पहेली का उत्तर
पहेली का उत्तर
सुंदर मुख नर नारी भले,
श्यामल अलकें जाल।
बैणी गजमुख लटक रही,
शीश सिंह सियार ।
शोभा मीन गजदंत बनी,
बने विहंग हनु शान।
नैना जीव चौ पाद सुहावे,
लिपटे भुजंग हंस ,सारस त्राण।
हनु केहरी मीन सुहावे,
लघु दंत शशक महान।
और जीव जो खोज निकाले,
वह नर संत सुजान।
ललिता कश्यप