पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को समर्पित
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/f1ab403d37f63179e8ac7ac3682b0007_b6afec024d2cf51e697a2b4228e60288_600.jpg)
अब राजीव जैसे व्यक्ति कहॉं…
इस राजनीतिक अंधियारे में
वो सूर्यमुखी अभिव्यक्ति कहॉं ?
आधुनिक भारत के निर्माण की
सत्ताधीशों में वो शक्ति कहॉं ?
महिला-आरक्षण, नौजवानों को वोट
ऐसे सशक्तिकरण वाली तृप्ति कहॉं ?
जन्मभूमि पर प्राण न्योछावर करने वाली
सबसे बड़ी देशभक्ति कहॉं ?
: राकेश देवडे़ बिरसावादी