Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Nov 2018 · 3 min read

मां बेटी : एक व्यथा

जब पैदा हुई वो सब ने दुत्कारा था..
वो मां की ममता ही थी जिसने उसको पुचकारा था..
ना बाप ने ना दादी ने देखने तक की जहमत उठाई..
बेटी पैदा होने की सुनते ही उनकी उम्मीद डगमगाई..
देख रहे थे वो बेटे का सपना..
जिसे कहते छाती से लगाकर वो अपना..
बेटी पैदा हुई तो उनके चेहरे उतर गए..
उनके सारे अरमान अंदर ही मर गए..
अब पैदा हो गई तो पालना तो था ही..
उसे आज के माहौल में ढालना तो था ही..
मां ने सबके तानों को सहते उसे पाला था..
अपनी परेशानी भुलाकर उसको संभाला था..
नहलाती खिलाती उसके लाड लडाती..
उसकी भी तमन्ना थी कि अपनी बेटी को पढाती..
भेजने लगी उसे स्कूल सबके उपर से होकर..
उसको हंसाती खुद सारी रात रोकर..
उनकी हंसी भी जमाने को पसंद ना आई..
इंसानी भेड़ियों ने अपनी गंदी नजरें उस पे जमाई..
डरी डरी रहने लगी अब वो स्कूल आते जाते..
अचानक उठ जाती थी खाना खाते खाते..
जैसे तैसे उसने स्कूल पूरा कर लिया..
इसके बाद पैर काॅलेज में धर लिया..
सोचा था पढेगी लिखेगी आगे बढेगी..
अपनी मां के हर सपने को पूरा करेगी..
लेकिन हवस के दरिंदों ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा..
उस फूल सी बेटी को एक एक ने निचोड़ा..
जैसे तैसे गिरते पड़ते घर को आई..
रोते रोते मां को आप बीती सुनाई..
मां अंदर से बिल्कुल टूट गई लेकिन अपनी बेटी को टूटने ना दिया..
उसने बेटी को इंसाफ दिलाने का फैसला लिया..
बेटी को लेकर रात को ही पंहुच गई थाने में..
वहां पंहुच कर लगा जैसे आ गई हो मयखाने में..
सब शराब पिए हुए थे..
मेज पर एक और बोतल लिए हुए थे..
मां बेटी ये सब देख कर डर गई..
नासमझी में कैसे इतनी बड़ी गलती कर गई..
क्यूँ भूल गई भेड़िए यहां भी भरे पड़े हैं..
इनके जज्बात भी मरे पड़े हैं..
फिर भी डरते डरते मां ने सारी बात बताई..
फिर उनके उल्टे सीधे सवालों से बेटी घबराई..
भेड़िये बोले बेटी को यहीं छोड़ कर घर को चली जाओ..
ढूंढ लेंगे उनको हम तुम सुबह को थाने आओ..
मां बेटी दोनों और ज्यादा डर गई..
सोचने लगी कैसे इन भेड़ियों से इंसाफ की उम्मीद कर गई..
भाग ली उल्टे पैर वहां से दोनों एक साथ..
भागती रही पकड़ के एक दूसरे का हाथ..
भागते भागते पहुंची एक कुएं के पास..
अब नहीं दिख रही थी उन्हें कोई जीने की आस..
रोई बहुत दोनों गले लगकर..
बैठ गई वहीं जिंदगी से थक कर..
फिर कूद गई कुंए में पकड़ एक दूसरे का हाथ..
कुछ पल में ही छोड़ दिया सांसो ने साथ..
इंसानी भेड़ियों ने आज फिर एक मां बेटी को कर दिया मजबूर..
चली गई दोनों इस वहसी दुनिया से बहुत दूर..
संभल जाओ अब भी ए दुनिया वालों..
बेटियाँ घर की इज्जत हैं उन्हें गले से लगा लो..
“मनीष” अपनी बेटी को इस दुनिया में लाएगा..
उसके लिए सारी दुनिया से टकरा जाएगा..
अब और जुल्म ना होने देंगे बेटियों पे ये ठान लेना है..
बेटियों से ही है दुनिया में खुशियां ये जान लेना है..

Language: Hindi
2 Comments · 225 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*** पुद्दुचेरी की सागर लहरें...! ***
*** पुद्दुचेरी की सागर लहरें...! ***
VEDANTA PATEL
धैर्य.....….....सब्र
धैर्य.....….....सब्र
Neeraj Agarwal
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Mukesh Kumar Sonkar
दुनिया  की बातों में न उलझा  कीजिए,
दुनिया की बातों में न उलझा कीजिए,
करन ''केसरा''
*पुस्तक समीक्षा*
*पुस्तक समीक्षा*
Ravi Prakash
2786. *पूर्णिका*
2786. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
गांव की बात निराली
गांव की बात निराली
जगदीश लववंशी
मधुर व्यवहार
मधुर व्यवहार
Paras Nath Jha
"बच सकें तो"
Dr. Kishan tandon kranti
आज हमने उनके ऊपर कुछ लिखने की कोशिश की,
आज हमने उनके ऊपर कुछ लिखने की कोशिश की,
Vishal babu (vishu)
आदमी से आदमी..
आदमी से आदमी..
Vijay kumar Pandey
मंदिर की नींव रखी, मुखिया अयोध्या धाम।
मंदिर की नींव रखी, मुखिया अयोध्या धाम।
विजय कुमार नामदेव
■ नंगे नवाब, किले में घर।।😊
■ नंगे नवाब, किले में घर।।😊
*Author प्रणय प्रभात*
दुर्गा माँ
दुर्गा माँ
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
सोच ऐसी रखो, जो बदल दे ज़िंदगी को '
सोच ऐसी रखो, जो बदल दे ज़िंदगी को '
Dr fauzia Naseem shad
*तुम और  मै धूप - छाँव  जैसे*
*तुम और मै धूप - छाँव जैसे*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
एक रूपक ज़िन्दगी का,
एक रूपक ज़िन्दगी का,
Radha shukla
मेरा गांव
मेरा गांव
Anil "Aadarsh"
खुशनुमा – खुशनुमा सी लग रही है ज़मीं
खुशनुमा – खुशनुमा सी लग रही है ज़मीं
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
नजरिया
नजरिया
नेताम आर सी
आदमी की गाथा
आदमी की गाथा
कृष्ण मलिक अम्बाला
यूँ  भी  हल्के  हों  मियाँ बोझ हमारे  दिल के
यूँ भी हल्के हों मियाँ बोझ हमारे दिल के
Sarfaraz Ahmed Aasee
गिनती
गिनती
Dr. Pradeep Kumar Sharma
आँखों में ख्व़ाब होना , होता बुरा नहीं।।
आँखों में ख्व़ाब होना , होता बुरा नहीं।।
Godambari Negi
आप
आप
Bodhisatva kastooriya
अनकहे अल्फाज़
अनकहे अल्फाज़
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
खामोश कर्म
खामोश कर्म
Sandeep Pande
रोटी रूदन
रोटी रूदन
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
I Can Cut All The Strings Attached
I Can Cut All The Strings Attached
Manisha Manjari
जो जी में आए कहें, बोलें बोल कुबोल।
जो जी में आए कहें, बोलें बोल कुबोल।
डॉ.सीमा अग्रवाल
Loading...