मेरी कविता
शब्दो का है मेल कविता
भावों का है खेल कविता
बातचीत का आधार कविता
कागज कलम का मेल कविता।
तुमको मुझसे जोड़े कविता
शब्दो का ये खेल कविता
मन मे उतरे मेरी कविता
भेद न जाने मेरी कविता।
मन के भाव पहुंचाए कविता
साहित्य सुंदर बनाए कविता
असलियत सामने लाये कविता
मन को शुद्ध बनाये कविता।
तुम भी पढ़ना मेरी कविता
मन के विष की धार कविता
शुद्ध मन के भाव कविता
भावपूर्ण मंजु की कविता।