Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Mar 2021 · 2 min read

नारी

नारी

जग की आधी आबादी पर, नारी की हिस्सेदारी।
पाने को पर आज तरसती, फिरती है मारी मारी।।

दुनियाभर में सबसे दूभर, नारी जीवन जीती है।
जहर का प्याला जीते जी ही, घूंट घूंट कर पीती है।।

संकट में नारी आ जायेगी, तो नर की खैर नहीं।
गाड़ी के पहिये आपस में, करते बिल्कुल बैर नहीं।।

चीरहरण नारी का रोको, आज जमाना बदल गया।
नवयुग में नवगीत लिखो तुम, कहो पुराना बदल गया।।

दुनिया के दायित्व बता दो, क्या उसके कर्तव्य बता।
नारी के हितचिंतन वाले, फलकारी वक्तव्य बता।।

नहीं पिता के घर में उसको, भाइयों से प्यार मिले।
मुश्किल जीना हो जाता जब, नालायक ससुराल मिले।।

नारी होकर भाभी भी जब, घर में आने से रोके।
सबक सिखाकर बात बात पर, सबके सब मिलकर टोके।।

एक अकेली एक तरफ हो, एक तरफ सारी दुनिया।
बूढा बाप सोचता केवल, कैसे जीतेगी मुनिया।।

चहूँदिशा से इक अबला पर, कहर अगर बरपाएँगे।
मनोदशा का अध्ययन करने, कौन मनोविद लाएंगे।।

माँ के घर में भाई की करनी पड़ती चमचाई है।
सास ससुर के घर में अक्सर, होती हाथापाई है।।

पति अगर नाकारा हो तो, घर का बोझ उठाती है।
मुश्किल को भी कान पकड़कर, बैठक रोज कराती है।।

अपनी हिम्मत से ताकत से, अपना जोर लगाती है।
आने वाली मारग की हर बाधा से टकराती है।।

नर के हाथों से उत्पीड़ित, दीन दशा अबला तू है।
दुनिया बदली, तू न बदली, कारण बतला दे क्यूँ है।।

मूलभूत तथ्यों पर हमने, चिंतन करना छोड़ दिया।
सम्बन्धों की असली डोरी, को स्वारथ ने तोड़ दिया।।

अपना तू अस्तित्व बचाले, नारी तू कमजोर नहीं।
अपनी पर गर आ जाये तो, समझो नर की ठौर नहीं।।

काली दुर्गा रणचंडी वो, जब जब भी बन जाती है।
दुष्ट दनुज पर आग उगलती, जब भौहें तन जाती है।।

तब तब उसे मनाने ईश्वर, को आना ही पड़ता है।
त्राहिमाम का घोर नाद सबको गाना ही पड़ता है।।

@सरल

Language: Hindi
2 Comments · 641 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सहकारी युग ,हिंदी साप्ताहिक का 15 वाँ वर्ष { 1973 - 74 }*
सहकारी युग ,हिंदी साप्ताहिक का 15 वाँ वर्ष { 1973 - 74 }*
Ravi Prakash
मुझसे  नज़रें  मिलाओगे  क्या ।
मुझसे नज़रें मिलाओगे क्या ।
Shah Alam Hindustani
जाने दिया
जाने दिया
Kunal Prashant
मैं हमेशा अकेली इसलिए रह  जाती हूँ
मैं हमेशा अकेली इसलिए रह जाती हूँ
Amrita Srivastava
💐प्रेम कौतुक-204💐
💐प्रेम कौतुक-204💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
“आँख के बदले आँख पूरी दुनिया को अँधा बना देगी”- गांधी जी
“आँख के बदले आँख पूरी दुनिया को अँधा बना देगी”- गांधी जी
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
■दोहा■
■दोहा■
*Author प्रणय प्रभात*
जन्नत का हरेक रास्ता, तेरा ही पता है
जन्नत का हरेक रास्ता, तेरा ही पता है
Dr. Rashmi Jha
नज़र
नज़र
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
किसानों की दुर्दशा पर एक तेवरी-
किसानों की दुर्दशा पर एक तेवरी-
कवि रमेशराज
अंबेडकर के नाम से चिढ़ क्यों?
अंबेडकर के नाम से चिढ़ क्यों?
Shekhar Chandra Mitra
राजनीति
राजनीति
Dr. Pradeep Kumar Sharma
दोगलापन
दोगलापन
Mamta Singh Devaa
सुबह की नमस्ते
सुबह की नमस्ते
Neeraj Agarwal
भाषाओं पे लड़ना छोड़ो, भाषाओं से जुड़ना सीखो, अपनों से मुँह ना
भाषाओं पे लड़ना छोड़ो, भाषाओं से जुड़ना सीखो, अपनों से मुँह ना
DrLakshman Jha Parimal
"अगर"
Dr. Kishan tandon kranti
अधरों पर शतदल खिले, रुख़ पर खिले गुलाब।
अधरों पर शतदल खिले, रुख़ पर खिले गुलाब।
डॉ.सीमा अग्रवाल
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
Ranjeet kumar patre
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
इतना ना हमे सोचिए
इतना ना हमे सोचिए
The_dk_poetry
........,?
........,?
शेखर सिंह
'आप ' से ज़ब तुम, तड़ाक,  तूँ  है
'आप ' से ज़ब तुम, तड़ाक, तूँ है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
सब कुछ यूं ही कहां हासिल है,
सब कुछ यूं ही कहां हासिल है,
manjula chauhan
*दही खाने के 15 अद्भुत चमत्कारी अमृतमयी फायदे...*
*दही खाने के 15 अद्भुत चमत्कारी अमृतमयी फायदे...*
Rituraj shivem verma
उम्र  बस यूँ ही गुज़र रही है
उम्र बस यूँ ही गुज़र रही है
Atul "Krishn"
3314.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3314.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
गोवर्धन गिरधारी, प्रभु रक्षा करो हमारी।
गोवर्धन गिरधारी, प्रभु रक्षा करो हमारी।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
कोई भी इतना व्यस्त नहीं होता कि उसके पास वह सब करने के लिए प
कोई भी इतना व्यस्त नहीं होता कि उसके पास वह सब करने के लिए प
पूर्वार्थ
जय श्री गणेशा
जय श्री गणेशा
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
याचना
याचना
Suryakant Dwivedi
Loading...