Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Jul 2021 · 4 min read

{{{{लालूजी का ब्रह्म पिशाच}}}}

## लालूजी का ब्रह्म पिशाच ##
लेखक: दिनेश एल० “जैहिंद”

जीत की खुशी में कुछ इतने मगन हुए लालूजी कि मत पूछिए ..! कुछ ज़्यादा ही रोहू मछली और मिठाइयाँ खा लिये |
फिर क्या कहना ..? उनका पेटवा थोड़ा गड़बड़ा गया ससुरा | फिर तो क्या कहूँ उनका हाल..|
लोटे पर लोटा उठाए रहे और दौड़-दौड़ कर बाँसवाड़ी और खेत से घर को नापते रहे |
ससुरा नाम ही नहीं लेता था रुकने का या आराम होने का !
राबड़ी बोली- “हाय राम ! ई का भइल इनकरा के ?”
दोनों बेटवा भी परेशान और बेटियाँ भी परेशान ..!
परेशानी तो तब और बढ़ी जब उनके साथ दूसरा ही नाटक शुरू हो गया | डॉक्टर को बुलाने का विचार तो जैसे एकदम गलत ही साबित हुआ |
अंतिम बार जब वे अपना पछुआ बाँधकर लोटा लिये हुए अपने घर की ओर चले आ रहे थे कि एकदम अपने घरवे के पास थोड़ी दूरी पर रुक गये और जोरों से चिल्लाने लगे-बड़बड़ाने लगे– “ना-ना, हम घरवा ना जाइम !
इ घरवा हमार ना है..इ घरवा हमार ना है..!
हमार घरवा त उहै है. उहै हमार घरवा है..
उहै..उहै पीपरा के पेड़वा पर..|”
ऐसा बड़बड़ाते हुए वे अब तो कभी पीछे जाते तो कभी आगे आते | यही सिलसिला चलता रहा | सारे लोग दौड़ पड़े उनको ऐसा करते देखकर | सब अचंभित थे कि ये क्या हुआ अब इनको..? ये कौन-सी अब नयी बीमारी शुरू हो गई ….?
किसी तरह उनके बेटे और दो चार लोग उन्हें पकड़कर घर पर लाये ! परन्तु फिर भी उनका मुँह हवा-हवा और चेहरा उड़ा-उड़ा ही रहा |
लोगों को समझ में नही आ रहा था कि ये उनको क्या हुआ..?
राबड़ी और उनकी बेटियाँ तो जैसे माथा ही पीट लीं
अब तक डॉक्टर साहेब आ चुके थे | डॉक्टर ने लालूजी को दूर से ही देखा | कुछ समझा कुछ नही समझा | पर डॉक्टर भी ठहरा बिहारी ही…, उसने थोड़ी देर सोच कर कहा– “लगता है कि इनपर कोई हवा-बयार का असर है | उपरवार दिखाइये |”
तभी जमा लोगों में से एक आदमी टपक पड़ा—
“हाँ-हाँ डॉक्टर साहेब ठीक ही कह रहे है |
इनकी बात मान ही लेनी चाहिए | हमको भी लगता है कि हमरे नेताजी को जादू-टोना या भूत-प्रेत का असर हो गया है…|”
इतना उसका कहना और इतना ही लालूजीका सुनना था कि लगे लालू जी आँखें लाल-पीली करके उसे घुरने | सभी लोग अवाक ..!! हाय राम सचमुच हमरे नेताजी को इ का हो गया..? कई लोगों के मुँह से एक साथ आवाज निकली |

इधर लोगों का रूप बनाना और उधर शुरू हुआ लालूजी का रूप बनना-बिगड़ना और बकना—-
“हाँ..रे-हाँ..रे ! हम नर पिशाच ना हईं…हम त..
ब्रह्म पिशाच हईं….ब्रह्म पिशाच…!
ते..हमरा के नइखिस जानत..बोल नइखिस जानत न | पीपरा के पेड़ पर हमर घर बा | हम ओही पर रहेनीं..उहे हमर घर बा..| पच्चीस सालन से हम ओही पर रहत बानी..|
हम हईं ब्रह्म पिशाच…!”

इतनी देर में तो ये खबर जंगल की आग की तरह पूरे गाँव में फैल गई | हजारों लोग जमा हो गए लालूजी के द्वार पर |
तब तक उनके बेटों ने गाँव के ही एक भारी ओझा को बुला लाया..|
ओझा आया, देखा | सब ठीक-ठाक कर के कुछ आवश्यक सामान दुकान से मँगवाये और शुरू की उसने अपनी ओझइती —-
कुछ मंत्र वैगरह पढ़कर अक्षत डाले और जोर-जोर की फूँक मारी उसने और पूछा —-
“के बारे रे..तू..! इनको क्यों पकड़ा..?
जल्दी बता और सब जल्दी-जल्दी बक दे ..ना तो ..आज तोर खैर नहीं है..| ..समझे…!”
तंत्र-मंत्र का कुछ असर और कुछ ओझा का प्रभाव..|
लालूजी तो झूमने लगे अब |
सारे लोग अचंभित..! राबड़ी अचंभित…!!
बेटे अचंभित..और बेटिया भी अचंभित…..!!!!
सारे लोग ओझइती देख रहे थे बड़े चाव से |
फिर ओझा ने फूँक मारी और कहा —
“चल खुलके..बोल झूमके | तोर आज खैर नइखे | समझ ले |
चल गुरू….हो जा शुरू…!!”
लालूजी झूमते रहे-झूमते रहे | जब मंत्रों का प्रभाव पड़ने लगा तो लगे सब सही-सही
बकने —
“हम पीपरा पर के ब्रह्म पिशाच हईं..|
ई दौड़ दौड़ के मैदान फिरे जात रहलस ह..|
इ कुटायमा पकड़ा गईल ह.. हम धर लेनी ह..
हम एकरा के ना छोड़ब…हम एकरा के छोडिए ना सकेनी…!”

ओझा — “क्यों नहीं छोडेगा इनको..?”
ब्रह्म पिशाच — “हम इसको इसलिए नहीं छोड़ूगा क्योंकि हमारा रूतबा छीन कर इंसानों को दे दिया है इसने |”
ओझा — “ऐसा भला इन्होंने क्या किया..?”
ब्रह्म पिशाच — “इंसान इंसान होते हैं..नर पिशाच नहीं…ब्रह्म पिशाच नहीं…!!
ये सारे रूतबे हमें मिले हैं इंसानों को नहीं..|
ऐसा किसी पर लांछन लगाकर इसने भारी गलती की है |”
ओझा –“ठीक है | ऐसा गलती अब ये नहीं करेंगे छोड़ दो अब इन्हें..|”
ब्रह्म पिशाच — “नहीं ! हम नहीं छोड़ेगा इसको | इसने और भी गलती किया है |”
ओझा — “वो क्या …?”
ब्रह्म पिशाच — “एक ही छत के नीचे सभी रहते हैं | हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, सब है भाई-भाई | परंतु इसने वोट लेने के लिए भाई- भाई को बाँटा है..| गौ हत्या और गौ मांस की बात चलाई है…|”
ओझा –“वो भी ठीक है | पर इनको माफ कर दो अब ऐसी गलती नहीं होगी..|”
ब्रह्म पिशाच — “नहीं | हम नहीं छोड़ सकता | ये हिंदू होकर भी हिंदुओं की बानी नहीं बोलता है | धर्मनिर्पेक्षता की आड़ लेकर हिंदुओं से घृना करता है और मुस्लिमों की तरफदारी करता है और तो और हिंदुओं पर धर्मपक्षता
का दोष लगाता है |”
ओझा –“अच्छा | ये भी ठीक है |अब ये ऐसा कभी नहीं करेंगे | अब तो छोड़ दो इनको !”
ब्रह्म पिशाच —“नहीं..नहीं..नहीं…!!!
हम छोडूगा नहीं..| चारों तरफ देश में शांति हैं | सब-सुख शांति से मिलजुल कर रह रहे हैं | फिर भी इसने कुछ
लोगों पर असहिष्णुता का दोष लगाकर उन्हें अपमानित और लांछित किया है…| ये गलत है | माफी के काबिल नहीं है ये |”
ओझा –“सब गलती कबूल है | अब तो माफ कर दो इनको |”
ब्रह्म पिशाच –“पक्का | वादा है ना |”
ओझा –“हाँ वादा है |”
ब्रह्म पिशाच –“तब ठीक है |अब हमको लड्डू-बर्फी खिलाओ और पानी पिलाओ |”
ओझा ने ब्रह्म पिशाच को लड्डू-बर्फी-पानी दिया | लड्डू-बर्फी-पानी पाकर ब्रह्म पिशाच शांत हो गया ! फिर तब जाकर लालूजी की जान बची और पीपरा के पेड़ पर का ब्रह्म पिशाच वापस लौट गया | अब जाके सबके मुँह पर से उदासी गयी | और देखते ही देखते लालूजी और उनका परिवार फिर प्रसन्न हो गया | #

====================
दिनेश एल० “जैहिंद”

3 Likes · 4 Comments · 695 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
धूल के फूल
धूल के फूल
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
हौसलों कि उड़ान
हौसलों कि उड़ान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
हालातों से युद्ध हो हुआ।
हालातों से युद्ध हो हुआ।
Kuldeep mishra (KD)
कौन हूँ मैं ?
कौन हूँ मैं ?
पूनम झा 'प्रथमा'
प्रथम गणेशोत्सव
प्रथम गणेशोत्सव
Raju Gajbhiye
गीत
गीत
Shiva Awasthi
*जो कहता है कहने दो*
*जो कहता है कहने दो*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
अंगदान
अंगदान
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*ऐसी हो दिवाली*
*ऐसी हो दिवाली*
Dushyant Kumar
हरतालिका तीज की काव्य मय कहानी
हरतालिका तीज की काव्य मय कहानी
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
कौआ और बन्दर
कौआ और बन्दर
SHAMA PARVEEN
दुविधा
दुविधा
Shyam Sundar Subramanian
बालको से पग पग पर अपराध होते ही रहते हैं।उन्हें केवल माता के
बालको से पग पग पर अपराध होते ही रहते हैं।उन्हें केवल माता के
Shashi kala vyas
ढलता सूरज वेख के यारी तोड़ जांदे
ढलता सूरज वेख के यारी तोड़ जांदे
कवि दीपक बवेजा
विषय
विषय
Rituraj shivem verma
बिना अश्क रोने की होती नहीं खबर
बिना अश्क रोने की होती नहीं खबर
sushil sarna
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
मन की किताब
मन की किताब
Neeraj Agarwal
प्रेम पर्व आया सखी
प्रेम पर्व आया सखी
लक्ष्मी सिंह
भय के कारण सच बोलने से परहेज न करें,क्योंकि अन्त में जीत सच
भय के कारण सच बोलने से परहेज न करें,क्योंकि अन्त में जीत सच
Babli Jha
माँ मुझे विश्राम दे
माँ मुझे विश्राम दे
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
घर घर रंग बरसे
घर घर रंग बरसे
Rajesh Tiwari
बदनाम शराब
बदनाम शराब
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
"जीना"
Dr. Kishan tandon kranti
भावनाओं में तैरता हुआ कवि
भावनाओं में तैरता हुआ कवि
Anamika Tiwari 'annpurna '
न
न "लाइटर", न "फ़ाइटर।"
*Author प्रणय प्रभात*
नारी
नारी
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
*हनुमान (कुंडलिया)*
*हनुमान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
क्यों और कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत। क्या है 2023 का थीम ?
क्यों और कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत। क्या है 2023 का थीम ?
Shakil Alam
कहानी-
कहानी- "खरीदी हुई औरत।" प्रतिभा सुमन शर्मा
Pratibhasharma
Loading...