Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 May 2017 · 2 min read

बस क़लम वही रच जाती है…

रस-छंद-अलंकारों की भाषा मुझको समझ नही आती है…
जो होता है घटित सामने बस क़लम वही रच जाती है…
माँ की ममता को देख क़लम ममत्वमयी बन जाती है…
और पिता का विस्तार देख कर्तव्य पितृ यह रच जाती है…
बहन का स्नेह कभी यह रेशम की डोरी सा रच जाती है…
भाई का निश्छल प्रेम कभी यह राम-भरत सा रच जाती है…

जब देखता व्याकुल मन तो विकल क़लम यह बन जाती है…
जब देखता भूखा कोई तो यथास्थिति यह कह जाती है…
अनाथालय-वृद्धाश्रम अलग देख टिस मन की कह जाती है…
बड़े लोगो की देख नीचता शर्म मानवता रच जाती है…
छोटे तबकों का देख बड़प्पन गर्व से फूली जाती है…
भेदभाव की राजनीति पर कुठाराघात तभी कर जाती है…

आरक्षण की बेड़ियो पर भारती का क्रंदन गाती है…
नोटो से वोटों की खरीदी दुर्भाग्य भारत कह जाती है…
सत्ता में डूबी सरकार जगाने ओज़ यही रच जाती है…
हर साल चुनाव पर बर्बादी समय यथा लिख जाती है…
क्यो न होता इकसाथ चुनाव प्रश्न ज्वलन्त यह कर जाती है…
भारत को स्वर्णिम बनाने आक्रोशित स्वयं यह हो जाती है…

काश्मीर की पत्थरबाजी घाव क़लम यह कह जाती है…
सैनिक के गाल तमाचा क्रोधित अंदर तक हो जाती है…
नापाक पड़ोसी की मानवता शर्मसार यही लिख जाती है…
वीरों के शव से छेड़छाड़ क्रूरता उसकी बतला जाती है…
नन्हे हाथों में थमा पत्थर अलगावी रोटी जब सेकीं जाती है…
अपने ही घर में भेड़ियों की जाति इंगित कर जाती है…

हाँ नक्सल हमलों की बर्बरता खूं से यह रच जाती है…
हद मानवता की पार उन्होंने शब्द-शब्द यह रच जाती है…
उन वहशी पिशाचो की निर्ममता अक्षर-अक्षर रच जाती है…
पर वीरों ने खाई सीने पर गोली गर्वित उनको बतला जाती है…
अंतिम साँस तक चली लड़ाई सजीव घटना रच जाती है…
पाण्डव पुत्रो पर यह कौरव प्रहार षड्यंत्र सा कह जाती है…

काश्मीर और नक्सल पर जब मौन सरकार को पाती है…
घटना के घण्टों बाद बस कड़ी निंदा जब की जाती है…
तब सेना के स्वाभिमान को कटाक्ष सरकार पर कर जाती है…
सत्ता के मोह को त्याग राष्ट्र का धर्म उन्हें बतला जाती है…
स्वर्णिम भारत की तस्वीर उनके समक्ष फिर ले आती है…
सवा अरब आबादी का अभिमान उन्हें समझाती है…

क़लम मौन कब रहती है जीवटता अपनी रच जाती है…
राष्ट्रहित में अक्सर यह सत्ता से भी टकरा जाती है…
जब-जब मुंदती आँखे सरकारें सचेत उन्हें कर जाती है…
सेना की हर मुश्किल में साथ खड़ी यह हो जाती है…
माँ भारती का यशगान नित शब्दो से यह कर जाती है…
विश्वगुरु होगा फिर भारत संचार हृदय हर कर जाती है…

✍अरविन्द दाँगी “विकल”
०९१६५९१३७७३

Language: Hindi
1 Like · 2 Comments · 574 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
खुशी ( Happiness)
खुशी ( Happiness)
Ashu Sharma
ग़म
ग़म
Harminder Kaur
Shabdo ko adhro par rakh ke dekh
Shabdo ko adhro par rakh ke dekh
Sakshi Tripathi
फिर से
फिर से
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
🧟☠️अमावस की रात☠️🧟
🧟☠️अमावस की रात☠️🧟
SPK Sachin Lodhi
🙅पूर्वानुमान🙅
🙅पूर्वानुमान🙅
*Author प्रणय प्रभात*
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
2570.पूर्णिका
2570.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
उल्लाला छंद विधान (चन्द्रमणि छन्द) सउदाहरण
उल्लाला छंद विधान (चन्द्रमणि छन्द) सउदाहरण
Subhash Singhai
इत्तिहाद
इत्तिहाद
Shyam Sundar Subramanian
Hasta hai Chehra, Dil Rota bahut h
Hasta hai Chehra, Dil Rota bahut h
Kumar lalit
पता पुष्प का दे रहे,
पता पुष्प का दे रहे,
sushil sarna
*झाड़ू (बाल कविता)*
*झाड़ू (बाल कविता)*
Ravi Prakash
कविता
कविता
Shweta Soni
नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी को
नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी को
Shashi kala vyas
बेजुबान तस्वीर
बेजुबान तस्वीर
Neelam Sharma
मन सीत मीत दिलवाली
मन सीत मीत दिलवाली
Seema gupta,Alwar
*शुभ रात्रि हो सबकी*
*शुभ रात्रि हो सबकी*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
गुत्थियों का हल आसान नही .....
गुत्थियों का हल आसान नही .....
Rohit yadav
......मंजिल का रास्ता....
......मंजिल का रास्ता....
Naushaba Suriya
“जब से विराजे श्रीराम,
“जब से विराजे श्रीराम,
Dr. Vaishali Verma
भगतसिंह: एक जीनियस
भगतसिंह: एक जीनियस
Shekhar Chandra Mitra
कुछ रिश्तो में हम केवल ..जरूरत होते हैं जरूरी नहीं..! अपनी अ
कुछ रिश्तो में हम केवल ..जरूरत होते हैं जरूरी नहीं..! अपनी अ
पूर्वार्थ
!! युवा !!
!! युवा !!
Akash Yadav
हमारा चंद्रयान थ्री
हमारा चंद्रयान थ्री
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
*🌹जिसने दी है जिंदगी उसका*
*🌹जिसने दी है जिंदगी उसका*
Manoj Kushwaha PS
एक इश्क में डूबी हुई लड़की कभी भी अपने आशिक दीवाने लड़के को
एक इश्क में डूबी हुई लड़की कभी भी अपने आशिक दीवाने लड़के को
Rj Anand Prajapati
सुनें   सभी   सनातनी
सुनें सभी सनातनी
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
प्रश्न
प्रश्न
Dr MusafiR BaithA
हाँ, क्या नहीं किया इसके लिए मैंने
हाँ, क्या नहीं किया इसके लिए मैंने
gurudeenverma198
Loading...