Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Apr 2017 · 3 min read

भाईचारे का प्रतीक पर्व: लोहड़ी

‘लोहड़ी’, ‘तिल’ तथा ‘रोड़ी’ शब्दों के मेल से बना है, जो शुरू में ‘तिलोड़ी’ के रूप में प्रचलन में आया और आगे चलकर यह ‘लोहड़ी’ के नाम से रूढ़ हो गया। ‘लोहड़ी’ पंजाबियों का प्रमुख त्योहार है जो पौष माह की विदाई और माघ मास के स्वागत में खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंजाब या उससे अलग अनेक क्षेत्रों में इसे ‘लोही’, ‘लोई’, ‘लोढ़ी’ आदि नामों से भी पुकारा जाता है। लोहड़ी आपसी भाईचारे प्रेम-सद्भाव का प्रतीक है। पौष माह की अन्तिम रात को ढ़ोल की थाप और भंगड़ा नत्य के साथ परिवारों एवं आस-पड़ोस के लोगों सहित सामूहिक रूप से मनाये जाने वाले इस त्योहार के सम्बन्ध में एक प्रमुख कथा यह है कि मुगलों के समय में दुल्हा भट्टी नामक एक बहादुर योद्धा था। इस योद्धा ने मुगलों के अत्याचारों का खुलकर विरोध किया। उस समय एक ब्राह्मण जो अत्यंत दरिद्र था। उसकी दो पुत्रियाँ अत्यंत सुन्दर और गुणवान थीं। मुगल बादशाह ब्राह्मण की इन दोनों पुत्रियों ‘सुन्दरी’ और ‘मुन्दरी’ से जबरन शादी करना चाहता था। उन दोनों की सगाई कहीं और हो गयी थी। मुगल बादषाह की दाब-धौंस से तंग आकर एक दिन ब्राह्मण ने अपने मन की व्यथा दुल्हा भट्टी को सुनायी। दुल्हा भट्टी ब्राह्मण की दोनों पुत्रियों को जंगल में ले गया और वहीं उसने लड़कियों के मंगेतरों को बुला लिया और आग जलाकर अग्नि के सम्मुख उनके सात फेरे डलवा दिये। यही नहीं उसने स्वयं उनके कन्यादान की रस्म भी निभायी। उस समय दोनों दूल्हों ने शगुन के रूप में दुल्हा भट्टी को शक्कर भेंट की। लोहड़ी के उत्सव के समय गाये जाने वाला यह गीत घटना की स्पष्ट गवाही देता है- ‘‘सुन्दरिये भट्टी वाला हो/दूल्हे धी ब्याही हो/सेर शक्कर पायी हो।’’
अत्याचार के विरूद्ध जिस प्रकार वीर योद्धा दूल्हा भट्टी ने अपनी आवाज बुलंद की थी और मानवता की रक्षार्थ समय-समय पर अपने प्राण संकट में डाले थे, पंजाबी लोग आज भी उसे लोहड़ी के समय याद करते हैं। दसअसल लोहड़ी अत्याचार पर करुणा की विजय का त्योहार है। गेंहूँ और सरसों की फसल से भी इसका सम्बन्ध है। इन्ही दिनों खेतों की फसलें अपने पूरे यौवन पर होती हैं। लोहड़ी के दिन गाँव या शहर के स्त्री-पुरुषों के टोल के टोल ‘लोहड़ी’ के लकड़ी के गट्ठर और गोबर के उपले के ढेर का कलावे से पूजन कर उसमें अग्नि प्रज्वलित कर फेरे लेते हैं और आग में तिल डालते हैं। तिल डालने के पीछे मान्यता यह है कि जितने तिल आग की भेंट किये जायेंगे, उतने ही पाप नष्ट होते जायेंगे। आग में तिल डालते हुए लोग कहते हैं – ‘‘ईसर आए, दलिदर जाए।’’
आजकल लोहड़ी का स्वरूप काफी कुछ बदल गया है। इसका सम्बन्ध बेटे के जन्म अथवा बेटी की शादी से भी जुड़ गया है। लोहड़ी के उत्सव के समय बेटे वाले आमंत्रित लोगों को रेबडियाँ, चिड़वे, गजक, फल, मक्का के फूले, मूँगफली आदि प्रसाद स्वरूप भेंट करते हैं। बेटी वाले, बेटी की ससुराल में कपड़े, मिष्ठान और गजक-रेबड़ी आदि भेजते हैं। कई जगह लोहड़ी की रात गन्ने के रस की खीर बनाकर भी प्रसाद के रूप में देते हैं। कुछ स्थानों पर स्टील या पीतल के बर्तनों को गजक आदि से भरकर दिया जाता है।
युग के बदले रूप के अनुसार कुछ परिवारों में लोहड़ी का उत्सव लड़की के जन्म पर भी मनाया जाने लगा है। देखा जाये तो लोहड़ी गरीब, असहाय की सहायता और मन को पवित्र रखने का एक पवित्र प्रतीक पर्व है।
——————————————————————–
रमेशराज,सम्पर्क- 15/109 ईसानगर, अलीगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
318 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
💐मैं हूँ तुम्हारी मन्नतों में💐
💐मैं हूँ तुम्हारी मन्नतों में💐
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*यादें कब दिल से गईं, जग से जाते लोग (कुंडलिया)*
*यादें कब दिल से गईं, जग से जाते लोग (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
किताबें
किताबें
Dr. Pradeep Kumar Sharma
फांसी का फंदा भी कम ना था,
फांसी का फंदा भी कम ना था,
Rahul Singh
हद
हद
Ajay Mishra
13) “धूम्रपान-तम्बाकू निषेध”
13) “धूम्रपान-तम्बाकू निषेध”
Sapna Arora
■ क़तआ (मुक्तक)
■ क़तआ (मुक्तक)
*Author प्रणय प्रभात*
शिशिर ऋतु-३
शिशिर ऋतु-३
Vishnu Prasad 'panchotiya'
दबी जुबान में क्यों बोलते हो?
दबी जुबान में क्यों बोलते हो?
Manoj Mahato
💐प्रेम कौतुक-499💐
💐प्रेम कौतुक-499💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
तुझसें में क्या उम्मीद करू कोई ,ऐ खुदा
तुझसें में क्या उम्मीद करू कोई ,ऐ खुदा
Sonu sugandh
हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
Mahender Singh
"दण्डकारण्य"
Dr. Kishan tandon kranti
मातु काल रात्रि
मातु काल रात्रि
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
💐श्री राम भजन💐
💐श्री राम भजन💐
Khaimsingh Saini
सिखों का बैसाखी पर्व
सिखों का बैसाखी पर्व
कवि रमेशराज
रामदीन की शादी
रामदीन की शादी
Satish Srijan
आदतों में तेरी ढलते-ढलते, बिछड़न शोहबत से खुद की हो गयी।
आदतों में तेरी ढलते-ढलते, बिछड़न शोहबत से खुद की हो गयी।
Manisha Manjari
Sometimes
Sometimes
Vandana maurya
कल की फिक्र में
कल की फिक्र में
shabina. Naaz
बुढापे की लाठी
बुढापे की लाठी
Suryakant Dwivedi
एक बाप ने शादी में अपनी बेटी दे दी
एक बाप ने शादी में अपनी बेटी दे दी
शेखर सिंह
खत पढ़कर तू अपने वतन का
खत पढ़कर तू अपने वतन का
gurudeenverma198
प्यार करने के लिए हो एक छोटी जिंदगी।
प्यार करने के लिए हो एक छोटी जिंदगी।
सत्य कुमार प्रेमी
प्रेम
प्रेम
Shyam Sundar Subramanian
आओ ऐसा एक भारत बनाएं
आओ ऐसा एक भारत बनाएं
नेताम आर सी
3080.*पूर्णिका*
3080.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
संतोष करना ही आत्मा
संतोष करना ही आत्मा
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
चाय की घूंट और तुम्हारी गली
चाय की घूंट और तुम्हारी गली
Aman Kumar Holy
मन मुकुर
मन मुकुर
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
Loading...