Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 May 2017 · 2 min read

भारत माँ की चालीसा

मित्रो हमने बहुत सी चालीसा पढ़ी है।लेकिन आज अपने भारत माँ के लिए मेरा एक प्रयास।।
??भारत माँ की चालीसा??

जय जय जय हे भारत माता।
तुम त्रिभुवन की भाग्य विधाता।।1।।

वेद, पुराण,तुमहि नित ध्यावै।
धरती,अम्बर ध्यान लगावै।।2।।

शस्य श्यामलां धरा तुम्हारी।
इस जहान में सबसे प्यारी।।3।।

छः ऋतुयें भारत में आये।
शरद शिशिर हेमंत सुहाये।।4।।

ग्रीष्म,वसंत व वर्षा राजे।
चहुँदिसिभारत महिमा साजे।।5।।

निशदिन सागर पाँव पखारे।
भागीरथी सृष्टि को तारे।।6।।

हिन्द अरब नित शीश झुकावे।
भारत माता के गुण गावे।।7।।

गंगा,सरयू,सिंधु निवासा।
ब्रह्मपुत्र नर्मदा के वासा।।8।।

कावेरी,यमुना नित बहती।
जय जय जय भारत माँ कहती।।9।।

रावी, झेलम पतित पावनी।
यती सती के मनहि भावनी।।10।।

सिर पर मुकुट हिमालय साजे।
विंध्याचल पश्चिम में राजे।।11।।

अरावली की कीर्ति बखानी।
नीलगिरि पावन सम्मानी।।12।।

इसी कंदरा ऋषि मुनि रहते।
मानसरोवर इनसे बहते।।13।।

अद्भुत रक्षक बना हिमालय।
शिव शम्भू का यह है आलय।।14।।

अति विशाल भारत की गाथा।
सदा झुकाओ इसको माथा।।15।।

इनसे जड़ी बूटियां मिलती।
अद्भुत उपवन इन पर खिलती।।16।।

यही बसी रहती माँ अम्बे।
वैष्णो,काली या जगदम्बे।।17।।

यह गीता का गान सुनाया।
रामचरित मानस यह गाया।।18।।

वेद, पुराण की अद्भुत माया ।
जन जन को यह देश सुनाया।।19।।

सदा भागवत ज्ञान सुनाता।
बुद्धि विवेक इसी से आता।।20।।

कृष्ण ने पावन गीता बाँची
रामचरित है जग में साँची।।21।।

कालिदास तुलसी सम ज्ञानी।
धन्वंतरि अश्वनि विज्ञानी।।22।।

वेदव्यास जी मान बढ़ावै।
सब मिल भारत गान सुनावै।।23।।

नीति निपुण हर शास्त्र के ज्ञाता।
भारत महिमा जग विख्याता।।24।।

काशी मथुरा यही निवासा।
अति पावन प्रयाग करि वासा।।25।।

अमरनाथ की महिमा भारी।
अवध भूमि जन हित उपकारी।।26।।

राम,कृष्ण इस भूमि पधारे।
शिव अवधरदानी तन धारे।।27।।

पवन पुत्र है सदा सहायक।
श्री गणेश पूजन के लायक।।28।।

जहाँ लक्ष्मण भरत से भ्राता।
भ्रात प्रेम में राज न भाता।।29।।

शीतल चन्दन यही निवासा।
पीपल बरगद पूजा जाता।।30।।

प्रथम सूर्य जिस देश में आये।
शीतल चंद्र शीश नित ध्याये।।31।।

मनु ने मानव यही बनाये।
भागीरथ हैं गंगा लाये।।32।।

ज्योतिष शास्त्र जहाँजग सीखा।
प्रथम शून्य तुम में ही दीखा।।33।।

विश्वगुरु बन ज्ञान सिखाया।
धर्म ज्ञान तुम से ही आया।।34।।

भारत माँ जग दास तुम्हारा।
तुमने ही जग को उद्धारा।।35।।

माँ की महिमा कब तक गाऊँ
पुत्र हूँ मैं क्या मान बताऊँ।।36।।

जान दिया है मान दिया है।
माँ तुमने सम्मान दिया है।।37।।

सदा मात कृपा बरसाओ।
राम कृष्ण फिर से उपजाओ।।38।।

जो यह पढ़े भारत चालीसा।
देश भक्ति की बढे लालसा।।39।।

मदन कहत है नत कर माथा।
सब मिल गाओ भारत गाथा।।40।।

??????????????
कृतिकार
सनी गुप्ता मदन
9721059895
अम्बेडकरनगर यूपी
(सर्वाधिकार सुरक्षित)

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 1641 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"आखिर में"
Dr. Kishan tandon kranti
शायर तो नहीं
शायर तो नहीं
Bodhisatva kastooriya
(13) हाँ, नींद हमें भी आती है !
(13) हाँ, नींद हमें भी आती है !
Kishore Nigam
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Dr Archana Gupta
बातों - बातों में छिड़ी,
बातों - बातों में छिड़ी,
sushil sarna
मन-मंदिर में यादों के नित, दीप जलाया करता हूँ ।
मन-मंदिर में यादों के नित, दीप जलाया करता हूँ ।
Ashok deep
शादी होते पापड़ ई बेलल जाला
शादी होते पापड़ ई बेलल जाला
आकाश महेशपुरी
कैसी
कैसी
manjula chauhan
तुम्हें प्यार करते हैं
तुम्हें प्यार करते हैं
Mukesh Kumar Sonkar
मनमीत
मनमीत
लक्ष्मी सिंह
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
यूं तो मेरे जीवन में हंसी रंग बहुत हैं
यूं तो मेरे जीवन में हंसी रंग बहुत हैं
हरवंश हृदय
तुम मेरे बाद भी
तुम मेरे बाद भी
Dr fauzia Naseem shad
2292.पूर्णिका
2292.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
“मेरी कविता का सफरनामा ”
“मेरी कविता का सफरनामा ”
DrLakshman Jha Parimal
HAPPY CHILDREN'S DAY!!
HAPPY CHILDREN'S DAY!!
Srishty Bansal
पर्यावरण
पर्यावरण
Madhavi Srivastava
काव्य की आत्मा और औचित्य +रमेशराज
काव्य की आत्मा और औचित्य +रमेशराज
कवि रमेशराज
नफरतों के शहर में प्रीत लुटाते रहना।
नफरतों के शहर में प्रीत लुटाते रहना।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
#दो_टूक
#दो_टूक
*Author प्रणय प्रभात*
आज जिंदगी को प्रपोज़ किया और कहा -
आज जिंदगी को प्रपोज़ किया और कहा -
सिद्धार्थ गोरखपुरी
मैं और मेरा यार
मैं और मेरा यार
Radha jha
इनको साधे सब सधें, न्यारे इनके  ठाट।
इनको साधे सब सधें, न्यारे इनके ठाट।
दुष्यन्त 'बाबा'
पास ही हूं मैं तुम्हारे कीजिए अनुभव।
पास ही हूं मैं तुम्हारे कीजिए अनुभव।
surenderpal vaidya
तस्वीरों में मुस्कुराता वो वक़्त, सजा यादों की दे जाता है।
तस्वीरों में मुस्कुराता वो वक़्त, सजा यादों की दे जाता है।
Manisha Manjari
इतनें रंगो के लोग हो गये के
इतनें रंगो के लोग हो गये के
Sonu sugandh
जिस्मों के चाह रखने वाले मुर्शद ,
जिस्मों के चाह रखने वाले मुर्शद ,
शेखर सिंह
आप को मरने से सिर्फ आप बचा सकते हैं
आप को मरने से सिर्फ आप बचा सकते हैं
पूर्वार्थ
जिंदगी उधार की, रास्ते पर आ गई है
जिंदगी उधार की, रास्ते पर आ गई है
Smriti Singh
....नया मोड़
....नया मोड़
Naushaba Suriya
Loading...