Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Apr 2018 · 2 min read

लाड़ली लाड़ो

लाड़ली लाड़ो
*************
लाड़न ते पारी लाड़ो ल्हौरी अति लाड़ली है,
लाड़ कूँ लड़ाय मेरे मन कूँ लुभाय रे ।
मीठी तुतलाय बोल गोदी चढ़ जाय कभी,
पामन ते लिपट लिपट मुसकाय रे ।
काँधे चढ़ कूदै कभी पीठ ते चिपक जाय,
साँझ ढरे रोज मोय घोड़ा ऊ बनाय रे ,
‘ज्योति’ कहै लाड़ो मोय पुरवा सी ब्यार लगै,
बैनन लुभाय चित सैनन चुराय रे ।।१
*
कागज कौ टूक लाकै बोलै बाबा नाव बना,
फट जाय कागज तौ फैल-फैल जाय रे ।
कभी कहै खेलौ मेरे संग सब लुक-छिप,
खेलूँ न मचल जाय बस में न आय रे ।
पामन में पायलिया पहर ठुमक चलै ,
पीछै मुड़ देखै खिल हँस किलकाय रे ।
‘ज्योति’ कहै लाड़ो मोय जाड़े की सी धूप लगै,
निरखूँ करेजा मेरौ स्वाँत अति पाय रे ।।२
*
माथे पै लगाय बैंदी काजर लगाय नैन ,
गुड़िया कूँ लोरी गाय थपक सुवाय रे ।
साड़ी बाँध घूँघट की ओट ने निगोड़ी हँसै,
रिस खाय रूँसै घर अधर उठाय रे ।
खेलै एक टाँग कभी कोर -राजा माई-साई,
मछरी बनै तौ पानी हाथन बताय रे ।
‘ज्योति’ कहै लाड़ो मोय खेल की पिटारी लागै,
कैसे-कैसे खेलन कूँ खेलै है खिलाय रे ।।३
*
जिद करै क्रोध आय पीट नहीं पाँऊ वाय,
डाँटू , सुबकन लागै ठड़ी खड़ी आगै री ।
आँखन तरेर कभी भूले तेउ देख ल‌ऊँ,
कौने माँहि छिपवे कूँ सरपट भागै री ।
अधखुले नैन सोय टूक लगै चंदा की सी ,
भोर में जगाऊँ सोय जाय नाय जागै री ,
‘ज्योति’ कहै लाड़ो मोय प्रानन ते प्यारी लगै ,
जानै कौन जनम कौ पुन्न फलौ लागै री ।।४
*
बेटी है परायौ धन ,जाय छोड़ एक दिन,
मान कूँ झुकाय एक दिन मान बन जाय ।
छोड़ कै बसेरौ नये नीड़ में बसेरौ करै ,
पल में पलट रूप मेहमान बन आय ।
दान में स्वयं जाय जानै कहँ छिप जाय,
खिलै फूल बन कै मधुर गंध बिखराय।
‘ज्योति’ कहै लाड़ो मोय लागै है अमर बेल ,
जानै कहाँ जाय कै पसर कै बिखर छाय ।।५
*
मेरे घर तुलसी के बिरवा सी पुज रही ,
जानै कौन कहाँ जाय सोभा बन जायगी ।
कैसौ घर कैसौ वर पायगी न जानै कोई ,
कैसै जानै सासरे में जाय कै निभायगी ।
आज तौ लुभाय रही मीठी-मीठी मुसकाय ,
डोली चढ़ जायगी तौ कितनौ रुवायगी ।
‘ज्योति’ कहै लाड़ो आज मोह रही तुतलाय ,
काई दिना आँगन कूँ सूनौ कर जायगी ।।६
*****
-महेश जैन ‘ज्योति’
मथुरा ।
***

209 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Mahesh Jain 'Jyoti'
View all
You may also like:
तपोवन है जीवन
तपोवन है जीवन
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
मेरी बात अलग
मेरी बात अलग
Surinder blackpen
सत्य
सत्य
Dinesh Kumar Gangwar
फूल मुरझाए के बाद दोबारा नई खिलय,
फूल मुरझाए के बाद दोबारा नई खिलय,
Krishna Kumar ANANT
शनि देव
शनि देव
Sidhartha Mishra
सम्बंध बराबर या फिर
सम्बंध बराबर या फिर
*Author प्रणय प्रभात*
सब अपनो में व्यस्त
सब अपनो में व्यस्त
DrLakshman Jha Parimal
दूसरों की आलोचना
दूसरों की आलोचना
Dr.Rashmi Mishra
उनको मेरा नमन है जो सरहद पर खड़े हैं।
उनको मेरा नमन है जो सरहद पर खड़े हैं।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
क्या पता है तुम्हें
क्या पता है तुम्हें
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
*अदृश्य पंख बादल के* (10 of 25 )
*अदृश्य पंख बादल के* (10 of 25 )
Kshma Urmila
बेटियां
बेटियां
Neeraj Agarwal
2575.पूर्णिका
2575.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
*अलविदा तेईस*
*अलविदा तेईस*
Shashi kala vyas
Parents-just an alarm
Parents-just an alarm
Sukoon
आवारगी
आवारगी
DR ARUN KUMAR SHASTRI
#गुलमोहरकेफूल
#गुलमोहरकेफूल
कार्तिक नितिन शर्मा
दोहा
दोहा
प्रीतम श्रावस्तवी
चली पुजारन...
चली पुजारन...
डॉ.सीमा अग्रवाल
गुरुपूर्व प्रकाश उत्सव बेला है आई
गुरुपूर्व प्रकाश उत्सव बेला है आई
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
" मेरा राज मेरा भगवान है "
Dr Meenu Poonia
"शख्सियत"
Dr. Kishan tandon kranti
कोशी के वटवृक्ष
कोशी के वटवृक्ष
Shashi Dhar Kumar
जल प्रदूषित थल प्रदूषित वायु के दूषित चरण ( मुक्तक)
जल प्रदूषित थल प्रदूषित वायु के दूषित चरण ( मुक्तक)
Ravi Prakash
रूठना मनाना
रूठना मनाना
Aman Kumar Holy
भुलाना ग़लतियाँ सबकी सबक पर याद रख लेना
भुलाना ग़लतियाँ सबकी सबक पर याद रख लेना
आर.एस. 'प्रीतम'
मिट्टी बस मिट्टी
मिट्टी बस मिट्टी
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
"परिवार एक सुखद यात्रा"
Ekta chitrangini
क्या लिखूँ....???
क्या लिखूँ....???
Kanchan Khanna
रास्तों पर चलने वालों को ही,
रास्तों पर चलने वालों को ही,
Yogi Yogendra Sharma : Motivational Speaker
Loading...