Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Mar 2022 · 3 min read

प्रथम मिथिलानी लोकगायिका और बिहार के लोकगीतों की स्वर-कोकिला: पद्मश्री विंध्यवासिनी देवी

विंध्यवासिनी देवी को ‘’बिहार कोकिला’’ भी कहा जाता है जिन्होंने न केवल बिहार के लोकगीतों को अपनी आवाज दी बल्कि उनका संकलन भी किया। विंध्यवासिनी देवी का जन्म 5 मार्च 1920 को मुजफ्फरपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम जगत बहादुर था। जन्म के समय ही उनकी माताजी का देहांत हो गया था।

विंध्यवासिनी का लालन-पालन और उनकी शीक्षा-दीक्षा उनकी नानी के घर हुआ। उनके नाना भजन गाता थे। विंध्यवासिनी भी उनके साथ बैठकर भजन गातीं। यहीं से उनका मन संगीत में रम गया और 7 वर्ष की उम्र तक आते-आते वह लोकगीतों के गायन में सिद्ध हो चुकी थीं। नाना के प्रोत्साहन से गुरु क्षितीश चंद्र वर्मा से सानिध्य में उनकी संगीत में विधिवत शिक्षा आरंभ हुई।

मात्र 11 वर्ष की आयु में सहदेश्वर चंद्र वर्मा से विंध्यवासिनी का विवाह हुआ। श्री वर्मा पारसी थियेटर में संगीत निर्देशक थे। इसलिए ससुराल में भी उन्हें संगीत का वातावरण मिला। 1945 में विंध्यवासिनी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ।लेकिन उस समय मिथिलानी को सार्वजनिक कार्यक्रम में गीत गायन करना बहुत बड़ी बात थी,अलोचना होने लगी देखिये उनकी बेटी नटुआ बजा कार्य करै छै, लेकिन यह जल्द प्रंशसा में बदल गई, और उसके बाद
पटना आने के बाद उन्होंने हिन्दी विद्या पीठ, प्रयाग से विशारद और देवघर से साहित्य भूषण की उपाधि प्राप्त की और फिर पटना के आर्य कन्या विद्यालय में संगीत शिक्षिका की रूप में नौकरी शुरू की। 1949 में लड़कियों की संगीत शिक्षा के लिए उन्होंने विंध्य कला मंदिर की स्थापना की। इस संस्थान को वह अपना मानस पुत्री कहती थीं।

1948 में विंध्यवासिनी देवी द्वारा निर्मित संगीत रूपक ‘मानव’ को जबर्दस्त ख्याति मिली। बिहार सरकार की अनुशंसा पर उसे अनेक बार मंचित किया गया। उनके इसी संगीत रूपक की वजह से आकाशवाणी के तत्कालीन महानिदेशक जगदीश चंद माथुर का ध्यान विंध्यवासिनी देवी की ओर आकृष्ट हुआ और उन्होंने औपचारिकताओं की सीमा तोड़कर बिहार की इस कला प्रतिभा को आकाशवाणी के पटना केंद्र में लोकसंगीत संयोजिका के पद पर नियुक्त किया। 1979 तक वे इसी पद पर कार्यरत रहीं।

मगही, मैथिली और भोजपुरी संगीत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1974 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी कला सेवाओं और उपलब्धियों को देखते हुए संगीत नाटक अकादमी, दिल्ली ने अपनी सदस्यता सौंपी। गणतंत्र दिवस के उत्सवों में भी उन्होंने कई बार सांस्कृतिक दल का प्रतिनिधित्व किया।

विंध्यवासिनी देवी फिल्में में भी सफल रहीं। फिल्मों में उन्होंने अपनी शुरुआत मगही फिल्म ‘भैया’ से की, जिसमें संगीत निर्देशन चित्रगुप्त का था और गीत के बोल विंध्यवासिनी देवी के थे। उन्होंने मैथिली फिल्म कन्यादान के लिए संगीत निर्देशन और गीत लेखन का भी कार्य किया।इसके अलावा यहाँ के लोकगीत पर आधारित संगीत-नृत्य रुप के रचना आ प्रसारण किया, उसमें में कुछ प्रमुख है -वर्षा मंगल, ‘सामा-चकेवा’, ‘जट-जटिन’, ‘सुहावन सावन’, विवाह मंडप’, ‘नन्द पर बाजे बधैया’, ‘जनमे राम रमैया, ‘रामलीला, ‘राधा ऊधो संवाद’, ‘जमुना तीरे बाजे बेंसुरिया’, ‘रासलीला, ‘आयल बसंत बहार, चांदनी चितवा चुरावे’, ‘कान्हा संग खेलब होरी”, ‘संदेशा’, ‘सावन उमड़े बदरिया ‘चौहट’, झिझिया’, ‘डोमकच, ‘बड़ो बराइन’, ‘पंवडिया’, ‘वर्धमान महावीर’, भगवान बुद्ध’, ‘वैशाली महिमा ‘बटगमिनी’, ‘बेटी की विदाई, ‘सावन आया’, ‘संयुक्त स्वयंवर तथा ‘जय माँ दुर्गे’ आदि। इस सब संगीत नृत्य रुपकन में बिहार के पारपारिक और देवीजी के स्वरचित लोकगोत के भरमार हैं , जो लगभग 5000 ऊपर है लोग इनके गीत दिवाने हुआ करते थे जब पटना और लखनऊ से मैथिली सप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम
आती थी बैसकी ,गीतनाद, लोकगीत आदि और एक सुमधुर आवाज आती थी ,हम मिथिलाक बेटी किछ गीत नाद सुनू लोक रेडियो चिपक जाते थे

फणीश्वरनाथ रेणू के उपन्यास ‘मैला आंचल’ पर बनने वाली फिल्म ‘डागडर बाबू’ के लिए आर.डी. बर्मन के निर्देशन में दो गीत लिखे थे,

Language: Hindi
979 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
प्रेरणा
प्रेरणा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
एक कुआ पुराना सा.. जिसको बने बीत गया जमाना सा..
एक कुआ पुराना सा.. जिसको बने बीत गया जमाना सा..
Shubham Pandey (S P)
💐प्रेम कौतुक-281💐
💐प्रेम कौतुक-281💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"पतवार बन"
Dr. Kishan tandon kranti
बचपन और पचपन
बचपन और पचपन
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
*घने मेघों से दिन को रात, करने आ गया सावन (मुक्तक)*
*घने मेघों से दिन को रात, करने आ गया सावन (मुक्तक)*
Ravi Prakash
अंधविश्वास का पोषण
अंधविश्वास का पोषण
Mahender Singh
हिन्दी के साधक के लिए किया अदभुत पटल प्रदान
हिन्दी के साधक के लिए किया अदभुत पटल प्रदान
Dr.Pratibha Prakash
राम दर्शन
राम दर्शन
Shyam Sundar Subramanian
बुढ़ापा
बुढ़ापा
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
खिलेंगे फूल राहों में
खिलेंगे फूल राहों में
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
अगर आप हमारी मोहब्बत की कीमत लगाने जाएंगे,
अगर आप हमारी मोहब्बत की कीमत लगाने जाएंगे,
Kanchan Alok Malu
हर रात की
हर रात की "स्याही"  एक सराय है
Atul "Krishn"
प्रभु जी हम पर कृपा करो
प्रभु जी हम पर कृपा करो
Vishnu Prasad 'panchotiya'
#शुभ_दिवस
#शुभ_दिवस
*Author प्रणय प्रभात*
मक़रूज़ हूँ मैं
मक़रूज़ हूँ मैं
Satish Srijan
नज़रें बयां करती हैं,लेकिन इज़हार नहीं करतीं,
नज़रें बयां करती हैं,लेकिन इज़हार नहीं करतीं,
Keshav kishor Kumar
कोई तो डगर मिले।
कोई तो डगर मिले।
Taj Mohammad
प्रस्फुटन
प्रस्फुटन
DR ARUN KUMAR SHASTRI
ये दुनिया सीधी-सादी है , पर तू मत टेढ़ा टेढ़ा चल।
ये दुनिया सीधी-सादी है , पर तू मत टेढ़ा टेढ़ा चल।
सत्य कुमार प्रेमी
लिखता हम त मैथिल छी ,मैथिली हम नहि बाजि सकैत छी !बच्चा सभक स
लिखता हम त मैथिल छी ,मैथिली हम नहि बाजि सकैत छी !बच्चा सभक स
DrLakshman Jha Parimal
నమో సూర్య దేవా
నమో సూర్య దేవా
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
मन में किसी को उतारने से पहले अच्छी तरह
मन में किसी को उतारने से पहले अच्छी तरह
ruby kumari
*
*"हिंदी"*
Shashi kala vyas
पेड़ काट निर्मित किए, घुटन भरे बहु भौन।
पेड़ काट निर्मित किए, घुटन भरे बहु भौन।
विमला महरिया मौज
झूठे से प्रेम नहीं,
झूठे से प्रेम नहीं,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
तरस रहा हर काश्तकार
तरस रहा हर काश्तकार
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
3127.*पूर्णिका*
3127.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
चुनाव 2024
चुनाव 2024
Bodhisatva kastooriya
Arj Kiya Hai...
Arj Kiya Hai...
Nitesh Kumar Srivastava
Loading...