Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 May 2024 · 2 min read

बहुरंगी नारियाँ

🌹बहुरंगी नारियाँ 🌹

जिंदगी की जिंदगी हैं नारियांँ। जिंदगी में रंग भरतीं नारियांँ ।
नारियांँ ही शक्ति की प्रतिरूप है।
नारियांँ हैं पुष्प सुरभित क्यारियांँ।

श्रृंगार रस
(संयोग श्रृंगार)

महावर ,मेहंदी झुमके कंगन,
चूनर में लिपटी ललित लली।
सारे भूतल का आकर्षण,
किसलय में लिपटी कुसुम कली।

नारियांँ ही सृजन का आधार हैं,
नारियांँ ही शक्ति का अवतार हैं।

वियोग श्रृंगार

कामना के ताप से तन जल रहा,
प्रिय विरह में मान हर पल गल रहा।
नत नयन से अश्रु, झरते हैं यहां।
याद प्रिय की हर घड़ी करते यहां।

नारियां तो मूर्तिमय बस प्यार हैं।
नारियांँ ही शक्ति का अवतार हैं।

वीर रस

मातृभू के मान हित मनु लड़ गई।
पद्मिनी जलती चिता पर चढ़ गई।
शहीदों के शव उठाती नारियांँ।
वायुयानों को उड़ाती नारियांँ।

नारियांँ ही वीरता की धार हैं।
नारियांँ ही शक्ति का अवतार हैं।

करुण रस

प्रेम, करुणा की, प्रवाहित निर्झरी।
हृदय में नवनीत लेकर वे पलीं।
आर्त को, आरत न पातीं देख वे,
प्रेम, सेवा, प्रार्थना की टेक वे।

नारियाँ, करुणा, दया का सार हैं, नारियाँ ही शक्ति का अवतार हैं।

हास्य रस

गोद बैठे पुत्र को बहला रही,
कल्पना के अश्व वह दौड़ा रही।
गुदगुदाती उसे, हंँसता लाल है,
पुत्र हंँसता देख मातु निहाल है।

हास्य एवं लास्य से संसार है,
नारियांँ ही शक्ति का अवतार हैं।

अद्भुत

मुस्कुरातीं हृदय में दुख को छुपा।
दुख जो देते , उन्हें देतीं दवा।
छोड़ती निज गेह को, उनके लिए।
जो रहे, अब तक अपरिचित सर्वदा।

रच रहीं जो, अनोखा संसार हैं,
नारियाँ ही शक्ति का अवतार हैं।

रौद्र रस

सिर्फ गौरी ही नहीं हैं चंडिका,
पुष्प कर में है, खड़ग, त्रिशूल भी।
नारियों का क्रोध, कर दे भस्म सब।
नारियों का रूप कोमल रौद्र भी।

नारियों से कांँपता संसार है,
नारियाँ ही शक्ति का अवतार है।

वीभत्स रस

मंद स्मित, पुष्प सा आनन जहांँ,
भाव कलुषित जब छुपे रहते वहाँ।
ईर्ष्या, छल, द्वेष, विष की बेल से,
सघन कुत्सित भावना बहती वहांँ।

स्वार्थ, ईर्ष्या, दहकता अंगार हैं।
नारियाँ ही शक्ति का अवतार है।

शांत रस

बनाती घर को सदा सुखधाम है।
धरा, ममता, शांति इसके नाम हैं।
दग्ध, पीड़ित हृदय को शीतल करे,
शांति से घर को सजाना काम है।

शुष्क मरुथल में बही रसधार हैं।
नारियांँ ही शक्ति का अवतार हैं।

वात्सल्य

गोद में शिशु को उठाए झूम के,
है न्योछावर मातु माथा चूम के।
बांँह में झूला झुलाती है सदा।
पुण्य अपने वारती है सर्वदा।

नारियांँ इस सृष्टि का आधार हैं।
नारियाँ ही शक्ति का अवतार हैं।

इंदु पाराशर

65 Views
Books from indu parashar
View all

You may also like these posts

- मोहब्बत का सफर बड़ा ही सुहाना -
- मोहब्बत का सफर बड़ा ही सुहाना -
bharat gehlot
बताइए
बताइए
Dr. Kishan tandon kranti
जीवन समर है
जीवन समर है
आशा शैली
4707.*पूर्णिका*
4707.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
हर वर्ष जला रहे हम रावण
हर वर्ष जला रहे हम रावण
Dr Manju Saini
अमृतकलश
अमृतकलश
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
हम इतने भी मशहूर नहीं अपने ही शहर में,
हम इतने भी मशहूर नहीं अपने ही शहर में,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मौलिक विचार
मौलिक विचार
डॉ.एल. सी. जैदिया 'जैदि'
NeelPadam
NeelPadam
दीपक नील पदम् { Deepak Kumar Srivastava "Neel Padam" }
■ कामयाबी का नुस्खा...
■ कामयाबी का नुस्खा...
*प्रणय*
*कुछ गुणा है कुछ घटाना, और थोड़ा जोड़ है (हिंदी गजल/ग
*कुछ गुणा है कुछ घटाना, और थोड़ा जोड़ है (हिंदी गजल/ग
Ravi Prakash
मैं हूँ के मैं अब खुद अपने ही दस्तरस में नहीं हूँ
मैं हूँ के मैं अब खुद अपने ही दस्तरस में नहीं हूँ
'अशांत' शेखर
पीयूष गोयल में हाथ से लिखी दर्पण छवि में १७ पुस्तकें.
पीयूष गोयल में हाथ से लिखी दर्पण छवि में १७ पुस्तकें.
Piyush Goel
अम्बेडकर विचार
अम्बेडकर विचार
डिजेन्द्र कुर्रे
कस्तूरी पहचानो मृग
कस्तूरी पहचानो मृग
Shweta Soni
मैं बहुत जीता हूँ, …….
मैं बहुत जीता हूँ, …….
sushil sarna
Neeraj Chopra missed the first 🥇 diamond league title by 0.0
Neeraj Chopra missed the first 🥇 diamond league title by 0.0
पूर्वार्थ
बह्र ## 2122 2122 2122 212 फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन काफिया ## आते रदीफ़ ## रहे
बह्र ## 2122 2122 2122 212 फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन काफिया ## आते रदीफ़ ## रहे
Neelam Sharma
दिल में बहुत रखते हो जी
दिल में बहुत रखते हो जी
Suryakant Dwivedi
, आंखों आंखों में
, आंखों आंखों में
Surinder blackpen
शहर और सहर
शहर और सहर
Ghanshyam Poddar
ये ज़िन्दगी है आपकी
ये ज़िन्दगी है आपकी
Dr fauzia Naseem shad
बकरा जे कटवइबऽ तू
बकरा जे कटवइबऽ तू
आकाश महेशपुरी
गज़ल
गज़ल
डॉ राजेंद्र सिंह स्वच्छंद
" अधरों पर मधु बोल "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
ख्वाब उसी के पूरे होते
ख्वाब उसी के पूरे होते
लक्ष्मी सिंह
सच कहना बचा रह जाता है
सच कहना बचा रह जाता है
Arun Prasad
दौर - ए - कश्मकश
दौर - ए - कश्मकश
Shyam Sundar Subramanian
श्रेष्ठ स्मरण भाव
श्रेष्ठ स्मरण भाव
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
********* कुछ पता नहीं *******
********* कुछ पता नहीं *******
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Loading...