Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Jan 2019 · 2 min read

नीम का पेड़

भूतपूर्व मेयर मि. गोयल का शहर में दबदबा है। बंगले के आसपास की अच्छी खासी जगह दबा रखी है। बंगले के विस्तार हेतु पिछवाड़े गरीब विधवा की झोंपड़ी तोड़ दी। साथ ही अपनी हद में लगे नीम को भी उखाड़ फेंका। विधवा के दोनों बच्चों को पेड़ बहुत प्यारा था क्योंकि इस के नीचे बैठकर उनकी बीमार मां ठीक हो जाती थी। उसको भीषण दमा था। नीम से उसके फेफड़ों को आक्सीजन मिलती थी।
बच्चे बहुत गिड़गिड़ाए-
“हुजूर यह पेड़ हमारी मां की दवा है। वो इसके नीचे बैठकर ठीक हो जाती है साहब”

गोयल साहब ने अनसुना कर नीम का काम तमाम करा दिया। कुछ ही दिनों में विधवा दवा व आक्सीजन की कमी से चल बसी।
संयोग से पन्द्रह दिन बाद गोयल जी की पुत्री को अस्थमा का गंभीर अटैक आया। उन्होंने बचपन के मित्र डॉ चावला को बुलाया गया। उन्होंने अचानक पड़े अटैक का संबंध आनुवांशिक बताया। गोयल साहब ने स्वीकार किया कि बच्ची की दादी को दमा था। चूँकि डॉक्टर गोयल साहब के बचपन के मित्र थे पीछे वाले नीम की हवा में ज्यादा बैठने की सलाह दी।
गोयल साहब ने उन्हें असली बात बताई तो डाक्टर बरस पड़े–“यार तुम पढ़े लिखे लोग हो। इतना ज्ञान नहीं कि पीपल नीम व मनी प्लांट ये पेड़ पौधे सबसे ज्यादा आक्सीजन प्रदान करते हैं। ”
“इन्हें अपने आसपास अधिक से अधिक लगाना चाहिए। ”
“और वैसे भी तुम जैसा शिक्षित वर्ग ही पर्यावरण संरक्षण के बजाय उसे नष्ट करने पर उतारू हैं। अनपढ़ गांव वाले ही अच्छे हैं जो प्रकृति से जुड़े हैं।
“गोयल साहब अब समझे कि माँ हमेशा बंगले के पीछे वाले पोर्शन में ही रहना क्यूँ पसंद करती थीं????
” गरीब विधवा पेड़ के नीचे क्यों बैठती थी???
” पर्यावरण हमारा प्राण है।”
आज उनकी आंखों के सामने रामू व दीन के चेहरा घूम गया। ऊंट आज पहाड़ के नीचे आ गया था।

रंजना माथुर
जयपुर (राजस्थान)
मेरी स्व रचित व मौलिक रचना
©

Language: Hindi
240 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
लव यू इंडिया
लव यू इंडिया
Kanchan Khanna
मर मिटे जो
मर मिटे जो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
श्याम सिंह बिष्ट
तीन स्थितियाँ [कथाकार-कवि उदयप्रकाश की एक कविता से प्रेरित] / MUSAFIR BAITHA
तीन स्थितियाँ [कथाकार-कवि उदयप्रकाश की एक कविता से प्रेरित] / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
Living life now feels like an unjust crime, Sentenced to a world without you for all time.
Living life now feels like an unjust crime, Sentenced to a world without you for all time.
Manisha Manjari
आदान-प्रदान
आदान-प्रदान
Ashwani Kumar Jaiswal
A beautiful space
A beautiful space
Shweta Soni
चिकने घड़े
चिकने घड़े
ओनिका सेतिया 'अनु '
विपरीत परिस्थिति को चुनौती मान कर
विपरीत परिस्थिति को चुनौती मान कर
Paras Nath Jha
खिंचता है मन क्यों
खिंचता है मन क्यों
Shalini Mishra Tiwari
सामाजिक बहिष्कार हो
सामाजिक बहिष्कार हो
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
जीवन के सुख दुख के इस चक्र में
जीवन के सुख दुख के इस चक्र में
ruby kumari
जीवन में अँधियारा छाया, दूर तलक सुनसान।
जीवन में अँधियारा छाया, दूर तलक सुनसान।
डॉ.सीमा अग्रवाल
"तकरार"
Dr. Kishan tandon kranti
1...
1...
Kumud Srivastava
नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी
नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
तुम्हारे बिन कहां मुझको कभी अब चैन आएगा।
तुम्हारे बिन कहां मुझको कभी अब चैन आएगा।
सत्य कुमार प्रेमी
आसमान
आसमान
Dhirendra Singh
दूषित न कर वसुंधरा को
दूषित न कर वसुंधरा को
goutam shaw
नारी- स्वरूप
नारी- स्वरूप
Buddha Prakash
एक कविता उनके लिए
एक कविता उनके लिए
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
पराक्रम दिवस
पराक्रम दिवस
Bodhisatva kastooriya
*जय हनुमान वीर बलशाली (कुछ चौपाइयॉं)*
*जय हनुमान वीर बलशाली (कुछ चौपाइयॉं)*
Ravi Prakash
फ़ब्तियां
फ़ब्तियां
Shivkumar Bilagrami
#इंतज़ार_जारी
#इंतज़ार_जारी
*Author प्रणय प्रभात*
कभी-कभी दिल को भी अपडेट कर लिया करो .......
कभी-कभी दिल को भी अपडेट कर लिया करो .......
shabina. Naaz
फितरत
फितरत
Surya Barman
अब तुझे रोने न दूँगा।
अब तुझे रोने न दूँगा।
Anil Mishra Prahari
मां होती है
मां होती है
Seema gupta,Alwar
शिव स्तुति
शिव स्तुति
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
Loading...