Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Mar 2022 · 3 min read

महिला और विकासक्रम

महिला और विकासक्रम
-विनोद सिल्ला

आरम्भिक मानव जीवन में महिलाओं के प्रति वर्तमान जैसी अवधारणा नहीं थी। उस समय महिला प्रधान समाज था। मानव जनजीवन झुंडों व कबीलों में विभक्त था। कबीलों की मुखिया महिला ही होती थीं। उस दो ही नाते होते थे। वो नाते थे महिला और पुरुष। बूआ, बहन व बेटी से नाते नहीं थे। फिर भी वर्तमान से हृदय विदारक यौनाचार व यौन अपराध नहीं थे। कबीलों की या समाज की मुखिया महिलाएँ होती थी। भले ही यह सुनने में अटपटा लगे कि समाज महिला प्रधान था। लेकिन यह सत्य है कि तब समाज महिला प्रधान था। उस समय विवाह जैसी व्यवस्था नहीं थी। आज भले ही वह इंसान पसंद हो या नहीं विवाह व्यवस्था उसी के साथ रहने के लिए बाध्य करती है। इस व्यवस्था में जिससे लड़ाई झगड़ा है, उसी से प्यार करने की बाध्यता है। प्राचीन समय में ऐसा नहीं था। तब महिला पुरुष वंशवृद्धि के लिए ही सहवास करते थे। उसके बाद अलग हो जाते थे। बच्चों को जन्म देने से लेकर पालन-पोषण करने तक का तमाम दायित्व महिला का था। उन बच्चों से पुरुष का कोई लागा देगा नहीं था। पशु-पक्षिओं में भी यही प्रचलन में है। सहवास के बाद नर व मादा अलग हो जाते हैं। बच्चे मादा के साथ रहते हैं। पशु – पक्षियों में तो आज वही स्थिति है। लेकिन इंसान की स्थिति पूरी तरह बदल गई। मानव समाज में पुरुषों ने अपनी जीवनदायिनी को ही अपने अधीन कर लिया। अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया। पुरुषों की ताकत का पैमाना यह हो गया कि उसके पास कितनी महिलाएं और कितनी जमीन है? इतिहास में प्रमाण मौजूद हैं कि एक-एक ताकतवर व्यक्ति यानि राजा – महाराजाओं के पास सैंकड़ों महिलाएं होती था। अभावग्रस्त व साधनहीन व्यक्ति एक-एक महिला के लिए तरसते थे। इन समस्याओं के समाधान के लिए समाज के सूझवान पुरुषों ने विवाह जैसी व्यवस्था का अविष्कार किया।
इंसान ने अपने जीवन में अनेक प्रयोग किए। इन प्रयोगों ने मानव जनजीवन पूरी तरह से अप्राकृतिक बना दिया। इन सब प्रयोगों-अनुप्रयोगों ने महिलाओं का जीवन बदतर बना दिया। बदतर से भी अधिक दयनीयता का चित्रण करने वाला कोई शब्द है तो वही प्रासंगिक होगा। विवाह की व्यवस्था के साथ ही धर्म की व्यवस्था आस्तित्व में आई। इन दोनों व्यवस्थाओं ने ही महिला का सर्वाधिक अहित किया। रीति-रिवाजों व परम्पराओं के नाम पर ऐसा मकड़जाल पूर दिया। जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं चाह कर भी इन बंधनों से छुटकारा नहीें पा सकती। इस मकड़जाल से छुटकारा तो दूर की बात है, इस व्यवस्था को महिलाएं ही मजबूत करती रही हैं। जिस कारण सत्ती प्रथा, बालिका हत्या, देवदासी, दहेजप्रथा, बाल-विवाह, जन्मपूर्व कन्या-भ्रूण हत्या, विधवा का पुनर्विवाह न होना, जैसी भयावह प्रथाओं का प्रचलन हुआ। इन तमाम कुप्रथाओं ने महिलाओं को नारकीय जीवन जीने को मजबूर किया। आज भी अनुसूचित जाति/जनजातियों व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं परिवार की सदस्य कम दासी अधिक हैं। हालांकि महिलाओं के हालात सुधारने के लिए बहुत से महापुरुषों व महामहिलाओं ने अथक प्रयास किए। बहुत सी राजकीय व अराजकीय संस्थाओं के कंधों पर महिला कल्याण के दायित्व का कार्यभार है। कुछ पूरे मन से, कुछ अधूरे मन से, कुछ औपचारिक व कुछ अनौपचारिक लगे हुए हैं। धीरे-धीरे ही सही महिलाओं के हालात में परिवर्तन आ रहा है। यह परिवर्तन महिलाओं के उच्च शिक्षा के कारण ही संभव हो पाया। महिलाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य ज्योति बा फुले व सावित्रीबाई फूले, पंडिता रमाबाई, राजाराम मोहन राय, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर व बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने जो कार्य किए वो अस्मृणीय है।
फूले दंपत्ति ने महिला शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए। परिवार का, रूढ़िवादी समाज तिरस्कार झेला। उनकी अपनी जाति ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। उनका कुसूर मात्र इतना था कि उन्होंने नारी शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए थे। उन्होंने अपने प्रयास से फातिमा शेख को तैयार किया। विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रयास करके कानून बनवाया। उनके पश्चात बाबासाहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर (जो कि संविधान सभा की प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष थे) ने समानता के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाया। जिसके अंतर्गत किसी भी नागरिक से जाति, धर्म व लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। ये सब प्रयासों महिलाओं के उत्थान में सहायक बने। हालांकि समानता अभी भी महिलाओं की पहुंच से बहुत दूर है। लेकिन हम निराशावादी नहीं हैं। कामना करते हैं कि समता मूलक समाज का निर्माण अवश्य होगा। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा-वर्ग व अल्पसंख्यकों तक भी समानता का प्रवाह पहुंचेगा।

-विनोद सिल्ला

771/14, गीता कॉलोनी, नज. धर्मशाला
डांगरा रोड़ टोहाना,
जिला फतेहाबाद (हरियाणा)
पिन कोड 125120
9728398500
9813198046
vkshilla@gmail.com

Language: Hindi
Tag: लेख
160 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कश्ती औऱ जीवन
कश्ती औऱ जीवन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
అమ్మా తల్లి బతుకమ్మ
అమ్మా తల్లి బతుకమ్మ
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
सच्चे प्रेम का कोई विकल्प नहीं होता.
सच्चे प्रेम का कोई विकल्प नहीं होता.
शेखर सिंह
No battles
No battles
Dhriti Mishra
अंतरंग प्रेम
अंतरंग प्रेम
Paras Nath Jha
वीर वैभव श्रृंगार हिमालय🏔️⛰️🏞️🌅
वीर वैभव श्रृंगार हिमालय🏔️⛰️🏞️🌅
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
👌
👌
*Author प्रणय प्रभात*
दुनिया से सीखा
दुनिया से सीखा
Surinder blackpen
मन कहता है
मन कहता है
Seema gupta,Alwar
चेहरे की मुस्कान छीनी किसी ने किसी ने से आंसू गिराए हैं
चेहरे की मुस्कान छीनी किसी ने किसी ने से आंसू गिराए हैं
Anand.sharma
मैं गर्दिशे अय्याम देखता हूं।
मैं गर्दिशे अय्याम देखता हूं।
Taj Mohammad
दोस्ती देने लगे जब भी फ़रेब..
दोस्ती देने लगे जब भी फ़रेब..
अश्क चिरैयाकोटी
सपनों का राजकुमार
सपनों का राजकुमार
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जैसे कि हर रास्तों पर परेशानियां होती हैं
जैसे कि हर रास्तों पर परेशानियां होती हैं
Sangeeta Beniwal
छाई रे घटा घनघोर,सखी री पावस में चहुंओर
छाई रे घटा घनघोर,सखी री पावस में चहुंओर
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मिट्टी का बस एक दिया हूँ
मिट्टी का बस एक दिया हूँ
Chunnu Lal Gupta
इंसान ऐसा ही होता है
इंसान ऐसा ही होता है
Mamta Singh Devaa
किरणों का कोई रंग नहीं होता
किरणों का कोई रंग नहीं होता
Atul "Krishn"
मेरे पिता मेरा भगवान
मेरे पिता मेरा भगवान
Nanki Patre
दरवाज़ों पे खाली तख्तियां अच्छी नहीं लगती,
दरवाज़ों पे खाली तख्तियां अच्छी नहीं लगती,
पूर्वार्थ
पहली दस्तक
पहली दस्तक
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
दंगे-फसाद
दंगे-फसाद
Shekhar Chandra Mitra
23/29.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/29.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
आज सर ढूंढ रहा है फिर कोई कांधा
आज सर ढूंढ रहा है फिर कोई कांधा
Vijay Nayak
जब कैमरे काले हुआ करते थे तो लोगो के हृदय पवित्र हुआ करते थे
जब कैमरे काले हुआ करते थे तो लोगो के हृदय पवित्र हुआ करते थे
Rj Anand Prajapati
जब मैं लिखता हूँ
जब मैं लिखता हूँ
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
देखी है ख़ूब मैंने भी दिलदार की अदा
देखी है ख़ूब मैंने भी दिलदार की अदा
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
*अमर तिरंगा रहे हमारा, भारत की जयकार हो (गीत)*
*अमर तिरंगा रहे हमारा, भारत की जयकार हो (गीत)*
Ravi Prakash
आप जितने सकारात्मक सोचेंगे,
आप जितने सकारात्मक सोचेंगे,
Sidhartha Mishra
बड़े महंगे महगे किरदार है मेरे जिन्दगी में l
बड़े महंगे महगे किरदार है मेरे जिन्दगी में l
Ranjeet kumar patre
Loading...