Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Jul 2021 · 2 min read

मानव छंद “नारी की व्यथा”

मानव छंद “नारी की व्यथा”

आडंबर में नित्य घिरा।
नारी का सम्मान गिरा।।
सत्ता के बुलडोजर से।
उन्मादी के लश्कर से।।

रही सदा निज में घुटती।
युग युग से आयी लुटती।।
सत्ता के हाथों नारी।
झूल रही बन बेचारी।।

मौन भीष्म भी रखे जहाँ।
अंधा है धृतराष्ट्र वहाँ।।
उच्छृंखल हो राज-पुरुष।
करते सारे पाप कलुष।।

अधिकारी सारे शोषक।
अपराधों के वे पोषक।।
लूट खसोट मची भारी।
दिखे व्यवस्था ही हारी।।

रोग नशे का फैल गया।
लुप्त हुई है हया दया।।
अपराधों की बाढ जहाँ।
ऐसे में फिर चैन कहाँ।।

बने हुये हैं जो रक्षक।
वे ही आज बड़े भक्षक।।
हर नारी की घोर व्यथा।
पंचाली की करुण कथा।।
=============
मानव छंद विधान :-

मानव छंद 14 मात्रिक चार पदों का सम पद मात्रिक छंद है। तुक दो दो पद की मिलाई जाती है। 14 मात्रा की बाँट 12 2 है। 12 मात्रा में तीन चौकल हो सकते हैं, एक अठकल एक चौकल हो सकता है या एक चौकल एक अठकल हो सकता है।

मानव छंद में ही किंचित परिवर्तन से मानव जाति के दो और छंद हैं।

(1) हाकलि छंद विधान – हाकलि छंद मानव जाति का 14 मात्रिक छंद है। इसमें दो चौकल भगण और दीर्घांत रहता है। इसका मात्रा विन्यास 4*2 211S है। हाकलि छंद का मेरा एक मुक्तक देखें:-

“सदियों तक यह अश्रु बहा,
रघुवर का वनवास सहा,
मंदिर की अब नींव पड़ी,
सारा भारत झूम रहा।”

(2) सखी छंद विधान – सखी छंद मानव जाति का 14 मात्रिक छंद है। यह दो चौकल द्विकल और अंत में दो दीर्घ वर्ण से बनता है। इसका मात्रा विन्यास 4*2 2SS है। सखी छंद का मेरा एक मुक्तक देखें:-

“सावन की हरियाली है,
शोभा अति मतवाली है,
भ्रमरों की गूंजन छायी,
चहुँ दिशि में खुशियाली है।”

*****************

बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’
तिनसुकिया

1 Like · 628 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*याद तुम्हारी*
*याद तुम्हारी*
Poonam Matia
*पानी व्यर्थ न गंवाओ*
*पानी व्यर्थ न गंवाओ*
Dushyant Kumar
■ चुनावी साल
■ चुनावी साल
*Author प्रणय प्रभात*
फर्ज मां -बाप के याद रखना सदा।
फर्ज मां -बाप के याद रखना सदा।
Namita Gupta
अबोध प्रेम
अबोध प्रेम
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"अभ्यास"
Dr. Kishan tandon kranti
मुझे तो मेरी फितरत पे नाज है
मुझे तो मेरी फितरत पे नाज है
नेताम आर सी
तू है जगतजननी माँ दुर्गा
तू है जगतजननी माँ दुर्गा
gurudeenverma198
भाषा और बोली में वहीं अंतर है जितना कि समन्दर और तालाब में ह
भाषा और बोली में वहीं अंतर है जितना कि समन्दर और तालाब में ह
Rj Anand Prajapati
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बापू तेरे देश में...!!
बापू तेरे देश में...!!
Kanchan Khanna
गति साँसों की धीमी हुई, पर इंतज़ार की आस ना जाती है।
गति साँसों की धीमी हुई, पर इंतज़ार की आस ना जाती है।
Manisha Manjari
समाज या परिवार हो, मौजूदा परिवेश
समाज या परिवार हो, मौजूदा परिवेश
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
तुम जहा भी हो,तुरंत चले आओ
तुम जहा भी हो,तुरंत चले आओ
Ram Krishan Rastogi
वक्त को यू बीतता देख लग रहा,
वक्त को यू बीतता देख लग रहा,
$úDhÁ MãÚ₹Yá
नेह ( प्रेम, प्रीति, ).
नेह ( प्रेम, प्रीति, ).
Sonam Puneet Dubey
सच हकीकत और हम बस शब्दों के साथ हैं
सच हकीकत और हम बस शब्दों के साथ हैं
Neeraj Agarwal
गिला,रंजिशे नाराजगी, होश मैं सब रखते है ,
गिला,रंजिशे नाराजगी, होश मैं सब रखते है ,
गुप्तरत्न
महात्मा गांधी
महात्मा गांधी
Rajesh
कागज की कश्ती
कागज की कश्ती
Ritu Asooja
निरोगी काया
निरोगी काया
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
होती नहीं अराधना, सोए सोए यार।
होती नहीं अराधना, सोए सोए यार।
Manoj Mahato
साहिल के समंदर दरिया मौज,
साहिल के समंदर दरिया मौज,
Sahil Ahmad
21 उम्र ढ़ल गई
21 उम्र ढ़ल गई
Dr Shweta sood
दूजी खातून का
दूजी खातून का
Satish Srijan
कहार
कहार
Mahendra singh kiroula
जलती बाती प्रेम की,
जलती बाती प्रेम की,
sushil sarna
2788. *पूर्णिका*
2788. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*स्वर्ग में सबको मिला तन, स्वस्थ और जवान है 【गीतिका】*
*स्वर्ग में सबको मिला तन, स्वस्थ और जवान है 【गीतिका】*
Ravi Prakash
भुक्त - भोगी
भुक्त - भोगी
Ramswaroop Dinkar
Loading...