Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings

“माँ” – काव्य प्रतियोगिता

Status: Finished
This competition has ended.

दीपावली के पावन अवसर पर हिंदी साहित्यकारों के प्रोत्साहन के लिए “साहित्यपीडिया हिंदी” लेकर आया है एक नयी काव्य प्रतियोगिता जिसका विषय है- “माँ”। इस प्रतियोगिता में 6 हजार रूपये के नगद पुरस्कारसम्मान पत्र के साथ ही एक उत्कृष्ट संग्रह का प्रकाशन भी किया जाएगा जो पूरे विश्व में उपलब्ध होगा। इस प्रतियोगिता के द्वारा हमारी कोशिश है कि हम हिंदी साहित्यकारों को प्रोत्साहित करें और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने लाने के लिए एक बेहतरीन पटल उपलब्ध करवाएं।

पुरस्कार राशि (नगद)-

  • प्रथम पुरस्कार- 2000/- रूपये
  • द्वितीय पुरस्कार- 1000/- रूपये
  • तृतीय पुरस्कार- 500/- रूपये
  • 10 सांत्वना पुरस्कार- 250/- रूपये प्रत्येक
  • 25 या उससे अधिक वोट पाने वाली रचनाओं को सहभागिता एवं प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

सभी सम्मान पत्र ई-सर्टिफिकेट के रूप में भेजे जाएंगे। इसके साथ ही शीर्ष 250 रचनाओं का संग्रह प्रकाशित किया जायेगा। यह संग्रह साहित्यपीडिया के पुस्तक प्रकाशन विभाग, “साहित्यपीडिया पब्लिशिंग” द्वारा पेपरबैक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा और यह पुस्तक पूरे विश्व में उपलब्ध होगीप्रतियोगिता की अवधि- 1 नवम्बर 2018 से 30 नवम्बर 2018 स्वीकृत विधाएं- कोई भी काव्य विधा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कृपया नीचे दिए गए नियम, रचना भेजने की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी पढ़ें।

रचना प्रकाशन के नियम-

  • एक साहित्यकार द्वारा केवल एक ही रचना इस प्रतियोगिता में स्वीकार की जाएगी।
  • रचना स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  • रचना हिंदी में होनी चाहिए और केवल हिंदी (देवनागरी) में टंकित होनी चाहिए।
  • रचना सिर्फ दिए गए विषय (माँ) पर ही लिखी होनी चाहिए।
  • रचना में  न्यूनतम 8 एवं अधिकतम 20 पंक्तियाँ होनी चाहियें। अगर बहुत लम्बी पंक्तियाँ होंगी तो एक पंक्ति को दो या उससे अधिक पंक्तियों के बराबर माना जायेगा।
  • रचना के अंत में हिंदी (देवनागरी) में अपना नाम एवं अपने शहर का नाम लिखें। अगर आपकी रचना साहित्य संग्रह के लिए चुनी जाती है तो आपकी रचना के साथ यही जानकारी प्रकाशित होगी। इस जानकारी के अलावा रचना के साथ और कुछ न लिखें।
  • रचना में किसी भी प्रकार का विज्ञापन या लिंक नहीं होना चाहिए।
  • रचना किसी भी काव्य विधा में हो सकती है।
  • साहित्यपीडिया के एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को नियमों के उल्लंघन, गुणवत्ता या किसी भी अन्य कारण से प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई करने का पूर्ण अधिकार है।

रचना भेजने की प्रक्रिया-

  • इस प्रतियोगिता के लिए रचनाएं 1 नवम्बर 2018 से 30 नवम्बर 2018 के बीच ही स्वीकार की जाएंगी।
  • 1 नवम्बर 2018 को इसी पेज पर रचना भेजने का लिंक दिखाई देने लगेगा। आप उस लिंक पर जाकर सीधे अपनी रचना इस प्रतियोगिता में प्रकाशित कर सकेंगे।
  • रचना भेजने का लिंक इस पेज पर प्रदर्शित हो रहा है। कृपया उस लिंक पर क्लिक करके अपनी रचना साहित्यपीडिया काव्य प्रतियोगिता में सम्मलित करें।
  • अपनी रचना को ज़्यादा से ज़्यादा पाठकों तक पहुँचा कर उस पर वोट लाने के लिए आपके पास 30 नवम्बर 2018 तक का समय है।

विजेता का चुनाव-

  • इस प्रतियोगिता में निष्पक्षता बनाये रखने के लिए विजेता का चुनाव पूर्णत: वोटों के आधार पर होगा। इस प्रतियोगिता में सम्मलित हर रचना पर वोट का बटन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके वोट किया जा सकेगा। वोट करने की प्रणाली फेसबुक से जुड़ी है जिससे वास्तविक वोट ही किये जा सकें और प्रतियोगिता निष्पक्ष रहे।
  • प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद किसी भी रचना को बदला या हटाया नहीं जा सकेगा। आपको जो भी बदलाव करना हो वह उससे पहले ही करें।

न्यूनतम वोट सीमा-

  • प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सान्तवना पुरस्कारों के लिए रचना पर न्यूनतम 100 वोट होना अनिवार्य है।
  • साहित्य संग्रह के लिए चुने जाने के लिए रचना पर न्यूनतम 50 वोट होना अनिवार्य है।
  • सहभागिता एवं प्रशंसा पत्र पाने के लिए रचना पर न्यूनतम 25 वोट होना अनिवार्य है।

साहित्य संग्रह-

  • शीर्ष की 250 रचनाओं का संग्रह प्रकाशित किया जायेगा। प्रतियोगिता में सम्मलित रचनाओं की संख्या के आधार पर यह संख्या कम या ज्यादा भी की जा सकती है।
  • इसके साथ ही संग्रह में इस प्रतियोगिता का भी विवरण दिया जायेगा एवं नगद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले सभी रचनाकारों का नाम उसमें प्रकाशित किया जाएगा।
  • साहित्य संग्रह के लिए रचनाओं का चुनाव वोटों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। लेकिन एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को गुणवत्ता के आधार पर संग्रह में शामिल न करने का अधिकार है। फिर चाहे उस रचना पर अधिकतम वोट ही क्यों न हों।
  • साहित्य संग्रह के प्रकाशन की घोषणा प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद की जाएगी।
  • इस संग्रह के प्रकाशन के लिए किसी भी रचनाकार से कोई सहयोग राशि नहीं ली जाएगी। रचनाकारों को इस संग्रह की प्रति भेंट नहीं की जाएगी।
  • रचनाकार इस संग्रह को खरीदने के लिए बाध्य नहीं हैं। लेकिन अगर रचनाकार चाहें तो संग्रह की प्रति ऑनलाइन आर्डर करके मंगवा सकेंगे।
  • प्रकाशित होने के तुरंत बाद कुछ समय तक संग्रह डिस्काउंटेड मूल्य पर आर्डर किया जा सकेगा। नगद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले रचनाकार अगर उस अवधि में इस पुस्तक को आर्डर करते हैं तो उनका सम्मान पत्र पुस्तक के साथ ही डाक द्वारा भी भेज दिया जाएगा।
  • अलग से डाक द्वारा केवल सम्मान पत्र मंगवाने का कोई विकल्प नहीं है।

नोट-

  • पुरस्कार की धनराशि विजेताओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। विजेता चाहें तो राशि UPI या पेटीएम के द्वारा भी ले सकते हैं।
  • अगर वोट पाने के लिए किसी भी अनैतिक साधन का प्रयोग पाया गया तो वह रचना तुरंत प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई कर दी जाएगी।
  • साहित्यपीडिया के पास किसी भी समय इस प्रतियोगिता के किसी भी नियम को बदलने का या इस प्रतियोगिता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
  • किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में साहित्यपीडिया एडिटर पैनल का निर्णय ही अंतिम होगा।

इसके साथ ही अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं इसका मतलब है कि आप साहित्यपीडिया पटल एवं इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तें अच्छे से पढ़ चुके हैं और उन नियमों एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हैं । साथ ही आप निम्नलिखित घोषणा करते हैं-

रचनाकार का घोषणा पत्र-

  • यह मेरी स्वरचित एवं मौलिक रचना है जिसको प्रकाशित करने का कॉपीराइट मेरे पास है और मैं स्वेच्छा से इस रचना को साहित्यपीडिया की इस प्रतियोगिता में सम्मलित कर रहा/रही हूँ।
  • मैं साहित्यपीडिया को अपने संग्रह में इसे प्रकाशित करने का अधिकार प्रदान करता/करती हूँ|
  • मैं इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हूँ। अगर मेरे द्वारा किसी नियम का उल्लंघन होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ मेरी होगी।
  • साहित्यपीडिया के काव्य संग्रह में अपनी इस रचना के प्रकाशन के लिए मैं साहित्यपीडिया से किसी भी तरह के मानदेय या भेंट की पुस्तक प्रति का/की अधिकारी नहीं हूँ  और न ही मैं इस प्रकार का कोई दावा करूँगा/करुँगी|
  • अगर मेरे द्वारा दी गयी कोई भी सूचना ग़लत निकलती है या मेरी रचना किसी के कॉपीराइट का उल्लंघन करती है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी है; साहित्यपीडिया का इसमें कोई दायित्व नहीं होगा|
  • मैं समझता/समझती हूँ कि अगर मेरी रचना साहित्यपीडिया के नियमों के अनुसार नहीं हुई तो उसे इस प्रतियोगिता एवं काव्य संग्रह में शामिल नहीं किया जायेगा; रचना के प्रकाशन को लेकर साहित्यपीडिया टीम का निर्णय ही अंतिम होगा और मुझे वह निर्णय स्वीकार होगा|

इस प्रतियोगिता की अन्य जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं-

 


यह प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है। इसमें 500 से अधिक रचनाकारों ने अपनी रचनाएं सम्मलित कीं जिनपर 33 हजार से अधिक वोट किये गए। इस प्रतियोगिता के विजेताओं, काव्य संग्रह के लिए चुनी गयी रचनाओं एवं प्रशस्ति पत्र पाने वाले रचनाकारों की सूची हम जल्दी ही प्रकाशित करेंगे। आगे की घोषणा इसी वेबसाइट पर एवं हमारे फेसबुक पेज पर जल्दी ही की जाएगी। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद।

78 Likes · 125 Comments · 34980 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Join Sahityapedia on Whatsapp

Loading...