Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Nov 2018 · 1 min read

माँ तेरी ममता का कोई मोल नहीँ

माँ तेरी ममता का कोई मोल नहीं।
भू से भारी वात्सल्य तेरा, जिसका कोई तोल नहीं।
माँ तेरी ममता का कोई मोल नहीं॥

हो आँखों से ओझल लाल यदि, पड़े नहीं कल अंतर में।
डोले आशंकाओं में चित, नौका जैसे तेज भँवर में।
लाल की खातिर कुछ भी सहने मे, तेरे मन में गोल नहीं।माँ तेरी….

खुद गीले में सो कर भी, सूखे में तू उसे सुलाए।
देख उपेक्षा चुप से रो लेती, ना सपने में भी उसे रुलाए।
सुनती लाख उलाहने उसके, फिर भी मन में झोल नहीं।माँ तेरी….

लाल की खातिर सारे जग से, निशंकोच वैर तू ले लेती।
दो पल का सुख उसे देने में, अपना सर्वस्व लुटा देती।
तेरे रहते लाल के माथे, बल पड़ जाए ऐसी पोल नहीं।माँ तेरी….

रूठे तेरा लाल कभी तो, मुँह में कलेजा आ जाता।
एक आह उसकी सुन कर, तम आँखों आगे छा जाता।
गिर पड़े कहीं वो पाँव फिसल, तो तेरे मुख में बोल नहीं।माँ तेरी….

तेरा लाल हँसें तो हे माता, तेरा सारा जग हँसता।
रोए लाल तो तुझको माता, सारा जग रोता दिखता।
‘नमन’ तेरे वात्सल्य को हे माँ, इससे कुछ अनमोल नहीं।माँ तेरी….

बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’
तिनसुकिया

5 Likes · 20 Comments · 526 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
।। अछूत ।।
।। अछूत ।।
साहित्य गौरव
" प्यार के रंग" (मुक्तक छंद काव्य)
Pushpraj Anant
सेवा
सेवा
ओंकार मिश्र
हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी
हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी
Mukesh Kumar Sonkar
23/191.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/191.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
दर्द अपना
दर्द अपना
Dr fauzia Naseem shad
जिंदगी कि सच्चाई
जिंदगी कि सच्चाई
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
आना भी तय होता है,जाना भी तय होता है
आना भी तय होता है,जाना भी तय होता है
Shweta Soni
*सभी के साथ सामंजस्य, बैठाना जरूरी है (हिंदी गजल)*
*सभी के साथ सामंजस्य, बैठाना जरूरी है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
बरसात
बरसात
krishna waghmare , कवि,लेखक,पेंटर
मंज़िल का पता है न ज़माने की खबर है।
मंज़िल का पता है न ज़माने की खबर है।
Phool gufran
कुदरत से मिलन , अद्धभुत मिलन।
कुदरत से मिलन , अद्धभुत मिलन।
Kuldeep mishra (KD)
आया बाढ़ पहाड़ पे🙏
आया बाढ़ पहाड़ पे🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
नहीं रखा अंदर कुछ भी दबा सा छुपा सा
नहीं रखा अंदर कुछ भी दबा सा छुपा सा
Rekha Drolia
*जलते हुए विचार* ( 16 of 25 )
*जलते हुए विचार* ( 16 of 25 )
Kshma Urmila
"भाभी की चूड़ियाँ"
Ekta chitrangini
मोहब्बत का मेरी, उसने यूं भरोसा कर लिया।
मोहब्बत का मेरी, उसने यूं भरोसा कर लिया।
इ. प्रेम नवोदयन
यादों की याद रखना
यादों की याद रखना
Dr. Rajeev Jain
*सत्य की खोज*
*सत्य की खोज*
Dr .Shweta sood 'Madhu'
मजदूर
मजदूर
Dinesh Kumar Gangwar
* वर्षा ऋतु *
* वर्षा ऋतु *
surenderpal vaidya
अम्न का पाठ वो पढ़ाते हैं
अम्न का पाठ वो पढ़ाते हैं
अरशद रसूल बदायूंनी
"मेरी आवाज"
Dr. Kishan tandon kranti
अपना-अपना
अपना-अपना "टेलिस्कोप" निकाल कर बैठ जाएं। वर्ष 2047 के गृह-नक
*प्रणय प्रभात*
# खरी बात
# खरी बात
DrLakshman Jha Parimal
मासी की बेटियां
मासी की बेटियां
Adha Deshwal
बरसात
बरसात
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
दिल में कोई कसक-सी
दिल में कोई कसक-सी
Dr. Sunita Singh
मन में किसी को उतारने से पहले अच्छी तरह
मन में किसी को उतारने से पहले अच्छी तरह
ruby kumari
Loading...