————————————-
+रमेशराज, 15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001
मो.-9634551630

Language: Hindi
Tag: लेख
702 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सावन आया
सावन आया
Neeraj Agarwal
जाते हो.....❤️
जाते हो.....❤️
Srishty Bansal
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
साहित्य गौरव
सुविचार
सुविचार
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
किस दौड़ का हिस्सा बनाना चाहते हो।
किस दौड़ का हिस्सा बनाना चाहते हो।
Sanjay ' शून्य'
वोट का सौदा
वोट का सौदा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
शेखर सिंह
शेखर सिंह
शेखर सिंह
तन को सुंदर ना कर मन को सुंदर कर ले 【Bhajan】
तन को सुंदर ना कर मन को सुंदर कर ले 【Bhajan】
Khaimsingh Saini
" परदेशी पिया "
Pushpraj Anant
यारा ग़म नहीं अब किसी बात का।
यारा ग़म नहीं अब किसी बात का।
rajeev ranjan
everyone says- let it be the defect of your luck, be forget
everyone says- let it be the defect of your luck, be forget
Ankita Patel
कैसे कहूँ किसको कहूँ
कैसे कहूँ किसको कहूँ
DrLakshman Jha Parimal
एहसास.....
एहसास.....
Harminder Kaur
आसमान
आसमान
Dhirendra Singh
2933.*पूर्णिका*
2933.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
आसान नहीं होता...
आसान नहीं होता...
Dr. Seema Varma
पेट भरता नहीं
पेट भरता नहीं
Dr fauzia Naseem shad
"हद"
Dr. Kishan tandon kranti
आंखों में
आंखों में
Surinder blackpen
प्यारी तितली
प्यारी तितली
Dr Archana Gupta
तपाक से लगने वाले गले , अब तो हाथ भी ख़ौफ़ से मिलाते हैं
तपाक से लगने वाले गले , अब तो हाथ भी ख़ौफ़ से मिलाते हैं
Atul "Krishn"
हसदेव बचाना है
हसदेव बचाना है
Jugesh Banjare
फेर रहे हैं आंख
फेर रहे हैं आंख
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
♤ ⛳ मातृभाषा हिन्दी हो ⛳ ♤
♤ ⛳ मातृभाषा हिन्दी हो ⛳ ♤
Surya Barman
तुम्हें कब ग़ैर समझा है,
तुम्हें कब ग़ैर समझा है,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
महाकाल का आंगन
महाकाल का आंगन
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
कश्मीर में चल रहे जवानों और आतंकीयो के बिच मुठभेड़
कश्मीर में चल रहे जवानों और आतंकीयो के बिच मुठभेड़
कुंवर तुफान सिंह निकुम्भ
***
*** " ओ मीत मेरे.....!!! " ***
VEDANTA PATEL
कुसुमित जग की डार...
कुसुमित जग की डार...
डॉ.सीमा अग्रवाल
रमेशराज के विरोधरस दोहे
रमेशराज के विरोधरस दोहे
कवि रमेशराज
Loading...