Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Dec 2020 · 3 min read

पंगा मत लो नॉटी गर्ल,इन्हें अच्छे की भी समझ है और बुरे की भी, सरकार नहीं ‘सर्वकार’ हैं यें

सुशील कुमार ‘नवीन’

तेज प्रवाह से बहते नदी के पानी से टकराव मूर्खता ही तो होगी। कड़ाहे में खौलते तेल में हाथ डाल ऊष्मता को जांचना समझदारी थोड़े ही न कहलाएगी। बिजली है या नहीं इसके लिए नंगे तारों को छू कर थोड़े ही ना देखा जाएगा। बहती हवा और सूरज की रोशनी को जैसे किसी चारदीवारी में कैद नहीं किया जा सकता। उसी तरह कर्मवीरों को कोई भी बाधा या अवरोध आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। जब सब कुछ सार्वभौमिक सत्य है तो फिर बीच समुंद्र बांध बनाने की कोशिश क्यों। सड़क के बीचों-बीच गड्ढे खोदने से क्या उनकी चाल की गति धीमी पड़ी। खुले आसमान तले टयूबवैल के पानी में रोज नहाने वाले इन धरतीपुत्रों को वाटर कैनन की धार क्या खाक रोक पाई।

आप भी सोच रहे होंगे कि आज मैंने कौन सी राह पकड़ ली है। तो सुने मैं भी आज दिल्ली की राह पर हूं। देश का सबसे बड़ा परिवार तो आज वही बैठा है। वहां न सिख है ना हिंदू। न जाट है ना ब्राह्मण, ना कुम्हार है ना सुनार। न कोई छोटा, न बड़ा। सब के सब एक परिवार ज्यों, कंधे से कंधा मिला हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उधर कुछ लोग अब भी बाज नहीं आ रहे। साथ न दे सको कोई बात नहीं, चुप तो रह ही सकते हो। जब खुद का अंगना टूटा था तो वो नॉटी गर्ल खूब चिल्लाई भी थी और बिलबिलाई भी। अब बिन बुलाये मेहमान की तरह किसान आंदोलन के बीच में टपक पड़ीं हैं और ज्ञान बघारने लग गई हैं। हां, जवाब इन्हें भरपूर मिल रहा है।

दिल्ली की कम्पकम्पाती रातों में डटे पड़े ये लोग कौन हैं। इनकी ताकत क्या है। क्यों समाज का हर वर्ग इनकी लड़ाई को अपनी लड़ाई मान समर्थन दे रहा है। तो सुनो। ये वो लोग हैं जो जुड़ना भी जानते हैं और जोड़ना भी। ये मुड़ना भी जानते है और मोड़ना भी। ये रोना भी जानते हैं और रुलाना भी। ये हंसना भी जानते हैं और हंसाना भी। ये गढ्ढा खोदना भी जानते हैं और भरना भी। ये मिलना भी जानते हैं और मिलाना भी। ये उखड़ना भी जानते हैं और उखाड़ना भी। ये दौड़ना भी जानते हैं और दौड़ाना भी। ये खाना भी जानते हैं और खिलाना भी। ये बहना भी जानते हैं और बहाना भी। ये चाल भी जानते हैं और चलाना भी। ये देना भी जानते हैं तो लेना भी। ये खोना भी जानते हैं तो पाना भी।

ये नफा भी जानते हैं और नुकसान भी। मौन इनकी सबसे बड़ी ताकत है पर जब मुखर होते हैं तो सबकुछ हिला देते हैं। वे आस भी रखते हैं और विश्वास भी। ये खुद ही अपने ब्रांड है और एम्बेसडर भी। कर्म के दीवाने हैं और मस्ताने भी। ये तो वो तूफान है जो अपनी दिशा खुद तय करते हैं। ये जितने सुलझे हैं, उससे कई गुना उलझना जानते हैं। और क्या कहूं ये मिटना भी जानते हैं और मिटाना भी। इसलिए इनसे पंगा मत लो नॉटी गर्ल। इन्हें अच्छे की भी समझ है और बुरे की भी, सरकार नहीं सर्वकार हैं यें..।

(नोट: लेख मात्र मनोरंजन के लिए है, इसे कोई व्यक्तिगत रूप से जोड़ने का प्रयास न करें।

लेखक:
सुशील कुमार ‘नवीन’
लेखक वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद है।
96717-26237

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 1 Comment · 342 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मत खोलो मेरी जिंदगी की किताब
मत खोलो मेरी जिंदगी की किताब
Adarsh Awasthi
दोहा- अभियान
दोहा- अभियान
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
वीर तुम बढ़े चलो...
वीर तुम बढ़े चलो...
आर एस आघात
लम्हे
लम्हे
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
सबसे बढ़कर जगत में मानवता है धर्म।
सबसे बढ़कर जगत में मानवता है धर्म।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
😢 अच्छे दिन....?
😢 अच्छे दिन....?
*Author प्रणय प्रभात*
3123.*पूर्णिका*
3123.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
दर्पण
दर्पण
Kanchan verma
एक बार फिर...
एक बार फिर...
Madhavi Srivastava
भूखे भेड़िये हैं वो,
भूखे भेड़िये हैं वो,
Maroof aalam
हर मंदिर में दीप जलेगा
हर मंदिर में दीप जलेगा
Ansh
If your heart is
If your heart is
Vandana maurya
उम्रें गुज़र गयी है।
उम्रें गुज़र गयी है।
Taj Mohammad
** सावन चला आया **
** सावन चला आया **
surenderpal vaidya
उम्र का लिहाज
उम्र का लिहाज
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
करो कुछ मेहरबानी यूँ,
करो कुछ मेहरबानी यूँ,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
एक शेर
एक शेर
Ravi Prakash
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
तुम मुझे देखकर मुस्कुराने लगे
तुम मुझे देखकर मुस्कुराने लगे
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
मरने वालों का तो करते है सब ही खयाल
मरने वालों का तो करते है सब ही खयाल
shabina. Naaz
सच
सच
Neeraj Agarwal
अनिल
अनिल "आदर्श "
Anil "Aadarsh"
कू कू करती कोयल
कू कू करती कोयल
Mohan Pandey
माफ कर देना मुझको
माफ कर देना मुझको
gurudeenverma198
"गुब्बारा"
Dr. Kishan tandon kranti
सहयोग आधारित संकलन
सहयोग आधारित संकलन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
सत्यता वह खुशबू का पौधा है
सत्यता वह खुशबू का पौधा है
प्रेमदास वसु सुरेखा
मनुख
मनुख
श्रीहर्ष आचार्य
तुम पतझड़ सावन पिया,
तुम पतझड़ सावन पिया,
लक्ष्मी सिंह
लम्हा भर है जिंदगी
लम्हा भर है जिंदगी
Dr. Sunita Singh
Loading...