यातायात के नियमों का पालन हम करें
(शेर)- बहुत अनमोल है जिंदगी, यह मत भूलो तुम।
किसी वाहन दुर्घटना में, नहीं जान गंवाओ तुम।।
रखो सारे दस्तावेज वाहन के,वाहन चलाते समय।
और यातायात नियमों का पालन ,करो हमेशा तुम।।
—————————————————————–
यातायात के नियमों का, पालन हम करें।
वाहन चलाते समय, यह ख्याल हम करें।।
यातायात के नियमों का——————।।
बिना हेलमेट बाइक, नहीं हम चलाये।
बिना सीटबेल्ट गाड़ी, नहीं हम चलाये।।
सीटबेल्ट, हेलमेट से, बचती है जिंदगी।
ऐसी बातों का प्रचार, जनता में हम करें।।
यातायात के नियमों का—————-।।
मार्ग हो कैसा भी, नहीं हो ऐसी गति।
वाहन, लोगों और खुद को, पहुंचे क्षति।।
तेज गति से भी होते हैं, बहुत एक्सीडेंट।
वाहन गति का ख्याल भी, जरूर हम करें।।
यातायात के नियमों का——————।।
नशे में नहीं हो, वाहन चलाते समय हम।
नहीं फोन में व्यस्त हो, वाहन चलाते हुए हम।।
कागज भी वाहन के, पास में हम रखें।
हरी, लाल, नीली बत्ती का,ख्याल हम करें।।
यातायात के नियमों का——————–।।
शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)