रक्षा बंधन
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/6101fa993d3eeb9984197531a7d1361f_c042e3f40ad09b141ebd11e7f5625a19_600.jpg)
🥀⭐🍁⭐☘️🌸⭐🥀
ये भाई-बहन का त्यौहार है
इसमें खुशियाँ और प्यार है
रक्षा के बंधन मे बंधने को
हर कोई तैयार है
रक्षा करे बहनों की
ये हर भाई का अधिकार है
इन निर्मल नन्हें धागों से
बढता प्यार और सम्मान है
कहने को ये धागे है
प्यार की सौगात है
विश्वास की दो आँखें है
जो भाई-बहन के प्यार को
एक बंधन से बांधे है
ये भाई-बहन का त्यौहार है
इसमें खुशियाँ और प्यार है
** ** *** ** **
🥀🌼🌺🌹🌼🌹🌺🌼🥀
🦋 Swami ganganiya 🦋