Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Oct 2019 · 4 min read

भाषा अपनी गरिमा खोती जा रही है

बुजुर्गों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करना हमारी संस्कृति का हिस्सा ही नही था कभी। लेकिन इस की शुरुआत हुई हमारे देश में . थोड़ी देर के लिए ठहर कर सोचें निष्पक्ष भाव से।
किसी के लिए ये करना ज्यादा कठिन नही होगा, होना भी नही चाहिए।
धर्म को बीच से हटा दें तो हम सब भारतीय मूल के लोग हैं और हमें बचपन में ही घुट्टी की तरह पिलाई जाती है कि अपने से बड़ों का आदर सम्मान करो, गुरु जनों को सर्वोच्च स्थान दो। इसी में सब समाहित हो जाते हैं।
तो फिर अपने देश के प्रथम,द्युतिये, तृतीये या जितनी गिनती आती हो गिन लें उन का सम्मान करना कैसे नही सिखाया जाता…
लेकिन कुछ भीषण हुआ, जैसे अचानक सब कुछ बदल गया। अपने ही देश के पहले प्रधान मंत्री से लेकर मनमोहन सिंह जी तक को गालियों में तौलने कि परम्परा का शुभारम्भ हुआ।
बाबा साहेब, लेनिन मार्क्स जितने भी बुद्धिजीवी थे सब की पुश्तों को नापने का तरीका ईजाद किया गया।
आम लोग इस तरह के भाषा के आदि नही थे, कम से कम अपने शाशकों को लेकर तो कतई नही। लेकिन उन्हें भी सुनने में मजा आया इतना कि उनकी रग रग में वो भाषा अपना स्थान बृहद रूप से बनाने लगी। सब को मजा आने लगा नेहरू का औरतों के साथ का फोटो गाँधी का एक अलग रूप में परिचय कराया गया। मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजी गई, राहुल को पागल घोषित किया गया, सोनिया को कौंग्रेस की बिधवा कहा गया, माया वती को स्त्री ही नही रहने दिया गयाऔर न जाने क्या-क्या।
सभी बिपक्षी नेताओं को सरेआम शब्दों से नंगा किया गया। और ये सब करने के लिए सोशल मिडिया को एक बड़े प्लेटफार्म के रूप में इस्तेमाल किया गया।
आम लोगों के हांथो में रिमोट पकड़ाई गई जो जितनी गलियां देगा, जो जितना निचे गिरेगा और गिरायेगा उसे उतना अधिक बोनस मिलेगा।
शाह ने खुलेआम कहा, जनता हूँ मुलायम सिंह को अखिलेश यादव ने थप्पड़ नही मारा, लेकिन उससे क्या ?
मतलब आप ने सब को परमिट बांटी, इन सात- आठ सालों में देश की भाषा बदल गई, निम्न से निम्नतम हो गई।
लेकिन फिर भी सुधारने को तैयार नही। अभी भी देखने को तो यही मिलता है जो ‘साहेब’ पर छीटा कसी बर्दास्त नही कर पाते वो। बिपक्ष के बुजुर्ग नेताओं जो अब दुनियां में नही, उन पर की गई घटिया टिपण्णियों को बड़ी आसानी से हजम कर जाते हैं।
ऐसा होना तो नही चाहिए, आप को समग्रता में ये स्वीकार करना होगा की आप को गाली पसंद है या नही है। नही है तो सब के लिए नही होना चाहिए ये नही की नेहरू को दे सकते हो लेकिन मोदी को नही।
इस परम्परा को रोकना है तो उन से कहना होगा जिन्होंने इसका बीजारोपण किया की आएं और
इसके जड़ में अपने शुभ हांथों से मट्ठा डालें।
नही तो ये इस देश की संस्कृति में शामिल होने वाली है।
लोग इमरजेंसी को कई तरह से याद करते हैं। लेकिन मैं याद करती हूँ कि हम उस देश में रहते हैं जिस देश के लोग अपने देश की प्रथम महिला प्रधान से नाराज होते हैं तो उस नाराजगी को दर्शाते हैं, उन्हें बताते हैं कि हम आप से नाराज हैं, आप को प्रधान नही रहने देंगे, आप अपनी गलतियों को माने और घर बैठे। लेकिन किसी ने इतनी नीचता नही की कि उनको गालियों में तौला जाय। लेकिन वही ‘इंद्रा’ जब मांफी मांगती हैं, हाथ जोड़ कर पुरे देश से तो फिर पूरा देश उन्हें मांफ भी कर देता है, उनका खोया उनको लौटा भी देता है।
लेकिन अब कुछ अजीब है और उस अजीब में हम सब फंसे हैं।
और एक बात इतिहास का और धर्म का थोड़ा बहुत ज्ञान तो सब में होता ही है। तो सब को उस ज्ञान के गागर से एक लोटा ज्ञान निकाल कर उसे गंगाजल समझ कर फिर अपने में ही समाहित होने देना चाहिए, कि शक्तिसाली से शक्तिशाली राजा हो या भगवान का भी उनके उस कालखण्ड में सूर्यास्त हुआ ही है।
जैसे सूर्य का निकलना निश्चित है वैसे ही अस्ताचल को जाना भी।
कभी देर तो कभी सबेर। उसके बाद नए सुबह में बीते दिनों कि जो खाल उतारने की परम्परा डाली गई तो वो भी नही बचेंगे जिन्होंने इसकी नीव डाली उनकी भी उतरेगी ही। और बचाने के लिए हम आप भी नही होंगे। और वो भी नही बस कुछ ऐसे ही लोगों की भीड़ होगी जिसे बड़ी सिद्द्त से तैयार की गई है।
कोशिस सब को करनी चाहिए की दूसरे की गरिमा बनी रहे। क्यूँ कि हम मानव हैं और मानव में अपनी अलग बिकृतियाँ होती है वो कुछ बिकृति लेकर ही पैदा होता है। कोई इस से बचा नही सब आते हैं इसकी जद में नेहरू से मोदी तक, हम से आप तक।
तो मोर को नाचते किस ने देखा ? मोर नाचते वक्त भूल जाता है वो पीछे से नंगा हो चूका है।
हम इंसान आंखों के कोरों में लाज भी पालते हैं। उस लाज को जिन्दा रहना चाहिए वो जिन्दा नही रहा मतलब हम सब पशु हो गए।
बहुत होगया शायद, ज्यादा ही… मांफ करें … जय हो
…सिद्धार्थ

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 198 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
■ आज का विचार...
■ आज का विचार...
*Author प्रणय प्रभात*
मैं उसका ही आईना था जहाँ मोहब्बत वो मेरी थी,तो अंदाजा उसे कह
मैं उसका ही आईना था जहाँ मोहब्बत वो मेरी थी,तो अंदाजा उसे कह
AmanTv Editor In Chief
"मौत से क्या डरना "
Yogendra Chaturwedi
कितने दिन कितनी राते गुजर जाती है..
कितने दिन कितनी राते गुजर जाती है..
shabina. Naaz
"कुछ खास हुआ"
Lohit Tamta
अभी सत्य की खोज जारी है...
अभी सत्य की खोज जारी है...
Vishnu Prasad 'panchotiya'
--शेखर सिंह
--शेखर सिंह
शेखर सिंह
*नज़्म*
*नज़्म*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
"प्रेम और क्रोध"
Dr. Kishan tandon kranti
इंसान जिन्हें
इंसान जिन्हें
Dr fauzia Naseem shad
तेरे हम है
तेरे हम है
Dinesh Kumar Gangwar
अब तो आओ न
अब तो आओ न
Arti Bhadauria
कदम चुप चाप से आगे बढ़ते जाते है
कदम चुप चाप से आगे बढ़ते जाते है
Dr.Priya Soni Khare
बदल गयो सांवरिया
बदल गयो सांवरिया
Khaimsingh Saini
"शायरा सँग होली"-हास्य रचना
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
आशा
आशा
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
‼️परिवार संस्था पर ध्यान ज़रूरी हैं‼️
‼️परिवार संस्था पर ध्यान ज़रूरी हैं‼️
Aryan Raj
17)”माँ”
17)”माँ”
Sapna Arora
दिल जल रहा है
दिल जल रहा है
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
दीपावली
दीपावली
Deepali Kalra
प्रणय गीत --
प्रणय गीत --
Neelam Sharma
23/174.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/174.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बताओगे कैसे, जताओगे कैसे
बताओगे कैसे, जताओगे कैसे
Shweta Soni
सांझा चूल्हा4
सांझा चूल्हा4
umesh mehra
हिकारत जिल्लत
हिकारत जिल्लत
DR ARUN KUMAR SHASTRI
"ऊँची ऊँची परवाज़ - Flying High"
Sidhartha Mishra
जीने का एक अच्छा सा जज़्बा मिला मुझे
जीने का एक अच्छा सा जज़्बा मिला मुझे
अंसार एटवी
मालूम नहीं, क्यों ऐसा होने लगा है
मालूम नहीं, क्यों ऐसा होने लगा है
gurudeenverma198
कुछ चंद लोंगो ने कहा है कि
कुछ चंद लोंगो ने कहा है कि
सुनील कुमार
अभिव्यक्ति - मानवीय सम्बन्ध, सांस्कृतिक विविधता, और सामाजिक परिवर्तन का स्रोत
अभिव्यक्ति - मानवीय सम्बन्ध, सांस्कृतिक विविधता, और सामाजिक परिवर्तन का स्रोत" - भाग- 01 Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
Loading...