Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Apr 2024 · 2 min read

मतदान करो और देश गढ़ों!

राष्ट्र हेतु बन राष्ट्र हितैषी, हर एक फ़र्ज़ निभाना।
कर मतदान तू अपने मन से, राष्ट्रप्रेम दिखलाना।।
हैं अधिकार मिले जो साथी, इसे नही ठुकराना।
अपना मत देने हेतु तुम, खुद को खुद ले जाना।।

वह होता तो यह होता, यह होगा तो ऐसा होगा।
चुनने का है ये मौका, तो चुनो कौन कैसा होगा।।
एक दिवस के आलस से, पड़े पाँच वर्ष पछताना।
अपना मत देने हेतु तुम, खुद को खुद ले जाना।।

अपनी अंगुली की ताकत, बन जनता दिखला दो।
लोकतंत्र के पर्व को सब, मिलके सफल बना दो।।
झूठे बहाने दे- दे साथी, छोड़ो खुद को भरमाना।
अपना मत देने हेतु तुम, खुद को खुद ले जाना।।

एक बहाना सरदर्दी, और एक बहाना उफ्फ गर्मी।
एक बहाना छुट्टी के पल, छीने चैन क्यों बेशर्मी।।
छोड़ थकावट से अपने, दिन पैर पसार बिताना।
अपना मत देने हेतु तुम, खुद को खुद ले जाना।।

एक बहाना हुई है शादी, छोड़ उसे कैसे जाए।
एक बहाना बूढ़े हैं जो, बोलो उन्हें कैसे लाए।।
हटा बहाने सीखो प्यारे, चुनाव का पर्व मनाना।
अपना मत देने हेतु तुम, खुद को खुद ले जाना।।

एक बहाना किसे वोट दें, सब के सब है अपने।
एक बहाना क्यों देखे हम, जागते आखों सपने।।
है सारे बहाने ये जंजाली, न जालों में फंस जाना।
अपना मत देने हेतु तुम, खुद को खुद ले जाना।।

जागरूकता दिखा के हम, जागरूक कहलाएंगे।
स्वार्थ की परिपाटी से उठ, मतदाता बन जाएंगे।।
मतदान करो और देश गढ़ों, है नारा यही लगाना।
अपना मत देने हेतु तुम, खुद को खुद ले जाना।।

©® पांडेय चिदानंद “चिद्रूप”
(सर्वाधिकार सुरक्षित २०/०४/२०२४)

Language: Hindi
1 Like · 35 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
पापा , तुम बिन जीवन रीता है
पापा , तुम बिन जीवन रीता है
Dilip Kumar
है यही मुझसे शिकायत आपकी।
है यही मुझसे शिकायत आपकी।
सत्य कुमार प्रेमी
रात
रात
sushil sarna
#कैसी_कही
#कैसी_कही
*Author प्रणय प्रभात*
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
तौबा ! कैसा यह रिवाज
तौबा ! कैसा यह रिवाज
ओनिका सेतिया 'अनु '
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
पकड़ मजबूत रखना हौसलों की तुम
पकड़ मजबूत रखना हौसलों की तुम "नवल" हरदम ।
शेखर सिंह
World Blood Donar's Day
World Blood Donar's Day
Tushar Jagawat
पलटे नहीं थे हमने
पलटे नहीं थे हमने
Dr fauzia Naseem shad
संगति
संगति
Buddha Prakash
7-सूरज भी डूबता है सरे-शाम देखिए
7-सूरज भी डूबता है सरे-शाम देखिए
Ajay Kumar Vimal
गणतंत्र का जश्न
गणतंत्र का जश्न
Kanchan Khanna
"कलम की अभिलाषा"
Yogendra Chaturwedi
स्मृति प्रेम की
स्मृति प्रेम की
Dr. Kishan tandon kranti
मतलबी इंसान हैं
मतलबी इंसान हैं
विक्रम कुमार
ये जो मेरी आँखों में
ये जो मेरी आँखों में
हिमांशु Kulshrestha
आफ़ताब
आफ़ताब
Atul "Krishn"
तेरा यूं मुकर जाना
तेरा यूं मुकर जाना
AJAY AMITABH SUMAN
मुद्दतों बाद खुद की बात अपने दिल से की है
मुद्दतों बाद खुद की बात अपने दिल से की है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
*बदलाव की लहर*
*बदलाव की लहर*
sudhir kumar
पूनम की चांदनी रात हो,पिया मेरे साथ हो
पूनम की चांदनी रात हो,पिया मेरे साथ हो
Ram Krishan Rastogi
मैयत
मैयत
शायर देव मेहरानियां
अधूरी ख्वाहिशें
अधूरी ख्वाहिशें
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
हुलिये के तारीफ़ात से क्या फ़ायदा ?
हुलिये के तारीफ़ात से क्या फ़ायदा ?
ओसमणी साहू 'ओश'
मंटू और चिड़ियाँ
मंटू और चिड़ियाँ
SHAMA PARVEEN
हर तरफ खामोशी क्यों है
हर तरफ खामोशी क्यों है
VINOD CHAUHAN
मैं अपने दिल की रानी हूँ
मैं अपने दिल की रानी हूँ
Dr Archana Gupta
*चलो नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं*.....
*चलो नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं*.....
Harminder Kaur
परमात्मा
परमात्मा
ओंकार मिश्र
Loading...