Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Nov 2021 · 1 min read

भूले से भी तुम मत आना भारत में गिरधारी

भूले से भी तुम मत आना ,
भारत में गिरधारी।
सच कहता हूँ गिरिवर नागर,
इस बार पड़ेगी भारी।
दूध -दही माखन है नकली ,
नकली दुनिया सारी ,
भूले से भी तुम मत आना ,
भारत में गिरधारी।

घर -घर में धृतराष्ट्र यहाँ –
हर चेहरे में छुपा दुर्योधन है।
राजनीति और राष्ट्रनीति में,
शकुनि का नया प्रयोजन है।
भीष्म -कर्ण और द्रोणाचार्य ,
कोर्ट -कचहरी पाओगे।
भूले से भी मत आना अब-
वर्ना तुम पछताओगे।

गोकुल की गलियां सूनी हैं
सूनी हैं मांग सुहागिन की।
तोड़ी कली ,पूर्व खिलने के ;
खुशियां सूनी हैं आँगन की।
हर चौराहे चीर -हरण तुम –
द्रुपद -सुता का पाओगे।
भूले से भी मत आना अब-
वर्ना तुम पछताओगे।

डांस बार में मिले राधिका ,
बेणु -धुन किसे सुनाओगे।
भिक्षुक के भेष में है कपटी-
कहाँ भेष सुदामा पाओगे।
अर्जुन और युधिष्ठर को ,
कहाँ ढूँढोगे और पाओगे।
भूले से भी मत आना अब-
वर्ना तुम पछताओगे।

यमुना मैली ,मैला ढोती
निर्मल कैसे उसे बनाओगे।
यमुना -तट वीरान हुवा –
कहाँ खेल खेलने जाओगे।
चारा इंसां खा जाते हैं
गउअन कहाँ चराओगे।
भूले से भी मत आना अब-
वर्ना तुम पछताओगे।

Language: Hindi
3 Likes · 1 Comment · 235 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
☀️ओज़☀️
☀️ओज़☀️
सुरेश अजगल्ले 'इन्द्र '
मासूमियत
मासूमियत
Surinder blackpen
" यादों की शमा"
Pushpraj Anant
पूर्बज्ज् का रतिजोगा
पूर्बज्ज् का रतिजोगा
Anil chobisa
*समय*
*समय*
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
आइसक्रीम के बहाने
आइसक्रीम के बहाने
Dr. Pradeep Kumar Sharma
कभी यदि मिलना हुआ फिर से
कभी यदि मिलना हुआ फिर से
Dr Manju Saini
माली अकेला क्या करे ?,
माली अकेला क्या करे ?,
ओनिका सेतिया 'अनु '
जब एक ज़िंदगी है
जब एक ज़िंदगी है
Dr fauzia Naseem shad
चाहो जिसे चाहो तो बेलौस होके चाहो
चाहो जिसे चाहो तो बेलौस होके चाहो
shabina. Naaz
"शिक्षा"
Dr. Kishan tandon kranti
ओढ़े  के  भा  पहिने  के, तनिका ना सहूर बा।
ओढ़े के भा पहिने के, तनिका ना सहूर बा।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
जिंदगी जीने का कुछ ऐसा अंदाज रक्खो !!
जिंदगी जीने का कुछ ऐसा अंदाज रक्खो !!
शेखर सिंह
हम दुनिया के सभी मच्छरों को तो नहीं मार सकते है तो क्यों न ह
हम दुनिया के सभी मच्छरों को तो नहीं मार सकते है तो क्यों न ह
Rj Anand Prajapati
■ दुनियादारी की पिच पर क्रिकेट जैसा ही तो है इश्क़। जैसी बॉल,
■ दुनियादारी की पिच पर क्रिकेट जैसा ही तो है इश्क़। जैसी बॉल,
*Author प्रणय प्रभात*
रामपुर में थियोसॉफिकल सोसायटी के पर्याय श्री हरिओम अग्रवाल जी
रामपुर में थियोसॉफिकल सोसायटी के पर्याय श्री हरिओम अग्रवाल जी
Ravi Prakash
बेटा बेटी का विचार
बेटा बेटी का विचार
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
सीखने की, ललक है, अगर आपमें,
सीखने की, ललक है, अगर आपमें,
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
तनहाई
तनहाई
Sanjay ' शून्य'
"चुभती सत्ता "
DrLakshman Jha Parimal
*भरोसा हो तो*
*भरोसा हो तो*
नेताम आर सी
दोहे-बच्चे
दोहे-बच्चे
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
शब्द ब्रह्म अर्पित करूं
शब्द ब्रह्म अर्पित करूं
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
usne kuchh is tarah tarif ki meri.....ki mujhe uski tarif pa
usne kuchh is tarah tarif ki meri.....ki mujhe uski tarif pa
Rakesh Singh
बस यूँ ही
बस यूँ ही
Neelam Sharma
वीर-स्मृति स्मारक
वीर-स्मृति स्मारक
Kanchan Khanna
पृथ्वी दिवस
पृथ्वी दिवस
Bodhisatva kastooriya
कम साधन में साधते, बड़े-बड़े जो काज।
कम साधन में साधते, बड़े-बड़े जो काज।
डॉ.सीमा अग्रवाल
नहीं अब कभी ऐसा, नहीं होगा हमसे
नहीं अब कभी ऐसा, नहीं होगा हमसे
gurudeenverma198
Sometimes…
Sometimes…
पूर्वार्थ
Loading...