Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Dec 2019 · 1 min read

मँहगाई

श्रृंगार छंद
16मात्रा/आरंभ में त्रिकल, द्विकल फिर त्रिकल अनिवार्य

नित्य मँहगाई करे कमाल।
आम जनता की उधड़े खाल।

तीन सौ के लहसुन है पार।
प्याज कहता मुझको मत तार।
मटर ,गोभी,चौलाई साग।
लगी है हर सब्जी में आग।

और भी हुआ टमाटर लाल।
नित्य मँहगाई करे कमाल।

बजट के सारे नुस्खे फेल।
तभी पकते सब्जी बिन तेल।
दाल-चावल का सुनकर दाम।
टपकते हैं माथे से घाम।

पेट भर मिले न रोटी दाल।
नित्य मँहगाई करे कमाल।

दूध,का तो मत पूछो हाल।
बाल बच्चे रहते बेहाल।
नमक सत्तू से भी है दूर।
भूख से हिम्मत चकनाचूर।

छौंक में केवल जीरा डाल।
नित्य मँहगाई करे कमाल।

जेब खाली खर्च बेशुमार।
शूल छाती पर चुभे हजार।
खर्च पर हो कैसे कंट्रोल।
दाम बढ़ते डीजल, पेट्रोल।

बढ़ा है अवसादों का जाल।
नित्य मँहगाई करे कमाल।

दूध दारू नेता घर पूर।
बना सबसे राजनीति क्रूर।
नहीं मनता कोई त्योहार।
लूटता जनता को सरकार।

तेज गति से चलता है चाल।
नित्य मँहगाई करे कमाल।

करें क्या मँहगाई की बात।
दाम सबका बढ़ता दिन रात।
बढ़ा बीमारी बना प्रकोप।
दवा के बिना लो छुरा घोंप।

रहे हैं होते दीन हलाल।
नित्य मँहगाई करे कमाल।
-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

1 Like · 2 Comments · 142 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
साँवलें रंग में सादगी समेटे,
साँवलें रंग में सादगी समेटे,
ओसमणी साहू 'ओश'
*महान आध्यात्मिक विभूति मौलाना यूसुफ इस्लाही से दो मुलाकातें*
*महान आध्यात्मिक विभूति मौलाना यूसुफ इस्लाही से दो मुलाकातें*
Ravi Prakash
People will chase you in 3 conditions
People will chase you in 3 conditions
पूर्वार्थ
मुझे अच्छी नहीं लगती
मुझे अच्छी नहीं लगती
Dr fauzia Naseem shad
परिवार
परिवार
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
*जलते हुए विचार* ( 16 of 25 )
*जलते हुए विचार* ( 16 of 25 )
Kshma Urmila
दलाल ही दलाल (हास्य कविता)
दलाल ही दलाल (हास्य कविता)
Dr. Kishan Karigar
Yuhi kisi ko bhul jana aasan nhi hota,
Yuhi kisi ko bhul jana aasan nhi hota,
Sakshi Tripathi
राह बनाएं काट पहाड़
राह बनाएं काट पहाड़
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
ठंडक
ठंडक
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
चिड़िया चली गगन आंकने
चिड़िया चली गगन आंकने
AMRESH KUMAR VERMA
हसरतें पाल लो, चाहे जितनी, कोई बंदिश थोड़े है,
हसरतें पाल लो, चाहे जितनी, कोई बंदिश थोड़े है,
Mahender Singh
2275.
2275.
Dr.Khedu Bharti
नवीन वर्ष (पञ्चचामर छन्द)
नवीन वर्ष (पञ्चचामर छन्द)
नाथ सोनांचली
पंडित मदनमोहन मालवीय
पंडित मदनमोहन मालवीय
नूरफातिमा खातून नूरी
*** तस्वीर....!!! ***
*** तस्वीर....!!! ***
VEDANTA PATEL
"वो"
Dr. Kishan tandon kranti
माँ का जग उपहार अनोखा
माँ का जग उपहार अनोखा
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
#लघुकथा
#लघुकथा
*Author प्रणय प्रभात*
शॉल (Shawl)
शॉल (Shawl)
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
Rap song (3)
Rap song (3)
Nishant prakhar
ज़िदादिली
ज़िदादिली
Shyam Sundar Subramanian
हंसगति
हंसगति
डॉ.सीमा अग्रवाल
"ब्रेजा संग पंजाब"
Dr Meenu Poonia
सुख की तलाश आंख- मिचौली का खेल है जब तुम उसे खोजते हो ,तो वह
सुख की तलाश आंख- मिचौली का खेल है जब तुम उसे खोजते हो ,तो वह
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
ek abodh balak
ek abodh balak
DR ARUN KUMAR SHASTRI
सौ सदियाँ
सौ सदियाँ
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
अगर मैं अपनी बात कहूँ
अगर मैं अपनी बात कहूँ
ruby kumari
कल्याण
कल्याण
Dr.Pratibha Prakash
Loading...