Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jan 2017 · 2 min read

मेरे 20 सर्वश्रेष्ठ दोहे

ग़ज़ल कहूँ तो मैं ‘असद’, मुझमे बसते ‘मीर’
दोहा जब कहने लगूँ, मुझमे संत ‘कबीर’ // 1. //

युग बदले, राजा गए, गए अनेकों वीर
अजर-अमर है आज भी, लेकिन संत कबीर // 2. //

ध्वज वाहक मैं शब्द का, हरूँ हिया की पीर
ऊँचे सुर में गा रहा, मुझमे संत कबीर // 3. //

काँधे पर बेताल-सा, बोझ उठाये रोज़
प्रश्नोत्तर से जूझते, नए अर्थ तू खोज // 4. //

विक्रम तेरे सामने, वक़्त बना बेताल
प्रश्नोत्तर के द्वन्द्व में, जीवन हुआ निढाल // 5. //

विक्रम-विक्रम बोलते, मज़ा लेत बेताल
काँधे पर लादे हुए, बदल गए सुरताल // 6. //

एक दिवस बेताल पर, होगी मेरी जीत
विक्रम की यह सोचते, उम्र गई है बीत // 7. //

महानगर ने खा लिए, रिश्ते-नाते ख़ास
सबके दिल में नक़्श हैं, दर्द भरे अहसास // 8. //

रेखाओं को लाँघकर, बच्चे खेलें खेल
बंटवारे को तोड़ती, छुक-छुक करती रेल // 9. //

चिन्तन, मन्थन ही रहा, भीतर एक महायुद्ध
दुविधा में वह पार्थ थे, या सन्यासी बुद्ध // 10. //

सच को आप छिपाइए, करिये वाद-विवाद
नैतिकता को त्यागकर, हो जाओ आबाद // 11. //

वहाँ न कुछ भी शेष है, जहाँ गया इंसान
पृथ्वी पर संकट बना, प्रगतिशील विज्ञान // 12. //

अजगर डूबे जश्न में, मारा एक भुजंग
सेक सियासी रोटियाँ, जीते सभी दबंग // 13. //

कितने मारे ठण्ड ने, मेरे शम्भूनाथ
उत्तर सभ्य समाज से, मांग रहा फुटपाथ // 14. //

गीता में श्री कृष्ण ने, कही बात गंभीर
औरों से दुनिया लड़े, लड़े स्वयं से वीर //15. //

हथियारों की होड़ से, विश्व हुआ भयभीत
रोज़ परीक्षण गा रहे, बरबादी के गीत //16.//

महँगी रोटी-दाल है, मुखिया तुझे सलाम
पूछे कौन ग़रीब को, इज़्ज़त भी नीलाम //17.//

महँगाई प्रतिपल बढे, कैसे हों हम तृप्त
कलयुग का अहसास है, भूख-प्यास में लिप्त //18.//

सबका खेवनहार है, एक वही मल्लाह
हिंदी में भगवान है, अरबी में अल्लाह // 19. //

होता आया है यही, अचरज की क्या बात
सच की ख़ातिर आज भी, ज़हर पिए सुकरात // 20.//

Language: Hindi
5 Likes · 3 Comments · 5758 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
उज्जैन घटना
उज्जैन घटना
Rahul Singh
स्वीकारोक्ति :एक राजपूत की:
स्वीकारोक्ति :एक राजपूत की:
AJAY AMITABH SUMAN
Orange 🍊 cat
Orange 🍊 cat
Otteri Selvakumar
तुम जो कहते हो प्यार लिखूं मैं,
तुम जो कहते हो प्यार लिखूं मैं,
Manoj Mahato
कौन ?
कौन ?
साहिल
खून के आंसू रोये
खून के आंसू रोये
Surinder blackpen
समर्पण
समर्पण
Sanjay ' शून्य'
डायरी भर गई
डायरी भर गई
Dr. Meenakshi Sharma
मुक्तक
मुक्तक
डॉक्टर रागिनी
अर्धांगिनी
अर्धांगिनी
Buddha Prakash
शीतलहर
शीतलहर
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
2879.*पूर्णिका*
2879.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
हथिनी की व्यथा
हथिनी की व्यथा
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
ये भावनाओं का भंवर है डुबो देंगी
ये भावनाओं का भंवर है डुबो देंगी
ruby kumari
तुम कभी यह चिंता मत करना कि हमारा साथ यहाँ कौन देगा कौन नहीं
तुम कभी यह चिंता मत करना कि हमारा साथ यहाँ कौन देगा कौन नहीं
Dr. Man Mohan Krishna
किसी के अंतर्मन की वो आग बुझाने निकला है
किसी के अंतर्मन की वो आग बुझाने निकला है
कवि दीपक बवेजा
करें आराधना मां की, आ गए नौ दिन शक्ति के।
करें आराधना मां की, आ गए नौ दिन शक्ति के।
umesh mehra
परिवार
परिवार
नवीन जोशी 'नवल'
बिछड़ा हो खुद से
बिछड़ा हो खुद से
Dr fauzia Naseem shad
जीभ/जिह्वा
जीभ/जिह्वा
लक्ष्मी सिंह
संगीत का महत्व
संगीत का महत्व
Neeraj Agarwal
ज़िंदगी में अपना पराया
ज़िंदगी में अपना पराया
नेताम आर सी
"बोली-दिल से होली"
Dr. Kishan tandon kranti
अपनी हिंदी
अपनी हिंदी
Dr.Priya Soni Khare
*Hey You*
*Hey You*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
एक एक ईट जोड़कर मजदूर घर बनाता है
एक एक ईट जोड़कर मजदूर घर बनाता है
प्रेमदास वसु सुरेखा
" मैं तो लिखता जाऊँगा "
DrLakshman Jha Parimal
■अंदेशा■
■अंदेशा■
*Author प्रणय प्रभात*
Hajipur
Hajipur
Hajipur
कविता ....
कविता ....
sushil sarna
Loading...