Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Feb 2018 · 1 min read

वसंत

? ? ? ?
कण-कण सुरभित रस भरा, मधुरिम हुए दिगंत।
चहुँ दिश कुसुमित यह धरा, सुषमा सरस वसंत।। १

रंग-बिरंगे फूल के, पहने हुए लिबास।
रंग बसंती आ गया, लेकर मौसम खास।। २

फिर वसंत आया लिये, रंगों की सौगात।
रूप सरस रस गंध की, सपनों की बारात।। ३

हरित चुनरिया ओढ़ कर, पहने पुष्पित माल।
मधुप तितलियों को करे, ऋतुपति आज निहाल।। ४

वसंत लेकर आ गया, विविध-विविध से रंग।
कली-कली खिलने लगी, उड़ने लगी पतंग।। ५

सरस-सुखद मनभावनी, ले निर्मल आनंद।
मदन मधुर प्याला लिए, धूम रहा स्वच्छंद।। ६

बसंत फिर से आ गया, लेकर मधुर सुगंध।
फिर से संयम के सभी, टूटेगे अनुबंध।।७

पीत वस्त्र पहने प्रकृति,स्वागत करती आज।
स्वर्ण मुकुट धारण किये, ऋतु बसंत का राज।।८

स्वर्ण शस्य अंचल भरा, असंख्य पुष्प पराग।
गूंज उठे चहुँ दिश भ्रमर, जगा राग अनुराग।। ९

स्वर्ण रश्मि-सी रवि चमक, भरती सुन्दर साज।
मृदुल मस्त समीर लिए, आया है ऋतु राज।। १०

सरसी उर सरसिज खिले, चहुँ दिश फैला हर्ष।
लता मुकुल का गंध भर, छाया नव उत्कर्ष।। ११

रंगों की बयार चली, लाल क्षितिज रतनार।
ऋतु बसंत का आगमन, खिली कली कचनार।। १२

तरुण आम्र की डालियाँ , लदा हुआ है बौर।
ललित लास्य की लहरियाँ,बसंत का सिरमौर।।१३

मौसम की बदमाशियाँ, आँख दिखाते आक ।
केशर फूले बाग में, वन में फूले ढाक।।१ ४
—लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

Language: Hindi
366 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
गाँधी जयंती
गाँधी जयंती
Surya Barman
बुदबुदा कर तो देखो
बुदबुदा कर तो देखो
Mahender Singh
*चुनावी कुंडलिया*
*चुनावी कुंडलिया*
Ravi Prakash
नफ़रत के सौदागर
नफ़रत के सौदागर
Shekhar Chandra Mitra
मैंने आज तक किसी के
मैंने आज तक किसी के
*Author प्रणय प्रभात*
पूरी कर  दी  आस  है, मोदी  की  सरकार
पूरी कर दी आस है, मोदी की सरकार
Anil Mishra Prahari
पाँच सितारा, डूबा तारा
पाँच सितारा, डूबा तारा
Manju Singh
2864.*पूर्णिका*
2864.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
क्यों ? मघुर जीवन बर्बाद कर
क्यों ? मघुर जीवन बर्बाद कर
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
मेरे हमसफ़र 💗💗🙏🏻🙏🏻🙏🏻
मेरे हमसफ़र 💗💗🙏🏻🙏🏻🙏🏻
Seema gupta,Alwar
परी
परी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
माँ में दोस्त मिल जाती है बिना ढूंढे ही
माँ में दोस्त मिल जाती है बिना ढूंढे ही
ruby kumari
न पूछो हुस्न की तारीफ़ हम से,
न पूछो हुस्न की तारीफ़ हम से,
Vishal babu (vishu)
कहें किसे क्या आजकल, सब मर्जी के मीत ।
कहें किसे क्या आजकल, सब मर्जी के मीत ।
sushil sarna
जीवन
जीवन
नवीन जोशी 'नवल'
भय भव भंजक
भय भव भंजक
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
अयाग हूँ मैं
अयाग हूँ मैं
Mamta Rani
THE MUDGILS.
THE MUDGILS.
Dhriti Mishra
" पुराने साल की बिदाई "
DrLakshman Jha Parimal
छायावाद के गीतिकाव्य (पुस्तक समीक्षा)
छायावाद के गीतिकाव्य (पुस्तक समीक्षा)
दुष्यन्त 'बाबा'
अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
Bodhisatva kastooriya
जीवन का एक चरण
जीवन का एक चरण
पूर्वार्थ
"खुश होने के लिए"
Dr. Kishan tandon kranti
प्रेम - एक लेख
प्रेम - एक लेख
बदनाम बनारसी
खुद का वजूद मिटाना पड़ता है
खुद का वजूद मिटाना पड़ता है
कवि दीपक बवेजा
आर्या कंपटीशन कोचिंग क्लासेज केदलीपुर ईरनी रोड ठेकमा आजमगढ़।
आर्या कंपटीशन कोचिंग क्लासेज केदलीपुर ईरनी रोड ठेकमा आजमगढ़।
Rj Anand Prajapati
जीवन चलती साइकिल, बने तभी बैलेंस
जीवन चलती साइकिल, बने तभी बैलेंस
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
दिल हो काबू में....😂
दिल हो काबू में....😂
Jitendra Chhonkar
फिर क्यूँ मुझे?
फिर क्यूँ मुझे?
Pratibha Pandey
Loading...