Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Nov 2017 · 2 min read

मौज के दोहे

मौजके दोहे…….

नमन करूं मां शारदे,शीश राखिए हाथ।
लेखन मान बढाइए, रहिए मां नित साथ।।

नमन है गुरूदेव को,दिया अनौखा ज्ञान।
कलम थमाई हाथ में,बढ़ा गुरू का मान।।

कलम कटारी बन गई,करे पाप का नाश।
लिखती सत के साज को,काटे झूठे पाश।।

लिखती हूं मनभावना, सीखूं नये विधान।
स्याही भरती प्रेम की,करूं कलम संधान।।

लिखूं प्रेम अनुराग मैं, करुणा दया विधान।
मानवता के मूल में,सात सुखों की तान ।।

लिखे कलम नित आरती, पढ़कर वेद-पुरान।
लिख नेकी-ईमान को, कहती पाक कुरान।।

जहां कलम का राज है,जनता की सरकार।
जग हितकारी काज है, लेखन की दरकार।।

सखी कलम हथियार है,रचती सद्य विचार ।
दूर करे अज्ञानता, काटे कूट विकार।।

रच दूं नित नूतन सखी, छंद-बंध- तुक -रास।
बालक मन की कामना,मुक्तक -मधुर-विलास।।

कागज-कलम,दवात को,सदा राखिए साथ।
“मौज” कविता कामिनी,रखती पकड़े हाथ।।

बाबा भोलेनाथ की,होती जय जयकार।
मैं भोले की लाड़ली,शिव मेरी सरकार।।

भोले तेरी आरती, मम जीवन आधार।
सदा सहायक शिव हुए, हर सपना साकार।।

मेरे शिव जैसा नहीं, कोई भी भगवान ।
पल भर में झोली भरे,बाबा दे वरदान।।

डमरूधर के नाम का, करता है जो जाप।
सुखदायक जीवन रहे,मिट जाते हैं पाप।।

भोले तेरी साधना, है मेरा विश्वास।
शिव कृपा की छांव है,पल-पल मेरे पास।।

नीच मनुज की नीचता,बने जगत पर भार।
“मौज” बढ़े सत्कर्म को,ओछा खाए खार।।

जग हितकारी भावना,करती जगत कल्याण।
अधम मनुज के हेत में, “मौज” पाप के बाण।।

बालक को बख्शे नहीं,लालच की सरकार।
खाए लीद पसार दे, रहे टपकती लार।।

जिसने भूली मनुजता,उसका बेड़ा चूर।
जीवन भर घिसता रहे,पड़ती माथे धूर।।

“मौज” पटे इक पल नहीं,बुरे मिनख के साथ।
झूठा, जालिम,काइयां,भला नहीं दो हाथ।।

सुख सुखिया दुख दारुणा,इस जीवन के साथ।
“मौज” गरब कैसे करे, सुख-दुख दोनों हाथ।।

आज घड़ी सुख की मिली,कल की जाने राम।
“मौज” जिंदगी समरसी,जीना करते काम ।।

सुख छाया दुख धूपरी,करम करे अनुपात।
“मौज” किया सो पाएगा,फल,डाली या पात।।

सबके सुख की कामना,करती आठों याम।
“मौज” मनुजता धरम की,भोर से ढली शाम।।

सुख चाहूं दुख मिल रहा,कैसा नियति विधान।
बिना करम कैसे मिले, “मौज” परम सुख ज्ञान।।

मतलब के बाजार में,बिकता सब सामान।
जीवन का व्यापार तो, “मौज” हुआ आसान।।

मन मतलब का पाहुना,लालच कर इतराय।
मेरा-तेरा कर रहा, “मौज” मनुज सरसाय ।।

मतलब की बोली लगे,बिकने लगते लोग।
“मौज” प्रेम छोटा लगे, बड़े हो रहे भोग ।।

सुख-सुविधा के नाम को,समझा जीवन सार।
मतलब की यहां दोस्ती, “मौज” मनुजता भार।।

चलो सखी मतलब गली, सीखें लोकाचार ।
दया-धर्म सब गौण हैं, “मौज” मतलबी प्यार।।

मतलब की मनुहार है,मतलब का है मीत ।
एक तराजू तुल रहे, “मौज” रंज-गम-प्रीत ।।

मतलब में मीठे लगें, खोटे-कड़वे बोल ।
बिना मौत मरने लगे, “मौज”मधुर मन कौल।।

चार दिनों की प्रीत है, चार दिनों का हेत।
जनम-जनम के प्रेम की, “मौज”उड़ रही रेत।।

जग-मतलब के खेल में,जीत गए होशियार ।
भोले मन को हारने, “मौज” रहो तैयार ।।

भली करे करतार तो,मिटे मतलबी प्यास ।
स्वार्थ का धूंआ हटे , “मौज” लगाती आस ।।

विमला महरिया “मौज”

Language: Hindi
2 Likes · 755 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
Kitna mushkil hota hai jab safar me koi sath nhi hota.
Kitna mushkil hota hai jab safar me koi sath nhi hota.
Sakshi Tripathi
💐प्रेम कौतुक-354💐
💐प्रेम कौतुक-354💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
घाघरा खतरे के निशान से ऊपर
घाघरा खतरे के निशान से ऊपर
Ram Krishan Rastogi
जीवन  के  हर  चरण  में,
जीवन के हर चरण में,
Sueta Dutt Chaudhary Fiji
चाह और आह!
चाह और आह!
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
जल से निकली जलपरी
जल से निकली जलपरी
लक्ष्मी सिंह
" सुर्ख़ गुलाब "
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
जिंदगी की फितरत
जिंदगी की फितरत
Amit Pathak
"ये कैसा जमाना"
Dr. Kishan tandon kranti
🥀 *अज्ञानी की कलम* 🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम* 🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
पिरामिड -यथार्थ के रंग
पिरामिड -यथार्थ के रंग
sushil sarna
*एक चूहा*
*एक चूहा*
Ghanshyam Poddar
अगर आप समय के अनुसार नही चलकर शिक्षा को अपना मूल उद्देश्य नह
अगर आप समय के अनुसार नही चलकर शिक्षा को अपना मूल उद्देश्य नह
Shashi Dhar Kumar
इंतजार करना है।
इंतजार करना है।
Anil chobisa
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह
सेंधी दोहे
सेंधी दोहे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
रेत पर
रेत पर
Shweta Soni
खामोशी की आहट
खामोशी की आहट
Buddha Prakash
जीना सीख लिया
जीना सीख लिया
Anju ( Ojhal )
आत्मविश्वास की कमी
आत्मविश्वास की कमी
Paras Nath Jha
तू बदल गईलू
तू बदल गईलू
Shekhar Chandra Mitra
*अपने पैरों खड़ी हो गई (बाल कविता)*
*अपने पैरों खड़ी हो गई (बाल कविता)*
Ravi Prakash
अनुराग
अनुराग
Bodhisatva kastooriya
शिमले दी राहें
शिमले दी राहें
Satish Srijan
जिंदगी जी कुछ अपनों में...
जिंदगी जी कुछ अपनों में...
Umender kumar
#कृतज्ञतापूर्ण_नमन
#कृतज्ञतापूर्ण_नमन
*Author प्रणय प्रभात*
3274.*पूर्णिका*
3274.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
साँप और इंसान
साँप और इंसान
Prakash Chandra
ग़जब सा सिलसला तेरी साँसों का
ग़जब सा सिलसला तेरी साँसों का
Satyaveer vaishnav
Loading...