Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Mar 2020 · 2 min read

‘मन’

मनुष्य के लिए उसका जीवन इच्छाओं की नदी में तैरती हुई नाव की तरह है। मांझी रूपी मन उस नाव को संचालित करता है। कुशल मांझी मौसम और हवाओं के रुख के अनुसार नाव चलाता है, कभी जलधारा के विपरित तो कभी जलधारा के बहाव के अनुकूल । वह अपनी नाव की स्थिति उसकी क्षमता और जलधारा के अनुसार ही लोगों को बैठाता है। सामान्य दिनों में जब नदी शांत गति से बहती है तब और जब नदी उफान पर रहती है तब की परिस्थिति के अनुसार ही मांझी सवारियां बैठाता है। नाव में पतवार निरन्तर चलानी पड़ती हैं। ठीक उसी तरह मन रूपी मांझी यदि बुद्धि और विवेक की पतवार से जिंदगी की नाव को अपनी स्थिति , गति के हिसाब से चलाता है, तो जिंदगी की नाव सही सलामत चलती रहती हैं। नाव में छिद्र हो जाने पर उसकी मरम्मत होती है अन्यथा छिद्र से नाव में पानी भरने लगता है और खतरे की संभावना बढ़ जाती है। ठीक उसी तरह जीवन की नाव में भी काम,क्रोध,मोह,लोभ, ईर्ष्या-द्वेष,स्वार्थ आदि विकार उत्पन्न होते हैं तो मन रूपी मांझी का कर्तव्य होता है कि वह संतो , महात्माओं,महान विभूतियों , आध्यात्मिक ग्रन्थों में वर्णित आदर्शों, संस्कारों को अपनाकर उन विकारों को दूर करें । एक कुशल चिकित्सक जैसे उचित उपचार से बीमारी दूर करता है उसी प्रकार नैतिक मूल्यों की पुस्तकों , श्रेष्ठ लोगों की सत्संगति से मन के विकार सरलता से दूर किए जा सकते हैं।

अच्छी पुस्तकों, साहित्य आदि की बातें पढ़ते ही मन में समाए कूड़े की सफ़ाई कुछ ही दिनों में अपने आप होने लगती है। मन की इच्छाओं को विवेक की कसौटी पर कसते रहने से आत्मबल मज़बूत होता है। जीवन में नारायण रूपी भगवान में ही आत्मबल होता है।
“मन के हारे हार है,मन के जीते जीत” इस पंक्ति से स्पष्ट है कि मन मज़बूत है, तो दुनिया में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जो मनुष्य प्राप्त न कर सके। वहीं सोचे विचारे बगैर मनमौजी तरीके से काम करने पर अंततः पश्चाताप और ग्लानि हाथ लगती है। सुकून की जिंदगी का पता सिर्फ़ एक बात से आंका जा सकता है कि रात में बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाए । यदि ऐसा है तो समझना चाहिए कि जीवन सही दिशा में है , अन्यथा नकारात्मक जीवन की प्रथम पहचान इससे होती है कि दवा के बगैर नींद नहीं आती और सुबह उठते ही असहजता का बोध होने लगता है ।
इसीलिए जीवन को सकारात्मक सोच के साथ हम सभी को विभिन्न लेखकों, कवियों, साहित्य को आत्मसात करने की आवश्यकता है….
‘ पुनीत त्रिपाठी ‘

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 4 Comments · 256 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
फरियादी
फरियादी
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
जब जब भूलने का दिखावा किया,
जब जब भूलने का दिखावा किया,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
नेता जी शोध लेख
नेता जी शोध लेख
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
कुंडलिया छंद विधान ( कुंडलिया छंद में ही )
कुंडलिया छंद विधान ( कुंडलिया छंद में ही )
Subhash Singhai
मानव जीवन में जरूरी नहीं
मानव जीवन में जरूरी नहीं
Dr.Rashmi Mishra
बंद लिफाफों में न करो कैद जिन्दगी को
बंद लिफाफों में न करो कैद जिन्दगी को
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Pyasa ke dohe (vishwas)
Pyasa ke dohe (vishwas)
Vijay kumar Pandey
****🙏🏻आह्वान🙏🏻****
****🙏🏻आह्वान🙏🏻****
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
*हुस्न से विदाई*
*हुस्न से विदाई*
Dushyant Kumar
मनहरण घनाक्षरी
मनहरण घनाक्षरी
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
ये कैसी शायरी आँखों से आपने कर दी।
ये कैसी शायरी आँखों से आपने कर दी।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
हम तुम्हें सोचते हैं
हम तुम्हें सोचते हैं
Dr fauzia Naseem shad
जीवन सुंदर खेल है, प्रेम लिए तू खेल।
जीवन सुंदर खेल है, प्रेम लिए तू खेल।
आर.एस. 'प्रीतम'
मन तो करता है मनमानी
मन तो करता है मनमानी
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
ਮੁੰਦਰੀ ਵਿੱਚ ਨਗ ਮਾਹੀਆ।
ਮੁੰਦਰੀ ਵਿੱਚ ਨਗ ਮਾਹੀਆ।
Surinder blackpen
बुढ़ादेव तुम्हें नमो-नमो
बुढ़ादेव तुम्हें नमो-नमो
नेताम आर सी
दीपावली
दीपावली
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
जेठ का महीना
जेठ का महीना
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
अच्छे थे जब हम तन्हा थे, तब ये गम तो नहीं थे
अच्छे थे जब हम तन्हा थे, तब ये गम तो नहीं थे
gurudeenverma198
बनी दुलहन अवध नगरी, सियावर राम आए हैं।
बनी दुलहन अवध नगरी, सियावर राम आए हैं।
डॉ.सीमा अग्रवाल
मैंने फत्ते से कहा
मैंने फत्ते से कहा
Satish Srijan
मन की इच्छा मन पहचाने
मन की इच्छा मन पहचाने
Suryakant Dwivedi
#शेर
#शेर
*Author प्रणय प्रभात*
मन बड़ा घबराता है
मन बड़ा घबराता है
Harminder Kaur
इंसान चाहे कितना ही आम हो..!!
इंसान चाहे कितना ही आम हो..!!
शेखर सिंह
!! प्रार्थना !!
!! प्रार्थना !!
Chunnu Lal Gupta
एक नयी रीत
एक नयी रीत
Harish Chandra Pande
नन्दी बाबा
नन्दी बाबा
Anil chobisa
सच समाज में प्रवासी है
सच समाज में प्रवासी है
Dr MusafiR BaithA
जिनके नौ बच्चे हुए, दसवाँ है तैयार(कुंडलिया )
जिनके नौ बच्चे हुए, दसवाँ है तैयार(कुंडलिया )
Ravi Prakash
Loading...